The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
01/10/2023 Kajal sah Awareness Views 227 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
युथ डेवलपमेंट टिप्स
आज हर कोई आगे एक दूसरे से निकलना चाहते है। अपना पहचान अपना अस्तित्व विश्व में बनाना चाहते है। क्या सभी जीवन में सफल हो पाते है? उत्तर नहीं। सफल वही व्यक्ति होते है जब वे कार्य करते समय तन, मन की सारी शक्ति, योग्यता झोंक देते है। कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, प्रयास अपने लक्ष्य के हेतु करते है। आज मैं कुछ ऐसे टिप्स बताऊंगी जिससे हर युथ को अपने अंदर जल्द से जल्द develop करना चाहिए। वो टिप्स निम्नलिखित है :

1. आत्म जागरूकता :क्या दूसरे के जीवन में हमारा जीवन है? नहीं न तब क्यु हम दूसरों के जीवन के बारे में हर चीज जानना चाहते है? सबसे पहले हमें स्वयं के बारे में जानना होगा। स्वयं के कमी, स्वयं की मजबूती इत्यादि। सबसे पहले स्वयं के प्रति जागरूक बनना होगा।

2. हेअल्थी : स्वास्थ्य सबसे बड़ी सम्पति है। संतुष्ट सबसे बड़ा खजाना है। हेल्थ इस मोर दैन वेल्थ। जब हमारा स्वास्थ्य तंदरुस्त रहेगा तब हमारा मानसिक स्वास्थ्य कुशल रहेगा। इसलिए अपने हेल्थ का ध्यान रखें। मेंटालिटी स्ट्रांग बनने हेतु एवं शारीरिक स्टॉन्ग बनने हेतु कार्य करें। अच्छे -अच्छे nutrition लें, जिससे आपके बॉडी में ऊर्जा भरा रहें।

कम्युनिकेशन : बात तो हर कोई कर लेते है। लेकिन हमें अपने बातों में वो इफेक्टिव टिप्स लाना होगा, जिससे हर व्यक्ति को हमसे बात करने में अच्छा लगे। हर यूथ को अपने फीलिंग्स को कैसे एक्सप्रेस करते है, इन बातों को सीखना होगा। और आपको जानकर ख़ुशी होंगी मैंने पहले ही mutebreak. com पर मैंने कम्युनिकेशन कोर्स अपलोड कर दिया है, आप वहां से बहुत टिप्स अंदर ट्रिक्स सीख सकते है।

निरंतर : ज्ञान महासागर की तरह है,जिस प्रकार महासागर का पानी कभी सूरज सोख नहीं सकता है, ठीक उसी प्रकार हम अपने पुरे जीवन में ज्ञान को अर्जित नहीं कर पाएंगे। इसलिए हमारा यह कर्तव्य होना चाहिए कि हमें हमेशा सीखना है। हम जितना सीखेंगे हम उतना ग्रो करेंगे।

रिलेशन : रिश्ता हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। हमारे जीवन में बहुत रिश्ते मतलब के लिए, अपने स्वार्थ के लिए इत्यादि। लेकिन हमें ऐसे रिलेशन के साथ रिश्ता build करना है जिसमें एक - दूसरे को समझने का भाव। रिश्ता मीनिंगफूल होना चाहिए एवं एक - दूसरे के प्रति उदारता। शायद अभी मेरे जीवन कोई ऐसा रिश्ता नहीं है।

Gratitude : अपने जीवन में ईश्वर को हर छोटे से बड़े चीज़ों के लिए धन्यवाद करें। साथ ही साथ अपने जीवन उन व्यक्तियों को धन्यवाद करें, जिन्होंने आपके आज के दिन को अच्छा बनाया। जब आप gratitude करते है तब आप सकारात्मक ऊर्जा, सकारात्मक शक्ति, सकारात्मक विचार अर्जित होता है।

Conflict :हर बात का अंत लड़कर, नफ़रत करके, वाद - विवाद करके नहीं होता है। इसलिए हर युथ को यह सीखना चाहिए कि किस प्रकार से उठे विवाद का अंत करें। अगर आपने कोई भी उठे विवाद को संयम, धैर्य के साथ आपने अंत कर दिया तो तब कोई भी रिलेशनशिप badly नहीं healthy तरीके से सोल्व होगा।

Networking : अगर आपको उन्नति की ओर अग्रसर होना है, अगर आपको मौके चाहिए, तब आपको अपना स्ट्रांग networking बनाना होगा। जितना स्ट्रांग networking होगा उतना आपको आपके career से रिलेटेड सलाह एवं मौके मिलते है।

मानसिक :यह मानसिक शक्ति के कारण ही कोई आज pm है, कोई आज बिज़नेस करते है। इसलिए अपने मानसिक शक्ति को मजबूत बनाये एवं कोशिश यह करें कि रोजाना 2-3 pages डीप से किताबें पढ़ें एवं कुछ नया सीखते रहें।हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच ही आपको विजय दिलाती है, इसलिए आपका सोच कैसा होना चाहिए? सकारात्मक सोच :सकारात्मक कार्य:सकारात्मक संगत :सकारात्मक सीख =सकारात्मक व्यक्ति आप बन सकते है।

दया: यह जीवन बहुत ही दुलर्भ से हमें प्राप्त हुआ है, इसलिए हम सभी को एक- दूसरे के प्रति प्रेम भाव, दया भाव और अपना भाव रखना चाहिए। आज के हर युथ को अपने अंदर काइंडनेस और empathy के गुणों को सीखने एवं अभ्यास करने का प्रयास करना चाहिए।

विश्वास :कल मैं चलाक थी, क्युकी मैं दुनिया बदलने चली थी। लेकिन आज मैं बुद्धिमान हूं, क्युकी मैं खुद को बदल रही हूं। जी हाँ हमें सबसे पहले अपने आत्मज्ञान, आत्मसात, आत्मविश्वास के साथ स्वयं में परिवर्तन लाना होगा एवं स्वयं को अच्छा एवं आत्मनिर्भर हमें बनाना होगा। स्वयं में बदलाव लाये तब दुनिया में बदलाव लाने का प्रयास करें।

यह कुछ टिप्स है, जो हर युथ को अपने जीवन में लाना चाहिए। हाँ जानती हूं, एक बार में सभी अर्जित नहीं हो सकता लेकिन आप धीरे - धीरे अपने जीवन में ला सकते है एवं अपने जीवन में मैगनेटिक परिवर्तन आप देख सकते है।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved