रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की। इस दौरान समिति ने विभिन्न अखाड़ा समितियों से प्राप्त विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखते हुए समाधान की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने मांग किया कि मानगो क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य नवरात्रि और रामनवमी के दौरान अस्थायी रूप से रोका जाए, ताकि हिंदू नववर्ष यात्रा, कलश यात्रा, छठ महापर्व, नवमी जुलूस और रामनवमी शोभायात्रा सुचारू रूप से निकल सके। समिति ने बताया कि इन आयोजनों के दौरान भारी ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
इसके अलावा, फ्लाईओवर निर्माण के कारण कुछ अखाड़ा समितियों के अखाड़ा स्थल प्रभावित हुए हैं। समिति ने प्रशासन सेमांग किया कि ऐसे अखाड़ों के लिए नए स्थान पर उपयुक्त व्यवस्था की जाए और उन्हें अखाड़ा निकालने की अनुमति प्रदान की जाए। साथ ही, डिमना चौक से मानगो चौक तक रामनवमी शोभायात्रा के दौरान स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।
जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने समिति की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि रामनवमी से पहले सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि महोत्सव का आयोजन भव्य और निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो सके।
इस दौरान रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, अशोक सिन्हा, संयोजक प्रमोद तिवारी, कोषाध्यक्ष शंभू मुखी, सचिव अर्जुन शर्मा, सहसचिव राघवेंद्र मिश्रा, संतोष कालिंदी व अन्य मौजूद रहे।
|
A
|
14.03.2025
Aditi Pandey
Readers
66
|
जुगसलाई में वृंदावन के तर्ज पर फूलों की होली का आयोजन, हजार 
जुगसलाई स्थित मानव कल्याण सेवा समिति ने वृंदावन के तर्ज पर फूलों की होली का आयो .....
|
A
|
14.03.2025
Aditi Pandey
Readers
59
|
जमशेदपुर में होली की धूम: एसएसपी किशोर कौशल के आवास पर अधिक 
जमशेदपुर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जिले के एसएसपी किशोर कौशल के .....
|
A
|
14.03.2025
Aditi Pandey
Readers
57
|
जमशेदपुर में लठ मार होली का आयोजन: मरवाड़ी समाज की महिलाओं  
जमशेदपुर के साकची मरवाड़ी शाखा ने सर साकची धालभूमगड़ क्लब में होली मिलन समारोह .....
|
A
|
14.03.2025
Aditi Pandey
Readers
39
|
सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ होलिका दहन, भक्त प्रहला 
फाल्गुन पूर्णिमा की संध्या पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक आस्था के साथ होलिका दह .....
|
A
|
12.03.2025
Aditi Pandey
Readers
64
|
होली के मद्देनजर जमशेदपुर के बाजार सज कर तैयार, उत्साह का म 
होली के रंग और खुशियों के साथ शहर भर में उत्साह का माहौल है। होली के त्यौहार को .....
|
S
|
12.04.2024
Suman Ghosh
Readers
557
|
Which NAATI Test is Required for Permanent Residency (PR)? 
Permanent residency is the legal status granted by a host country to foreign na .....
|
R
|
04.03.2024
RIYA RAJAK
Readers
313
|
महाशिवरात्रि 2024: भोले बाबा को प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवर 
इस साल 08 मार्च को महाशिवरात्रि है। हर साल महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन मा .....
|
R
|
14.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
452
|
कल से ही इन फोन में कर सकेंगे इंस्टॉल, डेवलपर प्रीव्यू होगा 
यदि आपके पास भी पिक्सल स्मार्टफोन हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। इसी सप्ताह आपको .....
|
R
|
14.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
478
|
वसंत पंचमी के पावन अवसर पर अपने दोस्तों को दें ये शुभकामना  
वसंत पंचमी का त्योहार देवी सरस्वती के महत्व को दर्शाता है। देवी सरस्वती बुद्धि, .....
|
|