देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, तो कई इलाकों में प्री - मॉनसून ने भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन को राहत की सांस दिलायी है। ऐसे में अगर हम अपने खानपान का ध्यान न रखेंगे, तो बीमार भी पड़ सकते है। विशेषज्ञ की माने, तो बदलते मौसम और बारिश के कारण लोगों की रोग -प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर हो जाती है। विशेषकर, बच्चों की बात करे, इन दिनों वे आसानी से बीमार पड़ सकते है। ऐसे मैं न सिर्फ अपनी बल्कि बच्चों की डायट पर भी विशेष ध्यान दिया जाना जरुरी है। बच्चों को ऐसी चीज़ें खिलाएं, जिससे उनका पाचन तंत्र सही रहे और संक्रमण से लड़ने के लिए उनकी रोग - प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो।
महत्वपूर्ण सुपरफ़ूड के नाम :
1. करेला : ज्यादातर बच्चों को करेला खाना पसंद नहीं होता है, क्योंकि इसका स्वाद कड़वा होता है। लेकिन शायद आपको यह पता न हो कि बरसात के दिनों में बच्चों की इम्युनिटी को बेहतर बनाने के लिए करेला बहुत ही उपयोगी है। यह एंटी - बैक्टीरियल, एंटी - फँगल और एंटी - वायरल गुणों से भरपूर होता है। अगर किसी बच्चे को सांस संबंधी समस्या है, तो उसे करेला से बना जूस जरूर पिलाएं। उसकी समस्या में सुधार होने लगेगा।
2. दालें : मॉनसून के मौसम में बच्चों को स्वस्थ और चुस्त - दुरुस्त रखने के लिए उनके खानपान में तरह - तरह की दालों को शामिल करना बहुत जरुरी है। दाल प्रोटीन और एनर्जी का बेहतरीन स्त्रोत है। यह मौसमी संक्रमण से बचाने और बच्चों की इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मददगार होता है। यही नहीं, अगर बच्चा बीमार है, तो उसे दाल का पानी या पतला दाल खिलायी जा सकती है। इससे उसकी स्थिति में जल्दी सुधार होने लगता है।
3. हल्दी दूध : मॉनसून के मौसम में बच्चों को हल्दी - दूध का सेवन कराना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा वयस्कों और युवाओं को भी इसे अपने खानपान का हिस्सा बनाना चाहिए। असल में हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो बच्चों की इम्युनिटी को बूस्ट कर संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बेहतर बनाता है। साथ ही यह बच्चों के पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है और यह बच्चों के विकास के लिए भी जरुरी माना जाता है।
4. ड्राई फ्रूट्स -नट्स : मानसून के दिनों में बच्चों को भी ड्राई फ्रूट्स और नट्स भी खिला सकते है। ड्राई फ्रूट्स और नट्स, विटामिन और मिनरल्स के बेहतरीन स्त्रोत है। इसके साथ ही इसमें राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे माइक्रोन्यूट्रिएट्स भी मौजूद होते है। यह पोषक तत्व बच्चों को मानसून के दिनों में भी energetic बनाये रखते है और उनके मेटाबॉलिज्म को भी सही रखते है। यही नहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में भी सहायता करते है। इससे छोटे बच्चों के बीमार होने का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।
5. मौसमी फल - सब्जियां : मानसून के दिनों में बच्चों की डायट में मौसमी फल व सब्जियां जरूर शामिल करे। इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते है। जो बच्चों की इम्युनिटी को बेहतर बनाते है। मौसमी फलो के रूप में बच्चों को अनार, लीची, नाशपाती, जामुन दे सकते है । इन फलो की मदद से बच्चा बरसात के दिनों में hydrate रहेगा। वहीं मौसमी सब्जियों में आप भिंडी, टमाटर आदि बच्चों को खाने के लिए दे सकते है।
धन्यवाद
काजल साह
|
A
|
23.03.2025
Aditi Pandey
Readers
25
|
गाजा पर इसराइली हमले में हमास के शीर्ष नेता और उनकी पत्नी स 
इसराइली हवाई हमले में हमास के शीर्ष नेता रावी मुश्तहा की मौत हो गई है, साथ ही उ .....
|
A
|
23.03.2025
Aditi Pandey
Readers
17
|
जमशेदपुर में शहीदों के बलिदान दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा 
शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर सामाजिक संस्था नमन ने अखंड त .....
|
A
|
23.03.2025
Aditi Pandey
Readers
14
|
शहीद जवान सुनील कुमार मंडल को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल ने द 
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज धुर्वा, सेक्टर- .....
|
K
|
18.03.2025
Kajal sah
Readers
55
|
"आदतें बदली जा सकती है" 
आदतें ही मनुष्य के चरित्र को आकार प्रदान करती है। अच्छी आदतें हमारे चरित्र को स .....
|
A
|
22.03.2025
Aditi Pandey
Readers
40
|
सिरम टोली फ्लाईओवर के विरोध में सरना समिति का प्रदर्शन, कई 
रांची में सिरम टोली फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर सरना समिति द्वारा आज रांची बंद .....
|
K
|
21.03.2025
Kajal sah
Readers
65
|
श्रेष्ठ एवं चमत्कारी  
पृथ्वी पर समस्त प्राणियों में सबसे श्रेष्ठ एवं चमत्कारी प्राणी मनुष्य को माना .....
|
K
|
20.03.2025
Kajal sah
Readers
81
|
गलतियां स्वीकार करें। 
मानव जीवन में गलतियां करना ,असफल होना स्वाभाविक है।लेकिन वास्तविक पतन की शुरुआत .....
|
K
|
26.02.2025
Kajal sah
Readers
226
|
अब आप भी बन सकते हैं? 
विषय को कंप्लीट करने के साथ पढ़े हुए विषयों का रिवीजन करना अत्यंत आवश्यक है ।ऐस .....
|
K
|
21.01.2025
Kajal sah
Readers
272
|
1% माइंडसेट  
जीवन केवल संख्याओं का योग नहीं,बल्कि जीवन एक यात्रा है। हर पल को सादगी से जीना .....
|
|