The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
20/07/2023 Kajal sah Health Views 217 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
अब जरूर ही आपका हेल्थ चंगा होगा?
आप अपने जीवन में सबसे ज्यादा किससे प्यार करते है? उत्तर विभिन्न प्रकार के हो सकते है। लेकिन हम सभी को अपने स्वास्थ्य को इतना मजबूत एवं सक्रिय बनाना चाहिए, जिससे हम कोई भी कार्यों को बड़े उत्सुकता एवं ऊर्जापूर्ण तरिके से कर पाए।
आज मैं आपको कुछ घरेलू टिप्स बताऊंगी जो आपके हेल्थ को तंदुस्त बना सकता है। लेकिन शर्त यह है कि आपको इन सारे टिप्स को आपको नियमित रुप से पालन करना होगा।

1. नींद सुचारु रूप : कोई व्यक्ति 9-13 घंटे तक सोते रहते है, जिससे उनका आधा जीवन सोने में व्यतीत हो जाता है। नींद हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है, लेकिन नींद का सही टाइम फिक्स करें, इसके लिए पहले आपको अपने शरीर को जानना होगा एवं उसी अनुसार खुद को नींद में आपको ढालना है।

पानी : किसी ने पूर्ण रुप से सही कहा है जल ही कल है एवं जल ही जीवन। अच्छे हेल्थ कि सबसे बड़ा कारण है खुद को hydrate निरंतर करें। पानी का अत्यधिक सेवन करें लेकिन अपने शरीर के अनुसार ही करें। पानी पीने से शरीर से बीमारियों कि दुरी 2.फेस  ग्लोइंग 3. एनर्जीटिक इत्यादि।

ब्रेकफास्ट :बच्चें से लेकर बड़े अत्यधिक व्यक्ति सुबह का नास्ता करके नहीं जाते है, कोई कहते है मुझे ऑफिस जाने में देरी हो रही है, बच्चें स्कूल देरी। यही छोटे - छोटे कारण एक बड़ा बड़ा रोग बनकर उभरता है। इसलिए सुबह का नास्ता कभी मिस ना करें। सुबह का नास्ता आपके अंदर एनर्जी, उत्सुकता इत्यादि को परिपूर्ण कर देती है।

अत्यधिक ना सोचे : ओवरथिंकिंग एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे हमारा मानसिक एवं शारीरिक हेल्थ दोनों बिगड़ सकता है। यही कार्य हमें असफलता कि ओर अग्रसर करती है। इसलिए अपने माइंड में कोई भी विषय के प्रति अत्यधिक ना सोचे। यह ओवरथिंकिंग एक दिन में ठीक नहीं हो पाएंगी लेकिन आपके प्रयास से एक दिन जरूर ठीक हो जाएंगी। इसलिए आज से ही प्रयास करें ओवरथिंकिंग जैसे महाजाल से निकलने का।

नशीले पदार्थ : नशा कुछ पल के लिए ख़ुशी है लेकिन जिंदगी भर के लिए दर्द बन जाती है। यह एक ऐसा दीमक है, जो धीरे - धीरे करके आपके हेल्थ को उन्हेंल्थी बना देती है। बीड़ी, शराब, तम्बाकू, शिखर इत्यादि का सेवन त्यागने का प्रयास जारी रखें। एक दिन जरूर ही आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।

वेजटेबल्स एवं फ्रूट्स : हम खाना खाते तो लेकिन केवल पेट को पूर्ण करने के लिए लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप जिस फ़ूड को खा रहे है, उसे खाने से आपको क्या अंदर से सकारात्मक महसूस हुआ? चिकन, मटन इत्यादि का सेवन? अच्छे हेअल्थी इंसान कि निशानी है वो व्यक्ति अत्यधिक रूप से हरे - हरे वेजटेबल्स, फलों का सेवन, विभिन्न जड़ी -बूटीयों का जूस इत्यादि का सेवन करते है। इसलिए उनका हेल्थ सही एवं मन भी चंगा रहता है। इसलिए आप भी अपने फ़ूड में सब्जियों एवं फलों का सेवन करें।

चेकउप : आप वीकेंड्स में या माह के अंत में अपने हेल्थ का चेकउप जरूर कराये। डॉक्टर का सलाह एवं उनकी बातों को माने।
व्यायाम एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे स्वास्थ्य चंगा हो सकता है इसलिए प्रतिदिन सुबह उठके व्यायाम करें, व्यायाम एक ऐसी शक्ति है जिससे हर डॉक्टर हर व्यक्ति को करने कि सलाह देते है।

इलेक्ट्रॉनिक : विज्ञान का सबसे बड़ा दिया हुआ उपहार टेक्नोलॉजी है। जिसका सही से उपयोग ही हमें जीवन में आगे बढ़ाती है। लेकिन आज हर कार्य हर व्यक्ति तकनिकी के उपकरण का उपयोग करके अपनाना रहे। जिसके कारण उनके हेल्थ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है।इसलिए तकनिकी के उपकरण का उपयोग नियमित एवं अल्प रुप से करें।

यह कुछ ऐसा टिप्स है जिसका आप सही से उपयोग करके अपने हेल्थ को आप चंगा बना सकते है। देखिये जीवन में आपने बहुत सारे अरमानों को देखा है, उसके परिपूर्ण करने के लिए आपके हेल्थ का सही होना अतिआवश्यक है। इसलिए अपने हेल्थ सही से ध्यान रखें क्युकी स्वास्थ्य आपका है इसलिए जिम्मेदारी भी आपकी होनी चाहिए।

धन्यवाद
काजल साह :स्वरचित
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved