The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
25/08/2023 Kajal sah Achievement Views 197 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
विनर की तरह सोचे
क्या आप विजेता बनना चाहते है? क्या विजेता बनकर सारे अनुभव को जीतना चाहते। विजेता भीड़ में नहीं भीड़ से  अलग सोचते है। अगर सफलता पाना हो तो हमें अ५hyh अनुभव को समझना चाहिए। आज मैं आपको कुछ टिप्स बताऊंगी फॉर विनर टिप्स, जिससे आपके अंदर निहित आत्मविश्वास पढ़ेगा।ज़िन्दगी
1. विनर : विनर  के पास क्लियर एंड सेट गोल्स मौजूद रहता है, जिससे उससे पाने के लिए विनर मेहनत करते है। ठीक उसी प्रकार आपको एक स्ट्रांग माइंडसेट तैयार करना होगा। वो है स्ट्रांग गोल्स सेट।

चुनौतियाँ : चुनौतियों का क्या है?
चुनौतियाँ हमें हमेशा मजबूत बनाती है, इसलिए चुनौतियाँ का हमें सामना करना चाहिये।हम जितना चुनौतियाँ का सामना करते है, उतना हमारे अंदर दृढ़ संकल्प, जूनून एवं उत्साह आता है। इसलिए हमेशा चुनौतियाँ का सामना करें।

लागातर : एक सकारात्मक व्यक्ति हमेशा सीखते रहते है, जिससे आगे चलकर वे विजेता के रूप में निखरते है। इसलिए निरंतर सीखते रहे। अपने स्किल्स, नॉलेज,विसडम को बढ़ाये। जब आपके माइंड में यह आये कि मैंने बहुत कुछ सीख लिया तब यह माइंड को उसी समय ही नकारात्मक सोच को फेक दें।

मेहनत : क्या आप मेहनत पर विश्वास करते है? जी हाँ मेहनत से सबसे बड़ी पूंजी कुछ नहीं। जब आपके पास टैलेंट, गुण, अवसर, प्रयास और जब मेहनत का संपूर्ण साथ हो तब आप हर लक्ष्य तक पहुंच सकते है। इसलिये आपको जो सबसे बड़ी ताकत बनाना है वो है मेहनत की निरंतर आदत। मेहनत का आदत एक बार नहीं बार - बार करने की आदत रखे। जब तक आप विजय तक ना पहुँच तब तक प्रयास, मेहनत, अभ्यास, और लग्न रखें।जीत के बाद आपको रुकना नहीं है, आपको निरंतर और मेहनत करना है।

टाइम : सफलता समय मांगती है और जीत के लिए आपको सही टाइम मैनेजमेंट बनाना होगा। आपको हर क्षण  हर पल अपने सपने के लिए इन्वेस्ट करना है। हर समय अपने स्किल, बुध्दि इत्यादि को इनक्रीस में इन्वेस्ट करें। फिजुल के बाते कार्य, लोगों में अपना  सबसे बहुमूल्य समय का उपयोग ना करें।

नेटवर्क : मुझे बहुत सारे ओप्पोर्चुनिटी दिलाने में बहुत सारे लोगों का बहुत योगदान रहा है, जिससे मेरे अंदर विश्वास, साहस एवं मेहनत करने का जुनून जा पाया। ठीक उसी प्रकार अगर आपको जीत हासिल करना है, आपको आगे बढ़ना है, आपको उन्नति के राह पर जाना है इत्यादि उसके लिए  एक स्ट्रांग नेटवर्किंग का होना अतिआवश्यक है। ऐसे लोगों के साथ कनेक्शन बनाये जिससे आपका ग्रोथ, एवं आप अपनी सीखी हुई कुछ बाते भी उनको सीखा पाए।

योग्यता : क्या आप भी अपनी तुलना हर किसी से करने लगते है? क्या आप खुद को कमजोर समझते है? अगर आपका माइंडसेट यह रहेगा तब आप कभी ग्रोथ नहीं कर पाएंगे। ईश्वर ने सभी को गुण, योग्यता दी है, इसलिए दुसरो से compare करके अपने बहुमूल्य समय को बर्बाद ना करें, अपने हुनर को पहचाने। अपने हुनर को पहचान कर, अपनी योग्यता को पहचान कर और अपने आत्मविश्वास, आत्मसात और मेहनत की लग्न से आगे बढ़ने का जुनून रखकर आगे बढ़े।

Solution : जीवन का नाम ही संघर्ष है। और इस संघर्ष का solution भी है। जिसका हल करके हम हर्ष पा सकते है। इसलिए अपने जीवन में हमेशा प्रोब्लेम्स को ना देखे, अपने जीवन के हर समस्याओं का निवारण करने का सलूशन की ओर ध्यान दें। समस्या का क्या है? यह तो एक सुंदर मौका की तरह है, जिससे हम बहुत कुछ सीख सकते है। इसलिए अपने माइंड को हमेशा सलूशन की ओर ध्यान दें। एक विजेता, सफल, सकारात्मक, अच्छे, गुणी व्यक्तियों का गुण होता है - वे हमेशा अपने जीवन के सकारात्मक बातों, कार्यों पर फोकस करते है।

Visualization : आप जिस लक्ष्य को पाना चाहते है, जिसका आपने ख्वाब देखा है एवं जिसके लिए आप प्रत्येक दिन आप मेहनत करते है। उस सपने को, जीत को, सफलता को विसुअल करें। एवं प्रत्येक दिन खुद से कहें -I can do it. जब आप सुबह की शुरुआत सकारात्मक विचार, कार्य एवं सकारात्मक कल्पना से करते है, तब आप उस लक्ष्य को आप जल्द ही पा सकते है।

निरंतर : सफलता, जीत, विजेता वहीं बनते है, जो निरंतर अपने सपने, लक्ष्य, टैलेंट,पढ़ाई इत्यादि पर निरंतर अभ्यास करते है। अगर आपको भी जीवन में जीतना है, विनर बनना है, सफलता को चूमना है तब प्रत्येक दिन अपने गुणों पर अभ्यास करें। एक दिन भी अपने गुणों का अभ्यास करना ना भूले। क्युकी जिस दिन आपने अपने गुणों पर अभ्यास करना छोड़ दिया, आप खुद एवं दूसरों से पीछे हो जायेंगे। इसलिए जीतना है तो निरंतता अभ्यास करना सीखें।

अलसता : आपको पता है हमारे जीवन का सबसे बड़ा शत्रु कौन है? जो हमेशा हमें नुकसान पहुँचाती है। वो और कुछ हमारे अंदर छुपी अलसता है। जिसका अंत अगर हमने आज नहीं किया तब यह हमारा अंत एक दिन जरूर करेंगी।इसलिए अलसता7 को अपने जीवन से हमेशा के लिए निकाल फेक दीजिये। हार्डवर्क, हार्डवर्क, हार्डवर्क  हार्डवर्क को अपने जीवन का लक्ष्य बनाये। निरंतता अभ्यास, निरंतता प्रयास, निरंतता मेहनत करें।

यह कुछ टिप्स है, जिसका आप फॉलो करके आप भी विजेता बन सकते है। लेकिन सबसे पहले आपको दृढ़ संकल्प, दृढ़ जुनून, दृढ़ प्रयास एवं दृढ़ मेहनत का लक्ष्य बनाये। जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो तब तक आराम, सुख, चैन इत्यादि को त्याग दें। और बढ़ते रहिये अपने लक्ष्य तक। आप कर सकते है, इसलिए स्वयं पर आत्मविश्वास, आत्मसंयम एवं आत्मविश्लेषण खुद का अच्छे से करें एवं आगे बढ़े।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved