The Latest | India | [email protected]

0 subscriber(s)


K
25/05/2023 Kajal sah Development Views 174 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
कविता : आगे बढ़ाना है
देश को आगे बढ़ाना है
हम बच्चों ने यह ठाना है
एकता के बल से
देश को सबल बनाना है।

शौर्य की पताका हम
विश्वभर में जलाएंगे
कुरीतियों को मिटाकर
स्वच्छ नीति अपनाएंगे
हम सब ने यह ठाना है
देश को आगे बढ़ाना है।

अलगाव की मानसिकता मिटाकर
आजादी का अमृत महोत्सव मनाते है
सनातन, एकता की शक्ति से
देश में प्रगति लाएंगे
हम बच्चों ने ठाना है
भारत को श्रेष्ठ बनाना है।

आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल भारत
 भारत के हर सपनों को
पूर्ण करना है
अपने संकल्प ईरादों से
भारत को सशक्त बनाना है।

देश के विकास के लिए
सबका साथ सबका विकास निभाना है
अज्ञानता को मिटाकर
ज्ञान के प्रकाश को जलाना है
हम बच्चों ने ठाना है
देश को विकसित बनाना है।

जुल्म के खिलाफ आवाज उठाना है
सच के राह पर नित आगे बढ़ना है
प्रेम और भाईचारे की मिसाल
पुरे विश्व में प्रज्वललित करके दिखाना है
हम बच्चों ने ठाना है
देश का विकास नित करते जाना है।

धन्यवाद
काजल साह : स्वरचित
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved