The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
29/09/2023 Kajal sah Achievement Views 222 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
खाली समय का सही उपयोग कैसे करें?
जीवन में उन्नति पाने के 5 सबसे जरूर आयाम है - 1. मेहनत 2. समय की बर्बादी ना करना 3. प्रयास 4. योगा 5. आत्मविश्वास। इन 5 आयामों में से समय बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक बात हमेशा याद रखें जो व्यक्ति मेहनत करने के उम्र में आराम एवं गलत चीज़ों में समय व्यर्थ करते है, और आगे चलकर परिणाम बहुत घातक प्राप्त होता है। इसलिए समय का कद्र करें एवं टाइम के बाबंद रहें।
आज मैं आपको यह बताऊंगी कि अब विभिन्न प्रकार के त्यौहार आने वाले है। कहा जाये तो छुट्टियां ही छुट्टियां। लेकिन यह छुट्टी जिसने खूब मजे में बिताया वे पीछे रह जायेंगे as compare जिन्होंने इस छुट्टी में अपने समय का उन्होंने सही से प्रयोग किया। आज हम यह जानेंगे कि खाली समय का उपयोग हम किस प्रकार से कर सकते है।

1. पढ़ाई  एवं ज्ञान : जैसे कि हम जानते ज्ञान महासागर की तरह है, जिसका अंत कभी नहीं हो सकता है। आपको इस महा सागर के बून्द हर - हर छोटे बुँदे का आनंद लेना है। अपने मानसिक शक्ति की बढ़ाकर।

2.ऑनलाइन कोर्स : बहुत से व्यक्ति समय का रोना रोते है कि मेरा पास समय नहीं है। इसलिए वे औसत रह जाते है। आपको औसत से ऊपर उठना है। आप ऑनलाइन खाली समय में अपने फील्ड से according या आज तकनीकी से परिपूर्ण विश्व में आप विभिन्न प्रकार के स्किल्स, कोर्स इत्यादि सिख सकते है एवं अपने ज्ञान के शक्ति को बढ़ा सकते है।

संगीत : हमारा भारत देश विभिन्नताओं में एकता वाला देश है, जिसकी हर  कण - कण में खूबसूरती है। हमारा भारत मनमोहक, मनोरम, मोहित करने वाला प्यारा देश है। आप विभिन्न प्रकार के संगीत सुन सकते है। एवं उसे गुनगुना सकते है।साथ ही साथ आप अपने कला पर कार्य कर सकते है। जैसे - आप पेंटिंग, ड्राइंग इत्यादि को आप खाली समय में इन्वेस्ट कर सकते है.

Explore : अब आपके मन में प्रश्न आ रहा होगा कि explore किसे करना है? Explore आपको स्वयं के अंदर के गुण को, अवगुणों, शक्ति को, कमजोरी को इत्यादि क्षेत्रों में आपको स्वयं को explore करना है। एवं अपने strengthen को और मजबूत बनाना है एवं अपने बुरी आदतों को सकारात्मक आदतों में आपको परिवर्तन करना है। क्या दूसरों के जीवन को देखने, उसकी कमी बताना, दूसरों को explore करना इत्यादि ना करें। जब आप स्वयं को अच्छे से समझ ले, उसके बाद ही दूसरों को समझें।

सेवा : सेवा हमें गरीब, दुखी, बच्चों इत्यादि के लिए हमें करना चाहिए। सेवा के लिए निश्चित समय नहीं है, सेवा हृदय के भाव से निकला हुआ कार्य है। इसलिए आप इस छुट्टियों के दिनों में असहायक, दुखी इत्यादि लोगों की मदद करें। आप उन्हें जरूरत का समान दे सकते है, उनके चेहरे में हंसी ला सकते है।

Writing : मुझे अभी भी याद है जब कोविड का समय था, तब मेरे अंदर लिखने के प्रति इच्छा जागृत हो गई एवं उसी समय से मैंने पोयम्स लिखना स्टार्ट कर दिया था। वैसे आप भी लिखें। जरूर नहीं कि वो पोयम्स है। आप विभिन्न प्रकार के genre लिख सकते है। जैसे - कहानियां, कविताएं, उपन्यास इत्यादि। ऐसे करने से आपके अंदर की क्रिएटिव में वृद्धि होंगी।

Travel : आप ट्रैवेलिंग करें लेकिन कोशिश आपका यह होना चाहिए कि वो स्थान प्रकृति से पूर्ण, भगवान का मंदिर इत्यादि स्थानों पर जाएँ और इन छुट्टियों के दिनों में अकेले ट्रैवेलिंग करने का प्रयास करें। आप अपने मन - पसंद के किसी भी क्षेत्र में यात्रा करें लेकिन करें। तब आप स्वयं को समझ पाएंगे।

डीप : अपने सोचने की शक्ति में व्यापकता ला सकते है। जब आप इस खाली समय में विभिन्न प्रकार के पुस्तकों का अध्ययन करेंगे तब। आप खुद के लिए 1 घंटा निकाले एवं इस समय में गहराई से सोचने यानि डीप थिंकिंग का प्रयास करें।

फोटोग्राफी :जैसे कि हम जानते है भगवान ने सभी को गुण - अवगुण सभी उन्होंने दिया है। आप अपने हुनर को खोजे एवं खाली समय पुरे अच्छे से कार्य करें। अगर आपका हुनर फोटो क्लिक करना है तब आप विभिन्न प्रकार के फोटोज अन्य - अन्य स्थानों  पर जाकर क्लिक कर सकते है एवं आप अपने फोटोज खींचने की कला को आप अच्छा बहुत अच्छा बना सकते है। अपने प्रयास, अभ्यास एवं परिश्रम से।

Gardening : बागवानी में समय व्यतीत करना  अच्छा है। क्युकी आप हम सभी के जीवन का सबसे कीमती और अनमोल चीज़ों का आप ध्यान रख रहें है यानि पेड़ - पौधे।यह एक बहुत अच्छा कार्य है। इसलिए आप अपने समय का उपयोग gardening करके कर सकते है।

साहित्य : भारत कई साहित्य का समावेश है। सबसे पहले दूसरों को जानने से पहले स्वयं को जानना अनिवार्य है।इसलिए आप भारत के इतिहास से लेकर साहित्य तक जाने। आप विभिन्न प्रकार के धर्म ग्रंथ, साहित्य इत्यादि को पढ़ सकते है। अपने व्यक्तिगत, मानसिक का विकास कर सकते है।

यह कुछ टिप्स है, आप इन टिप्स का उपयोग कर सकते है। अपने खाली समय का सही से उपयोग करने में। एक बात हमेशा याद रखें खाली समय का उपयोग ही आपको व्यक्तिगत और व्यावसयिक रूप से विकसित बना सकती है। इसलिए अब बहाना छोड़िये समय का रोने का। समय का सदुपयोग कीजिये एवं अपने दृढ़ लक्ष्य का प्रयासत रहें।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved