The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
17/06/2024 Kajal sah Development Views 318 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
दक्षता कैसे हासिल करे?

आज का युग प्रतियोगिता का दौर है।आज हर छोटे से हर बड़े - बड़े क्षेत्र में कम्पटीशन है। प्रतियोगिता में वही वही आगे अर्थात जीत हासिल कर पाएंगे.. जो अपने फील्ड में एक्सपर्ट हो। AI अर्थात आर्टिफिशल इंटेलीजेंस के आने के बाद कई अध्यन से पता चला है कि AI का प्रभाव जॉब पर बहुत पड़ सकता है। प्रतियोगिता से परिपूर्ण वर्ल्ड में आगे वही बढ़ पाएंगे... जो निरंतर मेहनत के साथ निरंतर स्वयं को बेहतरीन बनाए। किसी ने क्या खूब कहा है " ईश्वर सभी को अखरोट देते है लेकिन फोड़कर नहीं " आज इस निबंध के माध्यम से हम यह जानेंगे कि आप अपने फील्ड में एक्सपर्ट कैसे बन सकते है अर्थात अगर आप प्रतिदिन एक्शन से बड़ा परिणाम जरूर प्राप्त होगा। सबसे पहले अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्टता रखे। किस क्षेत्र में आपको बेहतरीन बनना है? जीवन स्पष्टता से ही आप सटीक लक्ष्य की प्राप्ति कर पाते है। 1. सीखें: जीवन प्रवाह है। निरंतर आगे बढ़ते रहने का नाम ही जीवन है। अपने फील्ड से संबंधित नवीनतम जानकारी, ज्ञान इत्यादि प्रतिदिन ग्रहण करे। अपने क्षेत्र में एक सच्चे एक्सपर्ट बनने के लिए निरंतर ज्ञानार्जन की आदत विकसित करे। मान लीजिये कि आपको पब्लिक स्पीकिंग में बेहद रूचि है। केवल रूचि होने से आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इस क्षेत्र के लिए आपको पर्याप्त ज्ञान हासिल करना अनिवार्य है। जैसे - किताबें पढ़े ( जिससे नए - नए शब्दाकोष, ज्ञान ), नवीनतम शोधपत्रों, उपयोगी वेबसाइट, ऑनलाइन पाठ्यक्रम, वेबिनारों, विभिन्न सम्मलेनों, प्रतियोगिता में भाग ले इत्यादि। गहन जानकारी ग्रहण करने से आपको भविष्य में विभिन्न अवसर मिल पायेगा। 2. अभ्यास : किसी भी कौशल, क्षेत्र में महारत हासिल करने का मूल अर्थात आधार मन्त्र है... निरंतर अभ्यास। सीखें हुए विषय को जीवन में उताराना बेहद जरुरी है।अपने क्षेत्र में एक्सपर्ट बनने के लिए आपको नियमित रूप से अभ्यास करना बेहद जरुरी है। जब भी मैं अपने फील्ड या अन्य फील्ड से संबंधित एक्सपर्ट को देखती हूं। तब मेरा मन हमेशा कहता है कि उन्होंने हर क्षण का उपयोग स्वयं को बेहतरीन बनाने में व्यय किया होगा। उन्होंने अपने फील्ड में एक्सपर्ट बनने के लिए कड़ी मेहनत के साथ निरंतर अभ्यास की होगी। जितना ज्यादा आप अभ्यास करेंगे, उतनी ही जल्दी आपकी सटीकता, दक्षता एवं समस्या - समाधान क्षमता लै विकास होगा। 3. अनुभवी :जीवन में लक्ष्य तक पहुंचने के लिए बेहद जरुरी है कि एक अनुभवी गुरु का साथ होना। जिस प्रकार किसी भी परिवार का आधार माता - पिता होते है। माता - पिता के उचित दिशा ग्रहण करके बच्चें कुशलता से आगे बढ़ते है। इसलिए घर को पहला विद्यालय कहा जाता है। अपने से अधिक अनुभवी और सफल लोगों से जुड़े। जो आपके फील्ड से संबंधित है। उनसे सलाह ले, उनके अनुभवों को सुने और सीखें.. उनकी हर छोटी से बड़ी गलती से। जीवन के कठिन मार्ग से उन्होंने कैसे लड़ा? एक संरक्षक का मार्गदर्शन आपको सही दिशा दिखाने और क्षेत्र की गहरी समझ करने में मदद करेगा। 4. दूसरों को सिखाएं : यह बेहद ही अच्छा तरीका है.. जिससे आप अपने फील्ड में धीरे - धीरे बेहतरीन बनने लगने लगते है।अपने विषय से संबंधित ज्ञान हासिल करके आप दूसरों को सिखाएं। दूसरों को सिखाने से आप उस विषय अर्थात अपने फील्ड में बेहतरीन बनने लगते है। जो कुछ भी आप जानते है, उसे दूसरों के साथ साझा करे। दूसरों को सिखाने से आप खूद बेहतरीन ढंग से सीखेंगे। सीखने की प्रक्रिया कभी भी एकतरफा नहीं होती। एक विशेषज्ञ के रूप में विकसित होने का एक शानदार तरीका है कि आप जो कुछ भी सीखते हैं, उसे दूसरों के साथ साझा करें। दूसरों को पढ़ाना या उनका मार्गदर्शन करना न केवल उनके लिए अच्छा है, बल्कि इससे आपकी सोच, समझदारी और कौशल मजबूत होगी। यह आपके ज्ञान और कौशल के आधार को सशक्त एवं मजबूत बनाता है। 6.नेटवर्क :एक मजबूत नेटवर्क का होना बेहद जरुरी है। अलग - अलग प्रतियोगिता, इवेंट में जाए।लोगों से बातचीत करे। अपना मजबूत नेटवर्क बनाने का कोशिश करे। जितना आपका मजबूत नेटवर्क होगा.. उतना अधिक आपको अवसर मिलेगा। 7. धैर्य : सफलता का प्रमुख स्तम्भ में एक स्तम्भ है - धैर्य। आपको स्वयं पर, अपने मेहनत, अपने अभ्यास पर भरोसा रखना। हार ना माने। जितने भी सफल व्यक्ति हुए.. उन्होंने कड़ी मेहनत, अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ नियमित आगे बढ़ते गये। और एक दिन उन्होंने अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। आपको खुद के क्षमताओं पर भरोसा रखना है। कई बार हार भी आपको मिल सकता है। लेकिन हर असफलता से सीख लेकर आपको अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना है। एक दिन जरूर आप भी अपने लक्ष्य अर्थात अपने फील्ड में दक्षता जरूर प्राप्त कर लीजियेगा। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved