पहले हम अपनी आदतें बनाते हैं और उसके आदतें हमें बनाती हैं - जॉन ड्राईडेन। अच्छी आदतों का पालन करना कठिन है लेकिन अच्छी आदतें वह नीम के पत्ते के वृक्ष के भांति है, जो भले ही कड़वा होता है लेकिन जीवन के लिए लाभदायक होता है।
बुरी आदतें वह विष है, जिससे तन एवं मन पर धीरे - धीरे क्षय होने लगता है। सीमित ऊर्जा एवं सीमित समय हमारे पास है। अपने समय एवं ऊर्जा को व्यर्थ के कार्यों में व्यय करना सबसे बड़ा पाप होगा। सीमित समय एवं सीमित ऊर्जा का सही उपयोग सही कार्यों में हमें व्यय करना चाहिए।
आज इस निबंध के माध्यम से हम यह जानने का प्रयास करेंगे कि बुरी आदतों को कैसे अपने जीवन से दूर कर सकते है? कैसे शांति के साथ सूखदायी जीवन जी सकते है? कैसे आप अपने जीवन से बुरी आदतों को निरंतर अभ्यास के माध्यम से सदैव के लिए कैसे दूर कर सकते है?
1. जागरूक : सफलता का प्रथम सीढ़ी है स्वयं को जानना। विश्व को जानने से बाहरी जीत मिल सकती है लेकिन आंतरिक जीत के लिए स्वयं को जानना आवश्यक है। अधिकांश लोग जीवन में असफल होते है। लेकिन वे अपनी गलतियों को ना देखकर दूसरे व्यक्ति, समय, हालातों इत्यादि पर दोष लगाते है। ऐसा इसलिए होता है, क्युकी वे स्वयं को नहीं जानते है। अपनी मजबूती एवं कमजोरियों से अपरिचित है। इसलिए सबसे जरुरी है कि आप अपनी बुरी आदतों को पहचाने और ध्यान से अपने जीवन के दृष्टि में देखे कि यह बुरी आदतें कैसे आपको प्रभावित कर रही है? कैसे आपके जीवन को प्रभावित कर रही है?
महत्वपूर्ण सुझाव: कुछ महत्वपूर्ण सुझाव है। जिससे अपनाकर आप अपनी बुरी आदतों के बारे में परिचित हो पाएंगे। ना केवल बुरी आदतें आप अपनी अच्छी और आदतें भी तलाश पाएंगे।
# शांत : सबसे पहले एक शांत कमरा या शांत स्थान पर जाये। एक कलम और एक डायरी अपने साथ ले। अपने मन, तन एवं आत्मा को एक स्थान केंद्रित कर दे.. और अपनी बुरी से हर अच्छी आदतों को डायरी में लिखें। यकीन मानिये अगर आप पहले, दूसरे, तीसरे दिन विफल हुए तो कोई बात नहीं। फिर अभ्यास करे।
# करीब : जो आपके बहुत करीब है। (माता - पिता, बहन -भाई, मित्र, प्रेमी - प्रेमिका इत्यादि ) इन सभी से अपने बारे में पूछे। अपनी कमजोरी से मजबुती तक। यह एक प्रभावी तरीका है.. जिसके माध्यम से आप अच्छे से स्वयं के बारे परिचित हो पाएंगे।
2. प्लान : गहराई से विश्लेषण करने के बाद आप यह जानने का प्रयास करे कि आपके अंदर निहित बैड हैबिट्स आपके भविष्य के लिए कितना घातक होगा। मान लीजिये आपको सिगरेट पीने की बुरी आदत है.. तब आप दृढ़ संकल्प करे कि आप इस घातक बुरी आदत को अपने जीवन से दूर कीजिये। अगर आपका दृढ़ संकल्प एवं खुद पर अटूट विश्वास रहा तो आप जरूर ही इस बुरी आदत को अपने जीवन से निष्कार्षित कर पाइयेगा।
अगर हम अपने ब्रेन को शुरु - शुरू में कठिन कार्य देने लगते है, तब यह हार मानने लगता है। इसलिए बुरी आदतों को अपने जीवन से दूर करने के लिए स्पष्ट, मापनीय एवं छोटे - छोटे लक्ष्य निर्धारित करे।
