अगर आप जानना चाहते है की हमेशा खुश कैसे रहे तो आपको ये पत्ता होना चाहिये की असल में खुशी या Happiness क्या है?
खुशी क्या है? (What is Happiness)
एक शब्द में कहे तो खुशी का मतलब आपके मन और दिमाग की वह स्थिति है जहाँ कुछ भी करने या पाने की इच्छा समाप्त हो जाता है|
या यूँ कहे की आपका दिमाग शांति और संतुष्टि के एक दायरे में चला जाता है|
तो अब सवाल यह है की कैसे आप इस स्थति में ज्यादातर समय तक बने रह सकते है|
4 आदतें जो आपको हमेशा खुशरखेगी|
इसके लिए मैं वे 4 जादुई आदते लाया हूँ जो शरीर, मन और दिमाग को एक बेहतर स्थिति में बनाये रखती है|
#1 सुबह जल्दी उठें (Wake Up Early)
जब हम सूर्योदय से पहले उठ जाते है तो हमें एक अलग ही अनुभव होता है और ऐसा लगता है मानों प्रकृति एक नया दिन लिए हमारा स्वागत कर रही है|
सूर्योदय से कुछ समय पूर्व, आसमान का नजारा अद्भुत होता है और ऐसा लगता है जैसे हमारे अन्दर एक नई उर्जा का संचार हो रहा है|
यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव है जिस दिन हम सुबह जल्दी उठते है – उस दिन हम ज्यादा खुश और ज्यादा आत्मविश्वास से भरे रहते है|
सूर्योदय से पहले उठने के कई फायदे है| Advantage of Waking Up Early
रचनात्मकता (Creativity) बढती है|
मैडिटेशन, योग और व्यायाम के लिए अच्छा समय मिल जाता है|
एक सकारात्मक एंव अच्छी शुरुआत होती है
आयुर्वेद के अनुसार इससे हमारे शरीर में एक नई उर्जा का संचार होता है|
प्रकृति के अद्भुत नज़ारे का बेहतरीन अनुभव होता है|
पूरे दिन के कार्यों के लिए मानसिक रूप तैयार होना|
#2 व्यायाम (Yoga and Exercise)
मैडिटेशन एंव योग से हम मानसिक एंव शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते है|
शारीरिक रोगों के साथ साथ ही हमारे मानसिक विकार भी दूर होते है और हम मानसिक रूप से सक्षम बनते है| यह प्रमाणित तथ्य है कि मैडिटेशन एंव योग से सारे तनाव दूर किये जा सकते है|
जो व्यक्ति नियमित रूप से योग (Yoga) करता है, उसकी आतंरिक शक्तियां जागृत हो जाती है जिससे वह हर प्रकार की परिस्थिति का सामना कर सकता है|
#3 वर्तमान में जिएँ (Live in Present)
वैज्ञानिकों के अनुसार ज्यादातर लोगों का 70% से 90% तक समय भूतकाल, भविष्यकाल एंव व्यर्थ की बातें सोचने में चला जाता है|
अगर हम अपनी समस्याओं और तनाव के कारणों का विश्लेषण करेंगे तो पायेंगे कि हमारे 90% तनाव का कारण भूतकाल में या भविष्यकाल में है|
इसका मतलब यह है कि वर्तमान में हमें कोई समस्या नहीं है और हमारे तनाव का कारण या तो भूतकाल की कोई घटना है या भविष्यकाल का डर|
अगर तनाव का कारण भूतकाल है तो अब उसका तो कुछ किया नहीं जा सकता इसलिए व्यर्थ में तनाव लेकर हम अपने ही दिमाग में वायरस छोड़ रहे है|
यदि अगर तनाव का कारण भविष्यकाल का कोई डर है तो उसका भविष्य तो वर्तमान ही तय करेगा|
इसलिए अगर हम वर्तमान में जियेंगे तो भविष्य अच्छा ही होगा और अगर हम बार बार उस डर से डरते रहेंगे जो अभी तक पैदा ही नहीं हुआ तो फिर हम अपना वर्तमान ख़राब कर देंगे और हमारा यही वर्तमान हमारा भविष्य ख़राब कर देगा|
इसलिए हमें वर्तमान में ही रहना चाहिए और इसे Best बनाना चाहिए क्योंकि न तो भूतकाल एंव न ही भविष्यकाल पर हमारा नियंत्रण है|
“अगर खुश रहना है एंव सफल होना है तो उस बारे में सोचना बंद कर दें जिस पर हमारा नियंत्रण न हो”
#4 वह करिए जो आपको पसंद हो
दिन में कम से कम एक घंटा कुछ ऐसा करें जो आपको पसंद हो जैसे खेलना, संगीत सुनना या लिखना|
ऐसे कार्य आपको एक नयी उर्जा प्रदान करते है और आपको रिचार्ज कर देते है|
अगर संभव हो तो हमें अपने करियर को इसी दिशा में मोड़ देना चाहिए|
हमें अपना करियर उसी क्षेत्र में बनाना चाहिए जिसमें हमारी रुचि हो|
अगर हम ऐसे क्षेत्र में कार्य कर रहे है जिसमे हमारी रुचि नहीं है, तो हमारे पास दो विकल्प है –
1. पहला यह की अपने कार्यक्षेत्र को बदल दो और करियर उस क्षेत्र में बनाओ जिसमें हमारी रुचि हो
2. और दूसरा की अगर ऐसा संभव ना हो सके तो वर्तमान कार्य को अपनी रुचि बना लो|
अगर हम दोनों में से एक भी विकल्प नहीं अपनाते और ऐसे कार्य करते रहते है जिसमें हमारा मन नहीं लगता|
इस कारण से हम कभी भी अपना 100% नहीं दे पाते और ज्यादातर समय बर्बाद कर रहे होते है|
Summery –
आशा करता हूँ की आपको खुश कैसे रहे – इससे जुड़ी यह आदते पसंद आई होंगी|
अगर आप वाकई इन्हें अपनाते है तो यकीन मानिये अगले 15 दिनों में बदलाव देखेंगे|
|
S
|
07.03.2024
Suman Ghosh
Readers
324
|
Pinto beans vs Black beans 
Meta-Description: Beans are the staple diet in Latin American food which contai .....
|
R
|
04.03.2024
RIYA RAJAK
Readers
90
|
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ में कैंसर की पुष्टि, आदित्य-एल1 लॉन्च 
कैंसर वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्या है। हालिया रिपोर् .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
101
|
कैंसर का खतरा: GEN-Z में बढ़ते कैंसर के मामले चिंताजनक, रोक 
क्या आप जानते हैं कि कैंसर काफी हद तक रोके जाने योग्य बीमारी है? जब तक आनुवंशिक .....
|
|