The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
02/09/2023 Kajal sah Development Views 179 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
संगत कीजिये ऐसे लोगों के साथ
हमेशा से हमारे मन में यह प्रश्न रहता है कि हमें कैसे लोगों के साथ रहना चाहिए? हमारे आस - पास बहुत लोग रहते है। ज्ञात नहीं हो पाता है कि किनके साथ हमें रहना चाहिए। लेकिन आज मैं आपको signs बताऊंगी, फॉर कैसे लोगों के साथ हमें रहना चाहिए एवं अच्छे लोगों की पहचान क्या है?
चलिए हम जानते है :

1. सुनने : अच्छे व्यक्ति की सबसे बड़ी  यह निशानी यह है कि दूसरों की बातों को पुरे ध्यान पूर्वक से सुनते है। दूसरे के बातों को ज्यादा महत्व देते है। उनकी बातों से सीखते है।

2. दयालुता : जैसे कि हम जानते है कोई अमर नहीं होंगे। हर किसी का अंत पक्का है। तब क्यों हम यह छोटे से जीवन में सब से लड़ते है, झगड़ते है? अच्छे व्यक्ति का हमेशा दूसरों के प्रति दया, करुणा इत्यादि का भाव रखफे है।

हिम्मत :अच्छे व्यक्ति स्वयं को हिम्मत से पूर्ण रखते ही है और दूसरों को भी प्रेरित करते है, हमेशा आगे बढ़ने के लिए। टूटे हुए आशा का अंत करके आशा का किरण जगा देते है। अच्छे व्यक्ति बनिए खुद भी हिम्मत से पूर्ण रहिये एवं दूसरों को भी मोटीवेट करें।

प्रेरणा : अच्छे व्यक्ति हमेशा दूसरों व्यक्ति को प्रेरणा देते है, आगे बढ़ने के लिए। प्रोत्साहित करते है। मन के निराशा को आशा में बदलते है। निरंतर मेहनत करते है, अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए। इसलिए अगर आपको भी अच्छा व्यक्ति बनना है तो आपको दूसरों के लिए प्रेरणा बनना होगा। इसलिए अच्छे कर्म करते जाये एवं दूसरों के साथ भी हमेशा अच्छा करें।

भरोसे : कुछ ऐसे भी व्यक्ति होते है, जो यहाँ का बात वहाँ करते है। ऐसे लोगों के साथ कभी  नहीं रहना चाहिए। क्युकी इनका नकारात्मकता आपके life में भी प्रकाशित होती है। इसलिए ऐसे लोगों के साथ जो मुसीबत में आपकी मदद करते है एवं आप  भी उनका निरंतता मदद करें। अच्छे व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर धैर्य के साथ भरोसा करते है।

जज : आपको क्या लगता है? हर किसी को जज करते रहना, किसी को उपशब्द बोलना इत्यादि। क्या आप करते है? अगर आपका यह आदत है तो इससे जल्द से  मिटाये। क्युकी यह आदत कभी भी

 आपको आगे बढ़ने नहीं देंगा। अच्छे व्यक्तियों कि सबसे अच्छी यह क्वालिटी यह होती है कि वे 
बिना जाने किसी को जज नहीं करते है। वे केवल अपना कर्मा पर ध्यान देते है।

उदार : अच्छे व्यक्ति अपने कार्यों को बहुत ही परिश्रम, लीन, दूसरों की मदद करके, इच्छाओं के साथ, प्यार के साथ अपने कार्यों को करते है। आपको ऐसे व्यक्ति के साथ रहना चाहिए जो अपने पैशन से+ अपने कर्मा + मेहनत पर भरोसा और और निरंतता प्रयास एवं अभ्यास पर यकीन रखते हो।

सकारात्मक : अच्छे व्यक्ति को स्वयं भी सकारात्मक ऊर्जा, सोच, कार्य इत्यादि से परिपूर्ण रहते है एवं दूसरों को भी प्रेरित करते है। अपने सकारात्मक क्रिया से दूसरों के जीवन में खुशहाली लाना का। सकारात्मक व्यक्ति समस्याओं का सामना डंट के करते है एवं सकारात्मक से विजय प्राप्त करते है।
सकारात्मक के साथ अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी, सच्चाई, साहस, हिम्मत एंड  आशा से पूर्ण रहते है।

ओपन माइंडसेट : अच्छे व्यक्ति का सबसे बड़ा यह क्वालिटी यह रहती है कि वे ओपन माइंडसेट के होते है। किसी भी विषय पर सोच समझकर अपने विचारों को साझा करटे है। अच्छे व्यक्ति जिज्ञासा, आशा, प्रेम, हिम्मत इत्यादि सदगुणो से पूर्ण रहते है, इसलिए वे अट्रैक्टिव पर्सनालिटी बनकर हमारे सामने निखरे होते है।

सम्मान : अगर आपको अच्छे व्यक्ति की तलाश है, तब आपको हमेशा यह बात याद रखना है कि अच्छे व्यक्ति सभी का सम्मान करते है। किसी भी रंग, आकर, इत्यादि। सभी को प्रेमपूर्वक सम्मान, आशा देते है।

धैर्य और अभ्यास : अच्छे व्यक्ति की सबसे अच्छी क्वालिटी वे बहुत ही धैर्य, अभ्यास, प्रयास के साथ कार्यों को करते है। इसलिए अगर आपके अंदर हड़बड़ी का अवगुण है, आप अपने गुणों के लिए निरंतर अभयस नहीं करते,प्रयास नहीं करते। तब आप बहुत ही पीछे रह जाइएगा, इस प्रतियोगिता से भरी दुनिया में।
खुद को ज्ञानी मानना ही सबसे बड़ी मूर्खता है, इसलिए अपने माइंडसेट को अच्छे व्यक्ति की तरह बनाओ जो हमेशा सीखते रहे। अच्छे व्यक्ति अपने जीवन की कमियों को कभी नहीं गिनाते, वे स्वयं ही हर सामना से लड़ कर, अनुभव लेकर दूसरों के साथ साझा करते है।

यह कुछ पहचान है, अच्छे व्यक्तियों का। अपने माइंडसेट को, अपने हृदय, मन में शांति, सम्मान इत्यादि गुणों को लाये। जहाँ  भी अच्छे लोगों से सीखने का मौका मिले, उस मौका को जाने मत दो। उस मौका को पाने के लिए पूरी सिद्द्त से मेहनत, प्रयास एवं अब्यास करें।
चलिए कैसा लगा, आपको यह निबंध। बताइयेगा जरूर। चलिए अब आपसे मुलाक़ात होती है, अगले निबंध में।

धन्यवाद
काजल साह
                             

No article(s) with matching content

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved