The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


A
28/03/2025 Aditi Pandey Awareness Views 126 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
जमशेदपुर में पर्व त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

जमशेदपुर में आगामी पर्व त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। इस सिलसिले में गोलमुरी पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल किया गया, जिसमें पुलिस के जवानों को दो टुकड़ियों में बांटा गया - एक उपद्रवी और दूसरी पुलिस की कार्रवाई को प्रस्तुत करने के लिए। इस दौरान पानी का फव्वारा, आंसू गैस के अलावा अंतिम समय में मामले को शांत करने के लिए हवाई फायरिंग की गई। जिले के एसएसपी के नेतृत्व में यह मॉक ड्रिल किया गया। जिला प्रशासन ने आगामी पर्व त्योहारों जैसे रामनवमी, ईद, सरहुल और हिंदू नव वर्ष के जुलूस को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक कर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की रणनीति बनाई है।

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved