The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
08/10/2023 Kajal sah Achievement Views 248 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
सेल्फ कण्ट्रोल - Self Control
क्या आप मुझे बता सकते है? कि सफलता का क्या सूत्र है? सफलता का डेफिनेशन सभी के लिए अलग -अलग होगा। किंही के अनुसार जिनके पास ज्यादा धन है, वे सफल है। किंही के अनुसार जिनके पास ज्यादा नाम -शौहरत है, वे सफल। लेकिन आज सफलता के टिप्स या सफल कैसे बने इत्यादि विषय पर बात नहीं होंगी। आज मैं आपको बताऊंगी कि आप कैसे सेल्फ कण्ट्रोल यानि स्वयं पर सयंम कैसे कर सकते है?निरंतर मेहनत एवं धैर्य ही मनुष्य को आगे बढ़ाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता कि हम आत्म संयम खो बैठते है। लेकिन आपको पता है जब हम सेल्फ कण्ट्रोल खो बैठते है। तब हमारा ही नुकसान होता है। इसलिए स्वयं पर सेल्फ कण्ट्रोल करना जरुरी है। आज मैं आपको टिप्स बताऊंगी कि आप किस प्रकार से सेल्फ कण्ट्रोल रख सकते है।

निम्नलिखित टिप्स है :
1. Create : आपको पता है मैं रात के सोने से पहले या प्रात : काल में अपना schedule बनाती हूं। इसे बेनिफिट यह है कि आपका हर कार्य का सही डिवीज़न हो जाता है एवं आपका समय गुस्सा में, नफरत में इत्यादि के व्यर्थ के कार्य में व्यतीत नहीं होता है। इसलिए स्वयं के लिए एक ऐसा रूटीन बनाये जिससे आपके समय का सही से उपयोग हो पाए। याद रखे हमारे पास 24 घंटे नहीं है, हम जितना 24 घंटे में सही से उपयोग करते है वही टाइम हमारे पास है। अब आपके हाथ में है।

2. ब्रेक : अगर मैं आपको कहूं कि 6 रोटियां आपको एक ही बार में खाना है। तब क्या होगा? हाँ आप एक ही बार में नहीं खा पाएंगे। आपको यह कार्य बहुत कठिन लगेगा। इसलिए कोई भी हार्ड tasks को डिवाइड करें। Smallest _ फिर स्मालर _ more smaller_ more manageable पार्ट्स में। हमारा ब्रेन के मशीन की तरह है, अगर हम मशीन में ज्यादा सामान रखकर कर use करेंगे तब एक समय बाद वो ख़राब हो सकता है। वैसे मानव है। अगर कोई बड़ा एवं कठिन कार्य को नहीं कर पाने से वे अपना सेल्फ कण्ट्रोल खो बैठते है। इसलिए अगर आपको सेल्फ कण्ट्रोल को रहना है तो आपको अपने हार्ड tasks को छोटे - छोटे कार्य में बाँट के करें। 😊

Prioritize : आपको अपने समय का सही से उपयोग सही कार्य में एवं जो सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, उसमे इन्वेस्ट करें। जब हमारा महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो पाता है, तब हम सेल्फ कण्ट्रोल खो बैठते है। इसलिए high priority tasks को पहले करें। हमेशा यह टिप्स याद रखें -
1. Must do:जो सबसे जरुरी कार्य उसे सबसे पहले करें।
2. Can do: अगर आपके पास टाइम होगा उस कार्य को करने के लिए तब आप करें।
3. Dont do: Dont do यानि ऐसे कार्य बिल्कुल ना करें, जो तनिक जरुरी नहीं है। जैसे : चिंता, गुस्सा, किसी के बारे में बुरा सोचना इत्यादि बिल्कुल यह कार्य ना करें।

जाने : मन बहुत चंचल है। अगर इसका हम नियंत्रण हम नहीं करते है, तब हमारा मानसिक विकास रुक  सकता है। इसलिए आपको ऐसे चीज़ों को जानना है,जो चीज आपको distract कर रही है। अपने distraction को पहचाने एवं उस distraction का अंत करने का प्रयास करें। जितना distraction होगा उतना आपका सेल्फ कण्ट्रोल नहीं रहेगा आप पर।

Mindfulness : जीवन में उन्नति तभी हम पा सकते है, जब हमारे अंदर कार्य के प्रति फोकस शक्ति हो। आप जो कार्य कर रहे उस पर पुरे फोकस के साथ ध्यान दें यानि प्रेजेंट में जिए। पास्ट, फ्यूचर इत्यादि के चिंताओं को छोड़कर। अपने प्रेजेंटेशन को बेस्ट बनाने का कार्य करें। साथ ही साथ आप योगा, मैडिटेशन, अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करें।

Develop : अगर आप स्वयं पर कण्ट्रोल करना चाहते है? तो आपको विकसित करना होगा कुछ अच्छे हैबिट्स को। नये - नये स्किल्स को सीखें। आपका जो पैशन है। जैसे - पेंटिंग, पब्लिक स्पीकिंग, डांस, टीचिंग इत्यादि जो भी आपका पैशन है। उस पर अपने समय का 2 घंटे इन्वेस्ट करें। इसका आपका पैशन और निखरेगा, क्युकी निरंतर प्रयास हमें बेहतर बनाती है। So सेल्फ कण्ट्रोल का सबसे अच्छा तरीका स्वयं के पैशन एवं नये - नये विषयों को सीखना।

रिवॉर्ड : दुनिया में कोई आपसे प्रेम नहीं कर सकता, जितना अगर आप स्वयं स्वयं से करते है। इसलिए आपको स्वयं पर गुस्सा, स्वयं से नफ़रत, स्वयं से घृणा इत्यादि करने की आदत का दमन करना होगा एवं स्वयं को अपने हर छोटे से बड़े अचीवमेंट के लिए स्वयं को रिवॉर्ड करना चाहिए। इसे आपका उत्साह, हिम्मत एवं उम्मीद की किरण स्वयं में जगती है।

Healthy : स्वास्थ्य तन में ही स्वास्थ्य मन का निवास होता है। इसलिए आपको अपने हेल्थ का सुचारु रूप से ध्यान देना चाहिए। जैसे खाएंगे अन्न वैसा हो जाएगा मन। इसलिए अपने जीवन को healthy तरीके से जिए। सही स्लीप, सही व्यायाम, सही आहार इत्यादि का चयन करें।

मल्टी : हम मानव ना कि रोबोट। इसलिए मानव होने के नाते हमें multitasking नहीं बनना चाहिए। विवेकानंद जी ने भी कहा है कि एक समय में हमें एक ही कार्य करना चाहिए। एवं उस कार्य को पूरी योग्यता, ऊर्जा के साथ करना चाहिए। वैसे हमें भी multitasking ना बनकर onetasking बनना चाहिए। उसके बाद अन्य कार्यों का चयन करें।यह मदद कर सकती आपके सेल्फ कण्ट्रोल में।

हेल्प : आप किसी प्रोफेशन का हेल्प ले सकते है, अगर आप स्वयं से अपने आप को कण्ट्रोल नहीं कर पा रहे है, तब किसी सिचुएशन। प्रोफेशनल आपकी मदद और अच्छे से कर पाएंगे।

यह कुछ टिप्स है, जिसके माध्यम से आप स्वयं पर कण्ट्रोल कर सकते है। याद रखिये सेल्फ कण्ट्रोल करने के लिए धैर्य में प्रयास चाहिए। चलिए अब अगले आर्टिकल में मिलते है। अपना ध्यान रखें।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved