The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
24/09/2023 Kajal sah Inspiration Views 226 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
क्या आपको सुबह उठने के लिए प्रेरणा चाहिए?
शुरू से ही कहा गया है कि जो सोयेगा वो खोयेगा। इसलिए अगर हमें खुद से आगे बढ़ना है तो हमें सुबह उठना चाहिए लेकिन अगर हमें अपने कैंपिटर से आगे बढ़ना है तो हमें सुबह बहुत जल्दी उठना चाहिए।आप सुबह तभी ही उठ सकते है, जब आप उद्देश्य बड़ा होगा, कुछ कर दिखाने का जज्बा जब बड़ा होगा तब ही उस जज़्बे को पूर्ण करने हेतु आप प्रात :काल उठ पाएंगे।
आज मैं आपको कुछ टिप्स बताऊंगी, जिससे आप प्रात : काल उठ सकते है। और आप आज इस प्रतियोगिता से भरे दुनिया में अपने प्रतियोगी से आगे बढ़ सकते है।

1. आलर्म : अक्सर क्या होता है ना? जब हम अलार्म को अपने पास रखते है तब उसे हम बार - बार snooze करने लगते है। यह 5 मिनट का snooze कब 2 घंटे में परिवर्तित हो जाता है, जिसका हमें अहसाह भी नहीं होता। इसलिए इस आदत का त्याग करें।

चंदन :आपको एक प्राकृतिक उपाए बताती हूं, आप चंदन का उपयोग कर सकते है। चंदन की खुशबू आपको नींद से जगा सकती है, आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

मोबाइल : मोबाइल एक सकारात्मक उपकरण है, अगर हम इसका उपयोग सही एवं नियमित समय के लिए करते है तो। रात के समय अपने फ़ोन को अपने निकट ना रखें एवं सोते समय फ़ोन का उपयोग ना करें।

हेअल्थी : हम जैसा खायेगा वैसे हमारे ब्रेन पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमेशा रात को और सुबह को हल्का भोजन ही करें। ऐसा भोजन करें जो आपको सचमुच एनर्जी दे?

प्राकृतिक : प्रकृति हम सुंदर है एवं महान है। प्रकृति केवल हमें देने का भाव सिखाती है। आप सुबह उठकर पानी पीना ना भूले और सुबह में व्यायाम और sunlight का लाभ लें। यह नींद को रेगुलेट करती है।

दिनचर्या : अपना एक फिक्स रूटीन बनाये, जिसमे आपको कब क्या करना है और कब क्या नहीं करना। आपके नींद के लिए समय, आपके उठने का समय, कार्य करने का इत्यादि समय निर्धारित करते हुए रूटीन बनाये।

स्ट्रेस : कई बार ऐसा होता है कि हम बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने के कारण से हम रात को चिंतामुक्त व्यतीत करते है एवं सुबह में नींद नहीं टूट पाता है। इसलिए रात को सोते समय रिलैक्स माइंड, पॉजिटिव सोच एवं अपने सपने के आस को देखकर सोये।

मैडिटेशन : आप रात को सोते समय मैडिटेशन कर सकते है। यह ऐसी क्रिया है जिसके माध्यम से आपका मन, तन बहुत रिलैक्स हो जाता है एवं आप शांतिपूर्वक सो पाते है। इसलिए सुबह के मैडिटेशन के साथ रात को मैडिटेशन करें।

समय: हमेशा यह बात का ध्यान रखें कि जीवन एक है। और यह मानव जीवन बहुत महत्वपूर्ण है। और यह शरीर बहुत दुलर्भ है। और बिता हुआ समय कभी वापस नहीं आता। इसलिए समय की कद्र, खुद की कद्र, अपने सपने की कद्र और आगे बढ़ने का जूनून से सुबह जल्दी उठे।

दोस्त: ऐसे दोस्तों का चयन करें जो आपको आगे बढ़ने, और आपके कुमार्ग से सुमार्ग की ओर आपको लें जाएँ। जब सकारात्मक मित्रों की ऊर्जा जब साथ होंगी तब आगे बढ़ने की प्रबल इच्छा भी दिल में होंगी। इसलिए सही मित्रों का चयन जीवन में मधुवन ला सकती है।

यह कुछ टिप्स है, जिसके माध्यम से एवं अपने निरंतर प्रयास से आप प्रात :काल उठ सकते है। अगर आपको उन्नति की ओर अग्रसर होना है तो आपको इन टिप्स अपनाना चाहिए।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved