जेइइ एडवांस 2024 में ऑल इंडिया रैंक -2 हासिल करनेवाले आदित्य आज इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने की तैयारी कर रहे है। छात्रों के लिए एक प्रेरणा बन चुके है । उन्होंने 360 में से 346 अंक प्राप्त किये है। नौवीं कक्षा से इंजीनियरिंग करने का मन बना चुके आदित्य ने ग्यारहवीं में आते ही गंभीरता के साथ जेइइ की तैयारी पर जोर दिया और प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई की। उन्होंने अपने सफलता का आधार समय प्रबंध को बताया।
समय सबसे बलवान है। समय के सदुपयोग से व्यक्ति भविष्य में अपार ख़ुशी, अपार संतुष्टि एवं समृद्धि हासिल कर पाता है। किसी भी मंजिल तक पहुँचने के लिए समय का उचित तरीके से प्रबंधन करना अत्यंत जरुरी है।
हर व्यक्ति के पास 24 घंटे है।कोई वही 24 घंटे का सदुपयोग करके निखर जाता है और कोई बिखर जाता है।
शून्य से शिखर तक पहुँचने के लिए अपने समय को उचित रूप से प्रबंधन करना अत्यंत जरुरी है। आज इस निबंध में मैं आपको बताने वाली हूं कि आप अपने टाइम को कैसे मैनेज कर सकते है।
कोई भी व्यक्ति सफल इसलिए हो पाता है.. क्युकी उन्होंने समय का कद्र किया। समय प्रबंधन एक महत्वपूर्ण सॉफ्ट स्किल है । जिसके माध्यम से जीवन सार्थक, सुंदर एवं सफल बन पाता है। यह आपको अपनी उत्पादकता बढ़ाने, तनाव कम करने और बेहतर कार्य - जीवन संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
समय का बेहतर प्रबंधन करने के प्रभावी उपाय :
1. लक्ष्य : जीवन क्या है? जीवन प्रवाह है। चलते रहने का नाम ही जीवन। जब तक जीवन में स्पष्ट, सार्थक एवं संतुलित लक्ष्य नहीं रहता। तब अत्यधिक समय व्यर्थ युही व्यतीत हो जाता है। आप अपने टाइम को अच्छे से मैनेज तब ही कर पाएंगे.. जब आपके जीवन में लक्ष्य होगा।
जैसे कि आप लक्ष्य हो सकता है - एक अच्छा स्टूडेंट बनने का,Upsc क्लियर करने का, एक बेहतरीन इंसान बनने का इत्यादि। जब तक आप अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक नहीं रहेंगे..जब तक आप अपने शक्ति को नहीं पहचानेगें, आप क्या चाहते है, जीवन से? इन सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर आपके पास होना चाहिए।
Smart लक्ष्य निर्धारित करे।- विशिष्ट, मापने योग्य, प्राप्त, प्रासंगिक और समयबद्ध।
2. सूची : अक्सर लोग कहते है कि मेरे पास टाइम नहीं मेरे टाइम नहीं है। अगर मेरे पास समय होता.. तब मैं किताबें जरूर पढ़ता, स्किल जरूर सीखता है इत्यादि। यह सभी वास्तव में बहाने है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 16-18 घंटे प्रतिदिन कार्य करते है। साथ ही साथ अन्य इवेंट, योगा इत्यादि भी करते है। अत्यधिक सक्सेसफुल व्यक्ति में देखा जाता है कि वे किताबें पढ़ने के लिए समय, योग करने के लिए समय निकाल लेते है।
अगर आप भी अपने कार्य के अलावा अन्य एक्स्ट्रा करिकुलम करना चाहते है? तब आपको निम्नलिखित बिन्दुओ पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।
1. अगर संभव हो तो अपने सप्ताहिक और मासिक कार्यों को लिखें। सबसे महत्वपूर्ण कार्य जो आपको जरुर से जरूर करना है। इसे करने के बाद आपको एक पेज में चार बॉक्स बनाना है। पहले बॉक्स में आपको सबसे महत्वपूर्ण कार्य अर्थात जो अर्जेंट भी है और बहुत जरुरी भी है। उसे लिखें। दूसरे बॉक्स में ऐसे कार्य को लिखें जो अर्जेंट है लेकिन शीघ्रता नहीं है। तीसरे बॉक्स में अल्प जरुरी। चौथे बॉक्स में ऐसे कार्य को लिखें जो जरुरी बिल्कुल नहीं है। जैसे - किसी का बुराई करना, अस्वस्थ consume लेना इत्यादि। आपको प्रतिदिन रात को सोने से पहले 4 बॉक्स को अच्छे से भरे। आपका टारगेट होना चाहिए कि जो कार्य महत्वपूर्ण और टाइम अवधि कम है, उसे तब पहले करे।
जीवन में प्राथमिकता देना चाहिए। उच्च प्राथमिकता, मध्यम प्राथमिकता, कम प्राथमिकता और व्यर्थ। उच्च प्राथमिकता के कार्य को पहले करे। मैं आपको खुद का अनुभव बताती हूं, जब मैं सबसे महत्वपूर्ण अर्थात उच्च प्राथमिक कार्य को पहले करती हूं। तब उसे करने के बाद अत्यधिक प्रसन्न महसूस करती हूं।
3. एक समय में एक ही कार्य : हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत, बुद्धिमान व्यक्ति एवं ज्ञानी स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था - एक समय में हमें एक ही कार्य करना चाहिए। ऐसे करते समय हम अपनी पूरी ऊर्जा और समय उस एक कार्य को अच्छे से कम्पलीट करने में खर्च करना चाहिए। आज के समय में स्ट्रेस इसलिए बढ़ रहा है.. क्युकी हम एक समय में बहुत सारा कार्य करने का प्रयास करते है। जिससे कोई भी कार्य सफल नहीं हो पाता है। किसी भी कार्य को सफल से करने के लिए यह नितांत जरुरी है कि हम अपना पूरा ध्यान केंद्रित अपने कार्य में करे। जब हम एक साथ अधिक कार्य एक ही समय में करने का प्रयास करते है, तब हम अपना ध्यान अच्छे से केंद्रित नहीं कर पाते है। कार्य करते समय मोबइल से दुरी, ऐसे हर चीज़ को अपने से दूर कर दे... जो आपका ध्यान भंग कर सकती है।
ध्यान दे :मान लीजिये आप एक स्टूडेंट है। आप upsc एग्जाम की तैयारी के रहे है। आप पढ़ाई के लिए ऐसा स्थान चुने जो शांत एवं सकारात्मक हो। जैसे कि वह पुस्तकालय हो सकता है। व्यर्थ का कंटेंट ना देखे। आप इसे अपने लक्ष्य से भटक सकते है।
4. नहीं : कई बार दूसरों को ख़ुशी करने के लिए हम स्वयं को दुखी कर लेते है। अपने महत्वपूर्ण कार्य को ना करके।अगर आप अपने टाइम को मैनेज करना चाहते है? तब लोगों को polity way से मना करे। अनावश्यक कार्य को ना करना सीखे। उदाहरण : आपको एक बेहद जरुरी प्रोजेक्ट पूर्ण करना है। लेकिन आपके कुछ मित्र पार्टी में जाने के लिए आपको कह रहें है। इस कार्य से भी सबसे महत्वपूर्ण कार्य है कि आप अपने प्रोजेक्ट को अच्छे से कम्पलीट करे। अनावश्यक कार्य को नहीं कहने से ना डरे। इसे आपका समय और ऊर्जा का बचत होगा। आप अपने समय और ऊर्जा का सही उपयोग सही कार्य के लिए कर पायेंगे।
5.रिवॉर्ड : रिवॉर्ड सिस्टम एक बेहद ही अच्छा माध्यम है। जब आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण कर लेते है। तब अपने हौसले, उम्मीद और जीत को बरकार रखने के लिए स्वयं को पुरस्कृत भी करे। स्वयं के साथ अपनी हर छोटी - छोटी सफलता का जश्न मनाये। इससे आप ऊर्जापूर्ण, उत्साहपूर्ण और उमंगपूर्ण महसूस करते है।
6. टेक्नोलॉजी : आज का युग डिजिटल कहलाता है। अगर समय के साथ हम खुद को विकसित नहीं करेंगे। तब हम प्रगति तक नहीं पहुँच पाएंगे। आज टेक्नोलॉजी ने हम सभी को ऐसे महत्वपूर्ण टूल्स दिए है। जिसका सही से उपयोग करके हम सफलता प्राप्त लड़ सकते है। आप अपने टाइम को मैनेज एवं इफेक्टिव रूप से उपयोग करने के लिए विभिन्न AI tools का उपयोग कर सकते है। विभिन्न एप्लीकेशन का उपयोग आप कर सकते है। आज के जनरेशन के पास विभिन्न सुविधाएं है। उन सुविधाएं का उपयोग करे।
यह कुछ महत्वपूर्ण टिप्स है.. जिसका उपयोग करके आप अपने समय को प्रभावी तरीके से उपयोग कर सकते है।
धन्यवाद
काजल साह
|
A
|
26.04.2025
Aditi Pandey
Readers
30
|
मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में परिवर्तन पर सहमति: यातायात जाम 
मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में परिवर्तन करने पर सहमति बन गई है। डिजाइन में परिवर् .....
|
K
|
18.04.2025
Kajal sah
Readers
63
|
हालात बदलने की शक्ति  
हालात बदलने की शक्ति मनुष्य स्वयं कर सकता है अर्थात् मनुष्य अपने भाग्य का निर्म .....
|
K
|
15.04.2025
Kajal sah
Readers
66
|
संयम, संतुलित एवं सफलता  
शांत एवं संतुलित मन से किसी कार्य को करने से परिणाम अच्छा होता है।शिक्षा,खेल .....
|
K
|
14.04.2025
Kajal sah
Readers
202
|
अवसर, उन्नति एवं लक्ष्य  
अवसर, उन्नति एवं लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अच्छे लोगों के साथ नेटवर्क होना बेहद .....
|
A
|
12.04.2025
Aditi Pandey
Readers
101
|
प्रदेश भाजपा कार्यालय में सांगठनिक कार्यशाला की हुई शुरूवात 
झारखंड भाजपा के राँची के हरमू रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में आज एक दिवसीय सांगठ .....
|
K
|
09.04.2025
Kajal sah
Readers
137
|
आशावादी एवं शिक्षा 
आशावादी विचारों से आशावादी जीवन का निर्माण होता है. इसलिए निराशा से दूर और आशाव .....
|
A
|
08.04.2025
Aditi Pandey
Readers
146
|
राजगीर से दो नई स्पेशल ट्रेनें, माता वैष्णो देवी और ऋषिकेश  
यात्रियों के लिए खुशखबरी! राजगीर से अब माता वैष्णो देवी और ऋषिकेश के लिए सीधी ट .....
|
K
|
06.04.2025
Kajal sah
Readers
285
|
अतीत – वर्तमान  
अतीत अर्थात बीता हुआ समय। जो समय बीत जाता है,वह समय पुन: वापस नहीं आएगा।यही कार .....
|
K
|
29.03.2025
Kajal sah
Readers
234
|
जर्नल एवं खामोश 
प्रतिदिन जर्नल लिखने से मन एवं हृदय दोनों को शांति मिलता है, इसीलिए प्रतिदिन जर .....
|
|