क्या आपके पास कभी ऐसा हुआ? है कि आपको अपना कार्य करने की बहुत इच्छा है लेकिन आप कुछ ही समय में थक जाते है। मैं आपको अपना अनुभव बताती हूं कि मैं बहुत जल्दी थक जाया करती थी, जिसके वजह से मैं अपने कार्यों ना तो सही रूप से कर पा रही थी।
इस समस्या से बहुत परेशान हो चुकी थी, लेकिन मुझे याद आया कि समस्याओं से भागना नहीं है, क्युकी हर अवरोध एक अवसर की तरह होती है, जो हमें आगे बढ़ना सिखाती है। कई प्रयासों, कई लोगों के सलाह और स्वयं पर परीक्षण करने के बाद मैंने इस समस्या का निवारण कुछ हद तक कर लिया है। आज मैं आपको कुछ ऐसा महत्वपूर्ण टिप्स बताऊंगी, अगर आप उसका नियमित रूप से पालन करते है, तब तन और मन दोनों रूप में एनर्जीटिक, उत्साहपूर्वक और परिश्रमी बने रहेंगे। क्या आप तैयार है? जानने के लिए? चलिए जान्ते है, महत्वपूर्ण टिप्स फॉर बॉडी एंड मेन्टल हेल्थ।
3 बजे दोपहर की बात है, एजुकेशन में चैप्टर -5 पढ़ रही थी, जिसमे यह बताया गया कि विश्वविद्यालय में मानसिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा जरूर से जरूर शामिल किया जाये। जी हाँ क्युकी मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ एक - दूसरे के पूरक होते है। इसलिए अगर आपको ऊर्जापूर्ण रहना है, तो अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान सही से रखे।
निम्नलिखित टिप्स ऊर्जापूर्ण रहने के लिए।
1. शुरू : सुबह की शुरूआत उत्साह और प्रेम के साथ। साथ ही साथ रात को सही समय पर और दिन में प्रात :काल उठकर व्यायाम, सही आहार इत्यादि का सेवन रोजाना करे। जिससे आपके मन के साथ तन अच्छा रहेगा।आपको चिंता ना करे, क्युकी मैने mutebreak पर यह अपलोड किया है कि कैसे आप दिन का शुरुआत कर सकते है।
2. भोजन : जब मैंने ईश्वर पर स्पीच दिया था,तब रिसर्च करते समय एक वीडियो आया, जिसमे यह बताया गया कि जैसा खाएंगे अन्न वैसे होगा मन। इसलिए स्वास्थ्य भोजन करे , जिससे आपका तन और मन दोनों स्वस्थ्य रहेगा और आप ऊर्जापूर्ण से कार्य कर पाएंगे।
3. पानी : पानी हमारे जीवन का अहम भूमिका है, जिससे हमारा शारीरिक और मानसिक क्रिया सही रूप से कार्य करता है। इसलिए अगर आपको ऊर्जा से पूर्ण रहना है, तो आपको प्रतिदिन 1-3 लीटर पानी पीना चाहिए। जिससे आपका थकान दूर हो जायेगा और ऊर्जा से पूर्ण रहेगे।
अपनाये : हमें अपने जीवन में अच्छे आदतों को जरूर अपनाना चाहिए, क्युकी अच्छी आदतें ही हमें मानसिक रूप से और शारीरिक रूप से हमें मजबूत बनाती है। अच्छी आदतों में है - एक्सरसाइज करना। आपको प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए, क्युकी व्यायाम आपको ऊर्जा से भरपूर रखती है एवं आपका थकान दूर होने लगता है। अगर आप रोज व्यायाम करते है, तब आप थकान से धीरे - धीरे पूर्ण दूर होने लगते है। एवं आपका पूरा दिन ऊर्जा से पूर्ण रहता है।
ब्रेक : जिस प्रकार एक मशीन निरंतता चलती रहेगी। एक समय बाद मशीन खराब हो सकती है। अगर आप भी निरंतता कार्य में लीन रहिएगा, तब आपको बहुत थकान होगा ही, इसलिए यह जरुरी है कि आप अपने कार्य के बीच ब्रेक लेते रहे। साथ ही साथ अपने कार्य करने को छोटे- छोटे कार्यों में बांटे, जिससे आप बहुत ही आसान से कर पाएंगे।
To - do - list : अक्सर क्या होता है ना? जब आप अपना पुरे दिन का प्लान नहीं बनाते है, तब हमारा कार्य व्यर्थ के कार्यों में व्यतीत हो जाता है और जिससे हमारे अंदर ऊर्जा का आभाव रहता है। इसलिए यह बहुत जरुरी है कि आप प्रतिदिन अपना दिनचर्या रूटीन बनाये, जिसमे आपका सही से टाइम मैनेजमेंट भी हो पाए।
म्यूजिक : आपको पता है, जब मैं पढ़ते - पढ़ते बोर होने लगती हूं और स्वयं को ऊर्जाहीन समझने लगती हूं, तब अंदर से एक जोश जगता और मुझे प्रेरित करता है, सांग सुनने के लिए। वैसे आप भी अगर आप ऊर्जाहीन महसूस कर रहे होंगे, तब आपको अपना मन पसंद जोश से भरा सांग सुनना चाहिए।
Vibes : मैं बहुत ही आलसी थी, लेकिन मेरी मित्र पिया ने मुझे हमेशा मोटीवेट किया है। आगे बढ़ने हेतु। और उसके सकारात्मक vibes से मेरे अंदर परिवर्तन भी बहुत आया। इसलिए यह अनिवार्य है कि आप ऐसे फ्रेंड के साथ समय बिताये, जो आपको सकारात्मक ऊर्जा दे।
हॉबी : मुझे पब्लिक स्पेकिंग बहुत पसंद है। मैं जितनी भी थकी रहूँ जैसे ही मैं अपने हॉबी पर कार्य करती हूं। सारा आलस, निराशा का अंत हो जाता है और मैं ऊर्जा से भरपूर रहती है।
हँसे : मानव का सबसे बड़ा उपहार भगवान ने हमें प्रदान किया है - वो है मुस्कान। इसलिए अपने जीवन में खुलकर हंसिये और हर पलों का आनंद ले। हंसी को अपने पुरे दिन का हिस्सा बनाये।
मिले : आप जितना प्रकृति से, भगवान से जुड़ते है, उतना ही आपको खुशहाली और ऊर्जा मिल सकती है। इसलिए अपने जीवन में प्रकृति को, भगवान को अपने जीवन ka आधार बनाये।
स्माल गोल : मैं हमेशा स्वयं के लिए गोल्स फिक्स करके कार्य करती हूं। क्युकी ऐसा करने से मुझे आलस, थकान नहीं आता और मैं अपने कार्य को करती हूं। वैसे आप भी प्रतिदिन स्माल गोल्स फिक्स करे और उस गोल्स की पूर्ति हेतु मेहनत करे।
चेक उप : अगर आप बहुत ही जल्दी थक जाते है, तब आपको डॉक्टर से जरूर देखना चाहिए। अपने जीवन में हमेशा लर्निंग का माइंडसेट रखे।
यह कुछ तरीका है, जिसके माध्यम से आप ऊर्जापूर्ण रह पाएंगे। लेकिन यह एक दिन में संभव नहीं है, आपको प्रतिदिन अभ्यास, प्रयास और परिश्रम करना होगा। दृढ़ इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प और दृढ़ जोश के साथ आप जरूर एक दिन अपने पथ तक पहुँच जाइएगा.....
धन्यवाद
काजल साह
|