Torch | Non | [email protected]

15 subscriber(s)


13/08/2020 tina halder Business Views 520 Comments 0 Analytics Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
व्यवसाय को सफल कैसे बनाएं : Business Success Tips For Entrepreneurs in Hindi...Golden Rules to Success in Business/Startup
इतिहास ऐसी कहानियों(Stories) से भरा पड़ा है जिसमें लाखों लोगों ने अपनी सोच, संकल्प और मेहनत के दम पर चंद रूपयों से करोड़ो रूपये का Business खड़ा कर दिया|

उनके सामने कई मुसीबतें आई, किस्मत ने कई बार उनका साथ नहीं दिया, लोगों ने उन पर भरोसा नहीं किया| कईयों के पास कॉलेज की डिग्री नहीं थी, कई लोगों ने बीच में ही स्कूल छोड़ दी थी, कई लोग बचपन में कई बार भूखे सोए|

वे कई बार गिरे, लेकिन हर बार वे गिरकर फिर उठ जाते थे|

उन सभी व्यक्तियों में कुछ बातें Common (एक सामान) थी जिसके कारण उन्होंने करोड़ो का साम्राज्य खड़ा कर दिया| व्यवसाय को सफल बनाने वाली ऐसी ही कुछ बातों (Business Success Tips) को हम आज हैप्पीहिंदी.कॉम पर share कर रहे है|

Golden Rules to Success in Business/Startup

Rule #1 : Risk

असफलता के डर से मत डरो, जोखिम उठाओ (Take Risk)| जो लोग जोखिम उठाते है, किस्मत उनके साथ चलती है|

Rule #2 : Failures

असफलताओं (Failures) और मुसीबतों के लिए हमेशा तैयार रहें| जोखिम व्यवसाय का पहला कदम है और असफलता दूसरा| कोई भी व्यक्ति मुसीबतों और असफलताओं के बिना सफल नहीं हो सकता| असफलता आपको सफलता को स्वीकार करने योग्य बनाती है| असफलता से मिलने वाली सीख के दम पर ही आप सफलता की ओर आगे का रास्ता तय कर पाएंगे|

Rule #3 : Learning

असफलताओं को एक सीख (Learn from Failures) के रूप में लीजिये| जल्दी सीखिए और आगे बढ़िए|

Rule #4 : Out of Box Thinking 

नए नए बिज़नेस आईडिया (Innovative Business Ideas) सोचिये| भीड़चाल में न चलकर, अलग तरीके से सोचिए (Out of Box Thinking) और नए प्रयोग कीजिए| अपने बिज़नेस आईडिया में विश्वास रखिए| सकता है शुरू में दुनिया आपको पागल समझे, लोग आपको सनकी कहें| लेकिन कुछ बड़ा करने के लिए आपको यह जोखिम उठानी होगी|

Rule #5 : Solve Problems 

कोई भी नया बिज़नेस आईडिया बहुत कम समय में तेजी से सफल हो सकता है, अगर उस आईडिया से लोगों का जीवन आसान बनता है या लोगों की समस्याएँ दूर होती हैं| इसलिए अपने आस पास की समस्याओं का विश्लेषण कीजिए और यह सोचिये कि कैसे आपका व्यवसाय या बिज़नेस आइडिया उन समस्याओं का समाधान कर सकता है|

Rule #6 : Leadership

नेतृत्व कीजिए (Be a Leader) और स्वंय को जिम्मेदार बनाइए| एक टीम के कप्तान की तरह अपनी टीम का नेतृत्व कीजिए|

Rule #7 : Team Building

अच्छे लोगों की टीम बनाइए (Build a Good Team)| व्यवसाय में पैसों से ज्यादा लोगों को महत्त्व दीजिए| आपके व्यवसाय में काम करने वाले लोगों को कर्मचारी न मानकर एक साझेदार के रूप में देखिए| अपने लोगों पर भरोसा रखिए और उन्हें मौका दीजिए|

Rule #8: Share Profits
व्यवसाय में होने वाले फायदे को सभी में बाँटिए| आपका व्यवसाय तभी आगे बढ़ सकता है, जब आपकी टीम के लोग आपके व्यवसाय को अपना मानते हो|

Rule #9: Motivate 

सिर्फ पैसा  काफी  नहीं  है| हर  रोज़  नए- नये तरीकों  से  अपने टीम को प्रेरित कीजिए और चुनौती दीजिए| बड़े  लक्ष्य  निर्धारित  कीजिए और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपिए|

Rule #10: Customer Satisfaction 

ग्राहक(Customer) की जरूरतों को समझिये और उनकी उम्मीद से ज्यादा दीजिए| कभी भी गुणवता से समझौता मत कीजिये| अगर क्वालिटी शानदार है, तो बिना विज्ञापन की सहायता के आपका व्यवसाय तेजी से सफल हो जाएगा| प निरंतर फीडबैक लीजिये और अपने प्रोडक्ट या सेवाओं को बेहतर बनाइए|

Rule #11: Financial Management

मनी मैनेजमेंट (Money Management) सीखिए| व्यवसाय में पैसे किसी इंजन में पेट्रोल की तरह है जो व्यवसाय को चलाता है| विश्लेषण कीजिए कि कहाँ कहाँ आप अपने खर्चों को कम कर सकते है और किस तरह से अपनी रेवेन्यू बढ़ा सकते है|

Rule #12: Competitors

प्रतिस्पर्धियों और व्यावसायिक वातावरण को समझिये| ऐसे इनोवेटिव आइडियाज सोचिए जिससे आप पूरे मार्केट को अपनी और खिंच सके| अपनी व्यवसाय या प्रोडक्ट की एक ऐसी खूबी तैयार कीजिए जो किसी भी अन्य प्रतिस्पर्धी व्यवसाय के पास न हो|

Rule #13: Technology

वर्तमान युग में टेक्नोलॉजी एक गेम चेंजर बन गया है (Technology is the Game Changer)| अपने व्यवसायिक वातावरण का विश्लेषण कीजिए और सोचिये कि किस तरह आप टेक्नोलॉजी की मदद से पूरे मार्केट को बदल कर रख सकते है| व्यवसाय के ऑनलाइन वर्जन के बारे में सोचिये

Rule #14: Knowledge

व्यवसायी (Entrepreneur) को व्यवसाय के हर पहलू का सामान्य ज्ञान होना चाहिए| उसे यह पता होना चाहिए कि व्यवसाय में कौन कौन सी चीजें किस तरह कार्य कर रही है|

Rule #15: Partnership

अपने व्यवसाय में अधिक से अधिक लोगों को जोडिए| अलग अलग व्यवसायों के साथ साझेदारी(Partnership) कीजिए और सुनिश्चित कीजिये कि आप मिलकर किस तरह एक दूसरे की मदद कर सकते है|

Rule #16: Be Ready

परिवर्तनों के लिए हमेशा तैयार रहिए और अपने व्यवसाय को बदलते हुए वातावरण के अनुकूल बनाइये| टेक्नोलॉजी के इस ज़माने में अगर परिवर्तनों को ध्यान में न रखा जाए तो बड़ी से बड़ी कम्पनी कुछ ही महीनों में अर्श से फर्श पर आ सकती है|
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved