Prem Chand | Sakchi jamshedpur | [email protected]

2 subscriber(s)


21/04/2017 Abu Shahma Politics Views 57 Comments 0 Analytics Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
अरुण जेटली ने अमेरिका के समक्ष उठाया H-1B वीजा का मुद्दा, कॉमर्स सेक्रेटरी से की मुलाकात -
अरुण जेटली ने अमेरिका के समक्ष एच1बी वीजा का मुद्दा जोर-शोर से उठाया है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेटरी विल्बुर रॉस से मुलाकात कर H-1B वीजा का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने अमेरिका में अत्यधिक कुशल भारतीय पेशेवरों की ओर से निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का भी उल्लेख किया।
सूत्र के मुताबिक ट्रम्प प्रशासन के तहत दोनों देशों के बीच पहली कैबिनेट स्तर की बातचीत के दौरान, रॉस ने कहा अमेरिका ने एच1बी वीजा मुद्दों की समीक्षा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। एक भारतीय अधिकारी ने बताया कि भारतीय आईटी कंपनियों और पेशेवरों के मामले को उठाते हुए, जेटली ने रॉस को संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के आर्थिक विकास में अत्यधिक कुशल भारतीयों के योगदान के बारे में बताया और जोर देते हुए कहा कि उन्हें ऐसा करना जारी रखना चाहिए, जो कि दोनों देशों के हित में है।
वहीं रॉस ने कहा है कि समीक्षा प्रक्रिया के परिणाम जो भी हो ट्रम्प प्रशासन का उद्देश्य एक योग्यता आधारित आव्रजन नीति है जो अत्यधिक कुशल पेशेवरों को प्राथमिकता देती है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही ट्रंप के हस्ताक्षर वाला एक कार्यकारी आदेश जारी किया गया है, जिसमें राज्य, श्रम, होमलैंड सुरक्षा और न्याय विभागों की ओर से एच-1बी वीजा की समीक्षा की जानी है।
- See more at: http://www.jagran.com/business/biz-jaitley-takes-up-h1b-visa-issue-with-us-commerce-secretary-15893959.html#sthash.cybX7H7S.dpuf
                             

Related articles

     
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved