The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
04/06/2023 Kajal sah Development Views 176 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
निबंध : शिक्षक का आचरण कैसा होना चाहिए?
शिक्षा के मुलआधार देने में शिक्षक का सबसे योगदान होता हैं, वे अपने शिक्षा के माध्यम सें ही बच्चों के चरित्र एवं कौशल का निर्माण करते है।
ए. पी. जे अब्दुल कलाम जी ने कहा हैं हमारे जीवन में 3 व्यक्ति ही परिवर्तन ला सकते है :
1. माता  2. पिता और 3. शिक्षक
तो चलिए हम समझने की कोशिश करते है बेहतरीन शिक्षक के गुण क्या - क्या हों सकते है?

1. जिज्ञासा उत्पन्न : विद्यार्थियों का सबसे अच्छा गुण होता हैं - प्रश्न पूछना, विषयों के प्रति जिज्ञासा होना, इत्यादि। एक अच्छे टीचर में यह गुण अनिवार्य रूप सें होना चाहिए कि वे स्टूडेंट्स के मन में जिज्ञासा लाया। रूचि सें पढ़ाके, जिज्ञासा से परिपूर्ण पढ़ाये, जिसे विद्याथियों में सब्जेक्ट्स के प्रति रूचि और जिज्ञासा दोनों उत्पन्न होंगा।

2. विषय को सरल बनाना :एक अच्छे शिक्षक का यह गुण होता हैं कि वे विषय को बेहद सरल और सजग रूप सें समझाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को आसानी सें समझ में आ जाता हैं, इसलिए टीचर्स को बच्चें के लेवल्स में उतकर उन्हें सरल और सरस रूप समझाना चाहिए।

3. सहानुभूति तथा प्रेमपूर्ण व्यवहार : एक अच्छे शिक्षक बच्चों को डाँट मारकर नहीं समझाते, एक अच्छे टीचर बच्चों के मित्र जैसा व्यवहार, एक सच्चे गुरु की तरह मार्गदर्शक,सहानुभूति एवं प्रेम के साथ विद्यार्थियों के संबंध रखते हैं।
एक अच्छे टीचर में यह गुण जरूर होना चाहिए।

4. क्रिया के माध्यम : आपको जान के हैरानी होंगी, अफ्रीका के बच्चों को पढ़ाई में तनिक रूचि नहीं थी, तब वहां के शिक्षकों ने सोच बच्चों कों खेल माध्यम से सिखाया जाये, आपको जानके हैरानी होगा वहाँ के बच्चों ने खेल - खेल में मैथ, टीम वर्क, लीडरशिप इत्यादि सभी चीज़ों का उन्होंने अध्ययन कर लिया।
बालकों में रूचि उत्पन्न करने के लिए उन्हें क्रिया के माध्यम सें शिक्षक कों शिक्षा प्रदान करना चाहिए। क्युकी क्रियाशील से ध्यान केंद्रित रहता हैं, और क्रियाशील ना होने पर ध्यान इधर - उधर चला जाता हैं।

5. व्यक्तिगत भेदों पर ध्यान : सभी बालकों में व्यक्तिगत विभिन्नता पाई जाती हैं। कोई अत्यधिक तेज़, बहुत तेज़, सामान्य, इत्यादि। एक अच्छा टीचर सभी बच्चों के विभिन्नता के अनुसार ही पढ़ाते हैं। शिक्षा व्यवस्था करते समय बालकों के व्यक्तिगत विभिन्नता का ध्यान रखना अनिवार्य हैं। यह गुण एक अच्छे शिक्षक में होना अनिवार्य हैं।

6.उचित व्यवहार : अध्यापकों का व्यवहार बच्चों पर बहुत पड़ता हैं। इसलिए शिक्षकों का व्यवहार उचित यानी सहानुभूतिपूर्ण एवं प्रेमपूर्वक होना चाहिए, जिससे विद्यार्थी सब्जेक्ट्स अच्छे सें समझ पाएंगे। अच्छा व्यवहार होने सें बालकों का ध्यान विषय में लगा रहेगा।

शिक्षक किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं, जो देश के युवाओं कों शिक्षित कर आगे बढ़ाते है। एक अच्छे टीचर्स में यह गुणों का होना अतिआवश्यक है।

धन्यवाद
काजल साह 
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved