रांची में सिरम टोली फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर सरना समिति द्वारा आज रांची बंद किया गया है। बंद समर्थकों ने सुबह से ही विभिन्न इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कई मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर टायर जलाकर सड़कों को बंद कर दिया, जिससे रांची के विभिन्न इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रांची प्रशासन ने बंद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। खासतौर पर सिरम टोली फ्लाईओवर के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल और व्रज वाहन तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा या को रोका जा सके। प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुए इलाकों में शामिल हैं: - लोवाडीह - कांके चौक - नामकुम - रिंग रोड - सिरमटोली चौक - कांटाटोली चौक - फिरायालाल चौक - बूटी मोड़ प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बंद के नाम पर किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस प्रशासन बंद समर्थकों पर कड़ी नजर रखे हुए है और जहां-जहां प्रदर्शन हो रहे हैं, वहां वीडियोग्राफी करवाई जा रही है।