झारखंड में इस साल मार्च माह में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है, और स्थिति यह है कि हीट वेव का असर अब दिखने लगा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि होली के दौरान राज्य के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि लू से बचा जा सके और होली का मजा बिगड़े नहीं।
तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 14 और 15 मार्च को होली के दिन झारखंड के कुछ हिस्सों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पलामू और गढ़वा के अलावा कोल्हान क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है।
रांची का तापमान
14 मार्च को रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, 15 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रह सकता है।
हीट वेव की चेतावनी वाले जिले
14 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में हीट वेव की संभावना है। वहीं, 15 और 16 मार्च को कोल्हान, पलामू और गढ़वा में भी लू चलने के आसार हैं।
कहां पड़ेगी सबसे अधिक गर्मी
गोड्डा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री के बीच रह सकता है।
|
A
|
12.03.2025
Aditi Pandey
Readers
28
|
झारखंड के सभी जिलों में तेजी से बढ़ रहा तापमान, सप्ताह के अ 
झारखंड में गर्मी का प्रकोप तेज होता जा रहा है। राज्य के सभी जिलों में अधिकतम ता .....
|
K
|
14.11.2024
Kajal sah
Readers
483
|
सर्दियों में रहेंगे फिट अपनाएं यह टिप्स  
विभिन्नताओं से भरा हमारा प्यारा देश भारत जिसकी हर कण - कण में खूबसूरती है। पर् .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
334
|
अगले 36 घंटों में बदलने जा रहा है मौसम, जारी हुआ बारिश, तूफ 
अगले 36 से 48 घंटे के भीतर उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर तेजी से बदलने जा रहा .....
|
R
|
12.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
330
|
चार दिन बाद फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के साथ ब 
बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के राज्यों में दिन-रात का तापमान बढ़ना शुरू हुआ है .....
|
R
|
05.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
358
|
रजाई-कंबल पैक करने वाले सावधान, लौट रही ठंड; बारिश के भी आस 
अगर आप पिछले तीन-चार दिनों की धूप देखकर अपने रजाई-कंबल को पैक करने की तैयारी कर .....
|
R
|
30.01.2024
RIYA RAJAK
Readers
337
|
दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम; कल बार 
दिल्ली-एनसीआर मंगलवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आया। कोहरे के चलते य .....
|
R
|
25.01.2024
RIYA RAJAK
Readers
368
|
यूपी में जारी रहेगा गलन और ठिठुरन का कहर, 18 जिलों के लिए र 
यूपी में कोहरे व गलन से जनता को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने .....
|
R
|
24.01.2024
RIYA RAJAK
Readers
325
|
उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड कई जगह घने कोहरे के साथ गिरा पा 
पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में एक दिन की मामूली र .....
|
R
|
18.01.2024
RIYA RAJAK
Readers
416
|
कड़ाके की ठंड का असर, सरकार ने स्कूलों के टाइम बदले
 
झारखंड सरकार ने ठंड को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है जहाँ सभी तरह के सरकारी, ग .....
|
|