New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जासूसी का आरोप लगाते हुए मगंलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मा अडानी में है। राहुल गांधी ने फोन निर्माता कंपनी Apple की तरफ से आए एक ईमेल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस बात से कतई फर्क नहीं पड़ता कि उनके फोन की टैपिंग हो रही है। केंद्र सरकार पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा, असलियत यह है कि राजा, राजा ही नहीं है, पावर किसी और के हाथ में है। जैसे ही हम अडानी पर जाते हैं वैसे ही इंटेलिजेंस एजेंसी, जासूसी, CBI आते हैं। अभी नंबर-1 अडानी, नंबर-2 प्रधानमंत्री और नंबर-3 पर अमित शाह हैं।
पूरे विपक्ष के खिलाफ Apple का नोटिस आया है
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में Apple की तरफ से आए ईमेल की प्रिंटेड कॉपी दिखाते हुए कहा, पूरे विपक्ष के खिलाफ Apple का नोटिस आया है। पूरे विपक्ष के खिलाफ Apple का नोटिस आता है। यह मेरे कार्यालय में सभी लोगों को मिला है। कांग्रेस पार्टी में लिस्ट बनी हुई है। यह सारे किसी न किसी तरीके से इस मामले में शामिल हैं। आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं, आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं और जब आपके अंदर नफरत आती है तब ये लोग इस देश का धन ले जाते हैं। यह नोटिस वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, सीताराम येचुरी, अखिलेश यादव, सुप्रिया, प्रियंका चतुर्वेदी, महुआ मोइत्रा, राघव चड्ढा, इन सबको मिला है। ये सब अडानी के खिलाफ आवाज उठाते हैं। पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर अडानी को दे दिया। जितनी टैपिंग करनी है, कर लो। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
कई विपक्षी सांसदों ने कही चेतावनी मिलने की बात
बता दें कि TMC नेता महुआ मोइत्रा, शिवसेना (UBT) नेता की प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा का कहना था कि उन्हें अपने फोन निर्माता से चेतावनी का संदेश मिला है कि, स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी का भी कहना था कि उन्हें अपने फोन निर्माता से स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स द्वारा उनके फोन पर हमला करने की कोशिश करने को लेकर चेतावनी मिली है।
|
N
|
08.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
39
|
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने पर्यवेक् 
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी न .....
|
N
|
05.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
76
|
कल होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक टली, सामने आई ये वजह 
नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन की बैठक को टाल कर दिया गया है। यह बैठक कल 6 दिसंबर को .....
|
N
|
04.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
68
|
Elections Result: पीयूष गोयल से शेयर किया राहुल गांधी का मो 
हाल ही में देश में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को तेलंगाना छोड़कर बाकी सभ .....
|
N
|
04.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
121
|
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में CM के नाम हुए तय, बी 
नई दिल्ली: बीजेपी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए मुख्यमंत्रियों क .....
|
N
|
27.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
99
|
MP Election 2023: चुनाव आयोग के सामने लगाई गई अर्जी, 3 दिसं 
MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद से चुनाव आयो .....
|
N
|
16.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
138
|
Rajasthan Election 2023: ... लोग मर रहे थे, पीएम मोदी थाली  
Rajasthan Assembly Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र .....
|
N
|
15.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
35
|
MP Election: मैं तुम्हें अपनी जान से ज्यादा प्यार करता हूं, 
अनूपपुर: वैसे तो मध्य प्रदेश में एक मंत्री जी हमेशा ही अपने किसी ना किसी अंदाज .....
|
N
|
14.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
61
|
Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रांची में रोड शो,जानिए 
Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर खूंटी के उल .....
|
N
|
04.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
93
|
पीएम मोदी ने जिन इलाकों में प्रचार किया वहां बीजेपी कितनी क 
Karnataka Assembly Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों से स .....
|
|