जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने गौरा गैंग के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे इन तीनों अपराधियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इनके पास से एक ऑटो पिस्टल, तीन कारतूस, एक देसी कट्टा और एक गोली भी बरामद की है। एसएसपी किशोर कौशल ने एसएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि रविवार की रात लगभग 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो में गौरा गैंग के सदस्य एकत्र होकर हत्या करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। हालांकि, कुछ अपराधी मौके से भागने में सफल रहे। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में कदमा के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो के रहने वाले इरफान, बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित एशियन इन होटल के पास रहने वाले सैफ और कदमा के शास्त्री नगर के निवासी अफसर खान शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ कदमा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि वे हत्या की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस के छापे के बाद वे अपने मंसूबे को पूरा नहीं कर सके।
|
A
|
16.03.2025
Aditi Pandey
Readers
34
|
बिष्टुपुर पुलिस ने बाइक पर कट्टा लहरा रहे युवक को किया गिरफ 
बिष्टुपुर पुलिस ने बाइक पर कट्टा लहरा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक .....
|
A
|
16.03.2025
Aditi Pandey
Readers
28
|
सरायकेला जिले में लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने दो अपराधियों  
सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने 14 मार्च को हुई एक लूटकांड का खुलासा क .....
|
A
|
16.03.2025
Aditi Pandey
Readers
26
|
जमशेदपुर में सैनिक के साथ पुलिस की अमानवीयता पर भड़के पूर्व 
जमशेदपुर के जुगसलाई थाने में सैनिक सूरज राय के साथ हुई मारपीट और बर्बरतापूर्ण क .....
|
A
|
16.03.2025
Aditi Pandey
Readers
43
|
नामकुम में दो गुटों के बीच तलवारबाजी, 1 की मौत, लोगों ने रा 
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में होली के दौरान दो गुटों के बीच विवाद में तलवारब .....
|
A
|
14.03.2025
Aditi Pandey
Readers
62
|
जमशेदपुर में महिला की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियो 
जमशेदपुर के परसुडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गदड़ा पंचायत के टूपुडांग में एक महिला क .....
|
A
|
14.03.2025
Aditi Pandey
Readers
49
|
ब्यूटी पार्लर के आड़ में चल रहा रैकेट, पुलिस ने छापेमारी कर 
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्यू .....
|
A
|
13.03.2025
Aditi Pandey
Readers
57
|
साकची में दो दुकानदारों के बीच मारपीट, एक गंभीर रूप से घायल 
साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के समीप दो दुकानदार आपस में उलझ पड़े नौबत मारपीट .....
|
A
|
13.03.2025
Aditi Pandey
Readers
61
|
गुमला पुलिस ने नक्सली नेता दुर्गा सिंह को किया गिरफ्तार 
रांची और गुमला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए छापेमारी अभियान में महत्वपूर .....
|
A
|
12.03.2025
Aditi Pandey
Readers
62
|
अमन साहू गिरोह के तीन करिबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आ 
गैंगस्टर अमन साहू के एंकाउंटर के बाद से एक तरफ अमन साहू का गैंग एक्टिव हो गया ह .....
|
|