The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


A
16/03/2025 Aditi Pandey Bravery Views 143 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों की साजिश नाकाम. सुरक्षा बलों ने 5 किलो का आईईडी बम किया नष्ट

पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों का एंटी-नक्सल ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी कड़ी में सुरक्षाबल के जवानों को नक्सलियों के छिपे हुए डंप लगातार मिल रहे हैं। रविवार को सुरक्षा बलों ने फिर एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल के जवान बाबूडेरा जंगल में सर्च अभियान चला रहे थे, तब उन्हें जमीन में 5 किलो का आईईडी बम मिला जो सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बिछाया गया था। जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने बम निरोधक दस्ते की मदद से बम को वहीं नष्ट कर दिया। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक, आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छोटानागरा और जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली इलाके में चलाया गया ऑपरेशन में पश्चिमी सिंहभूम पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा 209, और सीआरपीएफ की कई बटालियन की टीम शामिल है। सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ यह निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल की जा सके।

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved