The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
13/10/2023 Kajal sah Achievement Views 155 Comments 1 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
पश्चिचम बंगाल में शिक्षा की समस्या का क्या हल हो सकता है?
मैं आपको अपना निजी अनुभव बताना चाहती हूं, मैं जहाँ पढ़ती हूं, वहां पढ़ाई सुचारु रूप से नहीं होता है। मुझे पढ़ना बहुत पसंद है, अगर कोई विषय कों मुझे कोई व्यक्ति अच्छे से पढ़ाये। पहले हमारा वेस्ट बंगाल शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे था। जैसे कि हम सभी जानते है हमारे देश में महान व्यक्तित्व का जन्म हुआ है। जिन्होंने अपने शिक्षा, उन्नति विचारों से उन्होंने पुरे विश्व में उन्होंने सकारात्मक बदलाव लाया। जैसे : रविन्द्रनाथ ठाकुर, स्वामी विवेकानंद जी, ईश्वर चंद्र विद्या सागर इत्यादि। लेकिन आज वर्तमान में हमारे वेस्ट बंगाल की शिक्षा स्तर गिरते नज़र आ रही है। यहाँ के अत्यधिक व्यक्ति दूसरे राज्य में जा रहे है। शिक्षा की प्राप्ति के लिए, व्यवसाय के लिए।
आज वेस्ट बंगाल में यह रीति बन चुकी है, कि केवल लोगों के कितना शिक्षा ग्रहण करना उसका केवल डेटा कलेक्ट करना। क्या क्वालिटी है, क्या क्वांटिटी बहुत आभाव है।
मैं शुरू से सरकारी स्कूल में पढ़ती आ रही हूं। पहले शिक्षा स्तर ठीक थी, लेकिन जैसे - जैसे बड़े स्तर के कक्षाओं में गई, तब शिक्षा केवल चैप्टर कम्पलीट हो जाये। एक चैप्टर का एक पेज पढ़ाया गया चैप्टर खत्म दल, दो sums मैथ के चैप्टर से हुआ, वह चैप्टर ख़त्म इत्यादि। क्या बताऊं आपको बहुत समस्या का सामना करा पड़ा, मुझे ऑफलाइन शिक्षा लेने में। लेकिन अब स्कूली पढ़ाई ख़त्म भी होने वाली हूं, अब मुश्किल से 3 महीने है। जब मैं क्लास 9 में थी,तब मुझे मेरी दीदी से ने बताया कि तुम ऑनलाइन यानि यूट्यूब से पढ़ सकती हो। मैं आज खुश हूं, क्युकी उनके बातों कों मानकर आज मैंने भले ही कुछ ही लेकिन सीखा है as compare offline एजुकेशन।
आज ऑनलाइन एजुकेशन टेक्नोलॉजी में क्रांति की तरह फैल रही है। आज मैं आपको यह बताऊंगी कि आप कैसे ऑनलाइन एजुकेशन कैसे ग्रहण कर सकते है। क्या आप तैयार है?
निम्नलिखित टिप्स है:
1. Choose : सबसे पहले आपको किस विषय, किस कक्षा, किस रूचि, के अनुसार आपकों शिक्षा चाहिए। यह क्लियर होना चाहिए। उसके बाद आप ऐसे प्लेटफार्म कों चुने, जिसके पढ़ाने का तरीका आपको बहुत इजी से समझ में आये। जिनकी क्वालिटी, क्वानीति आपके समझने के लायक हो, उसी प्लेटफार्म कों चुने।

सेट :आपको ऑनलाइन एजुकेशन के लिए आपको एक उचित टाइम सेट करना बहुत जरुरी है। जैसे जब हम बहुत शोर - गुल में पढ़ नहीं पाते, वैसे ही ऑनलाइन पढ़ाई भी शिक्षा है। इसे किसी भी शोर - गुल के स्थान, किसी भी अनुचित टाइम में नहीं करना चाहिए। एक सटीक टाइम बनाये एवं उसे रेगुलर फॉलो करें।

Utilize : अब मान लीजिये अपने कोई लाइफ साइंस, या इंग्लिश इत्यादि से रिलेटेड अपने चैप्टर पढ़ा। आपको केवल रिटेन फॉर्मेट में पढ़कर, समझकर इत्यादि के आलावा आप उस समय कों ऑनलाइन पढ़िए, उसे रिलेटेड वीडियोस देखे, क्विज खेले, कंटेंट पढ़े इत्यादि।

ब्रेक : ऑनलाइन एजुकेशन अगर आप प्रति दिन निरंतता लेते रहेंगे तब यह घातक सिद्ध होंगी। आपके हेल्थ के लिए। इसलिए ब्रेक लेकर पढ़े। यह ब्रेक 5-10 मिनट का आप ले सकते है। इस ब्रेक में मोबाइल ना use करें। आप योगा, मैडिटेशन, व्यायाम इत्यादि कर सकते है।

एक्टिव : बहुत से ऐसे स्टूडेंट्स भी जो पढ़ने के बजाये, इंटरनेट का दुरूपयोग करते है। इसलिए बहुत सारे लोग ऑनलाइन एजुकेशन कों सही नहीं मानते है। इसलिए यह आवश्यक है कि जब आप ऑनलाइन एजुकेशन ग्रहण करते है तब आपका फर्ज यह होना चाहिए कि आप एक्टिव पार्टिसिपेट से शिक्षा ग्रहण करें।

कोर्स : अगर आपने ऑनलाइन कोई ऑनलाइन कोर्स लिया है, तब आप पुरे अच्छे से उस कोर्स कों सीखे एवं आपका जो भी डाउट हो, आप पूछे।

हॉलिडे : शिक्षा हमें हमेशा सिखाती है - खाली समय का सही से उपयोग करना। आप ऐसे मित्रों कों  चुने जिंनको पढ़ाई में रूचि है, उसके बाद आप उनके साथ विभिन्न विषयों पर डिसकस कर सकते है। जैसे आप गूगल मीट पर ज़ूम पर इत्यादि पर टॉपिक्स कों डिसकस कर सकते है। इसे आपका भी revision एवं आपके मित्रों का भी।

अनुशासन : अनुशासन ही सफलता का स्त्रोत है। कई बार ऐसा समय भी आ सकता है, जब आपको पढ़ने का मन नहीं करेंगा। लेकिन आपको अपने मन, तन एवं आपको अपनी 5 इन्द्रियों कों एक्राग में लाकर आपको पढ़ना होगा।

मोटीवेट : जब भी पढ़ते समय मन हारने लगे तब स्वयं कों फिर से जगाये, अपने सपनों, अपने माता - पिता के सपनों इत्यादि के बारे में याद करें एवं खुद कों स्वयं मोटीवेट करें। अपने गोल्स तक पहुंचने के लिए।

यह कुछ टिप्स है, जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन एजुकेशन ग्रहण कर सकते है। अगर आप इस फील्ड में नये है तो आपको अत्यधिक समय लग सकता है। लेकिन आपको निरंतता प्रयास करना है। अपने शिक्षा, अपने विकास, अपने सपने एवं अपने माता - पिता के लिए।
चलिए अब मुलाकात होंगी, अगले निबंध में। तब तक के लिए स्वयं का एवं अपनों का ध्यान रखें।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 
V 14.10.2023 vinay

nice




© mutebreak.com | All Rights Reserved