# रिवॉर्ड :कक्षा बारहवीं के एजुकेशन के विषय में रिवॉर्ड एवं पनिशमेंट का जिक्र था। बच्चे रिवॉर्ड एवं पनिशमेंट के माध्यम से भी सीखते है। मान लीजिये आपने अपनी बुरी आदत को दूर प्रतिदिन छोटे - छोटे लक्ष्य निर्धारित करते है। जब आप अपने लक्ष्य को हर दिन पूर्ण कर लेते है, तब स्वयं को पुरसस्कृत करे।जिसके माध्यम से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। और आप तेज़ी एवं स्पष्टता से हर लक्ष्य को पूरा करेंगे
# जुर्माना : क्या आपने कभी जुर्माना दिया है? अगर नहीं तो चलिए अब आपको जुर्माना देना भी सीखना होगा। जब भी आप फोकस एवं ऊर्जा के साथ अपना कार्य नहीं कर रहे होंगे तब खुद पर फाइन लगाना है। आपको खुद को पनशिमेंट करना अत्यंत आवश्यक है।ऐसे करने से आपको बुरी आदतों से लड़ने में शक्ति मिलेगी।
3.माहौल : माहौल वह माध्यम है, जिससे तन, मन एवं आत्मा पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। माहौल का भी व्यापक प्रभाव रहता है आदत के निर्माण में। इसलिए उचित, सार्थक एवं सकारात्मक माहौल के चयन करे।अगर आप अपने जीवन से बुरी आदतें सदैव के लिए दूर करना चाहते है, तब ऐसे माहौल का चयन करे, जहाँ आप शांति एवं गहराई से ज्ञान अर्जित कर पाए।
बुरी आदतों को नष्ट करने का सार्थक तरीका है सकारात्मक माहौल का चयन। सकारात्मक वातावरण में सकारात्मक लोग आपको मिलेंगे जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
उदाहरण : क्या आप जानते है?मेरी एक सबसे बुरी आदत थी - कोई काम को कल पर टालने की। लेकिन मैंने अपना वातावरण बदला तब धीरे - धीरे सब चेंज हो गया।
यह कुछ महत्वपूर्ण बिंदु है, जिसके माध्यम से आप बुरी आदतों को आप अपने जीवन से दूर कर सकते है। उपरोक्त के अतिरिक्त है पेशेवर मदद लें, अपने पर विश्वास रखे, एक सहायता समूह में शामिल हो, अपनी प्रगति को ट्रैक करे इत्यादि।
धन्यवाद
काजल साह
|
K
|
11.02.2025
Kajal sah
Readers
184
|
बुद्धि, ज्ञान और विनम्र  
बुद्धि, ज्ञान और विनम्र स्वभाव ये तीनों विपदा के साथी हैं।विनम्र स्वभाव हमारे .....
|
K
|
16.01.2025
Kajal sah
Readers
206
|
त्याग  
सफलता त्याग मांगती है अर्थात उन चीज़ों को हमें त्यागना जरुरी है जो हमारे लक्ष्य .....
|
K
|
09.01.2025
Kajal sah
Readers
281
|
समावेश और कमजोरियां  
सकारात्मक विचारों में अद्भुत एवं अनुपम शक्ति होती है,जो हमें शक्ति प्रदान करती .....
|
K
|
07.01.2025
Kajal sah
Readers
266
|
वाइजली  
आत्मविश्वास, आत्मानुशान एवं कड़ी मेहनत से जीवन में हम जरूर निर्धारित किये हुए लक .....
|
K
|
02.01.2025
Kajal sah
Readers
295
|
अब ये गलतियां नहीं... 
सबसे गतिशील एवं शक्तिशाली समय है। समय किसी का प्रतीक्षा नहीं करता है। हम समय की .....
|
K
|
23.12.2024
Kajal sah
Readers
470
|
संगति  
अच्छी संगति एवं सकारात्मक विचारों से जीवन सफलता की ओर बढ़ता है। अच्छी संगति अर्थ .....
|
K
|
21.12.2024
Kajal sah
Readers
355
|
प्रथम सीढ़ी  
स्वस्थ जीवन ही सफलता का प्रथम सीढ़ी है अर्थात अच्छी आदतें एवं अच्छा व्यवहार स्वस .....
|
K
|
19.12.2024
Kajal sah
Readers
391
|
"पुस्तकालय "क्यों जाना चाहिए? 
सबसे सच्चा और अच्छा मित्र अच्छी किताबें हैं। जो मनुष्य के आत्मविश्वास, आत्मज्ञा .....
|
K
|
17.12.2024
Kajal sah
Readers
460
|
सम्पर्ण, सब्र एवं संघर्ष 
सम्पर्ण, सब्र एवं संघर्ष सफलता तक पहुँचने का मार्ग है। सफलता की ललक, सुखी एवं स .....
|
|