The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
12/09/2023 Kajal sah General Views 166 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
हार्डवर्क वसेस स्मार्ट वर्क
आपको क्या लगता है? हार्डवर्क इम्पोर्टेन्ट है या स्मार्ट वर्क। हम कैसे अपने जीवन में लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है? हार्डवर्क या स्मार्ट वर्क। अब प्रश्न आता है कि हार्डवर्क किसे कहते है? हार्डवर्क यानि ब्रेन के नीचे से कार्य करना यानि फिजिकल बॉडी का ज्यादा उपयोग करना। और स्मार्ट वर्क यानि बॉडी के ऊपर वाला हिस्सा यानि ब्रेन से कार्य करना। हम जानते है सफलता तक पहुंचने का स्त्रोत है मेहनत से पा सकते है। लेकिन अगर हम मेहनत उद्देश्यहीन कर रहे है, तब हमारे ना तो पूर्ण रूप से सुख सुविधा, शांति, धन - दौलत इत्यादि नहीं रहेंगी। भगवान के माध्यम से मनुष्य ही स्बसे चमत्कारी प्राणी है। जो हर असंभव कार्यों को संभव कर सकते है। आज मैं विभिन्न प्रकार के फायदे बताऊंगी कि हार्डवर्क और स्मार्ट वर्क करने के बेनिफिट।

निम्नलिखित बेनिफिट ऑफ़ हार्डवर्क:

Mastery : अगर आप निरंतता हार्डवर्क करते है, तब आप हार्डवर्क से सीखते है कि कोई कार्यों को डीप अंडरस्टैंडिंग तरिके से  कैसे कर सकते है। हार्डवर्क करने से आपका स्किल ग्रो होता है।

निरंतता : जैसे कि हम जानते है जीवन अगर कुछ पाना है, अगर हार मिले तो हमें कभी घबराना नहीं है। यही बात हमें हार्डवर्क सिखाती है। निरंतर मेहनत करते रहना एवं जब तक ना लक्ष्य की प्राप्ति ना हो तब तक निरंतता को बनाये रखना।

अनुशासन :मेरे विद्यालय, मेरे कोचिंग के टीचर्स ने हमेंशा उन्होंने मुझे प्रेरित किया है - अनुशासन में रहना। सफलता की सबसे बड़ी धरोहर है - अनुशासन में रहना। इसलिए अगर आप निरंतता हार्डवर्क करते है तब आपके लिए अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण बन जाता है। इसलिए आगे बढ़ने के खुद को हमेशा प्रेरित करें - अनुशासन में रहने के लिए।

संकल्प : आज सुबह ही एक किताब पढ़ रही थी, जिसका नाम था - जीतना है तो जिद्द करें। इस पुस्तक में पहले पेज में यह बताया गया कि अगर जितना है तो सबसे इच्छा शक्ति यानि अगर आप हार्डवर्क करते है तब आपके अंदर एक मजबूत संकल्प बन जाता है फॉर सक्सेस। मजबूत संकल्प बनाने का स्त्रोत है - हार्डवक।

रिजल्ट : अगर आपका मेहनत सच्चा होगा, अगर आपका प्रयास मजबूत होगा तब आपका रिजल्ट सुनहरा होगा। जिस दिन आपने अपने हार्डवर्क से आपने सारे गोल्स को आपने प्राप्त कर लिया और अपने सपने को बहुत ही आनंदित तरीके से मनायेंगे।

इम्प्रूवमेंट :अगर आप निरंतता हार्डवर्क करते है, तब आपके अंदर विभिन्न प्रकार के बुरी कमियों का अंत होकर अच्छे कमियों का आगमन होता है। Hardwork आपके अंदर निहित कमियों का अंत करने में प्रयास करती है एवं आपके अंदर सदगुणो को लाती है। आपको यह भरोसा रहता है - कि आप जितना hardwork कीजिये आपको रिजल्ट उतना अच्छा मिलेगा क्युकी hardwork आपके कार्यों के प्रति आपके अंदर reliability लाती है। आपके अंदर भरोसा लाती है। आपके hardwork के कारण ही आपको ढ़ेर से मौके मिलते है। यह मौकें ही आपके professional एवं personal लाइफ को आउट standing बना सकते है।

चलिए हम लोगों ने जान लिया कि hardwork के क्या - क्या फायदे है। अब हम जानेंगे कि स्मार्ट वर्क के क्या - क्या फायदे है।

1. समय की बचत : अगर कोई व्यक्ति 9-5 am का जॉब करने के बाद उसे 10k -20k मिलता है, वही जिन्होंने आज बढ़ते दौर के समय में उन्होंने विभिन्न प्रकार के स्किल्स को सिख लेते है एवं महीनों 1-5 लाख का इनकम जनरेट करते है। और उनका ज्यादा से ज्यादा समय बचता भी और उस समय स्किल्स, नॉलेज, अपने पैशन पर वर्क करते है।

नयापान : स्मार्ट वर्क वही कर सकते है, जिन्होंने स्मार्ट तरीके से बढ़ते दौर के नये - नये चीज़ो को सीखे होंगे। स्मार्ट वर्क हमें प्रेरित करते है।जब हम स्मार्ट वर्क करते है तब हमारे अंदर नये - नये तरीको से problems को solve करने का स्किल, नये -नये आइडियाज का खोज करने का।

स्ट्रेस : फिजिकल hardwork करने से बहुत थके होने के कारण से बहुत स्ट्रेस महसूस होता है, लेकिन जब हम स्मार्ट वर्क करते है तब हम अपने पसंदीदा स्थानों पर घूम सकते है, नये - नये अनुभव को ज्ञात कर सकते है। यानि स्ट्रेस का आभाव हमारे जीवन में रहेगा। मानव को क्या चाहिए? पहला -सुख और दूसरा - शांतिपूर्ण जीवन। इसलिए हम कार्य करते है। स्मार्ट वर्क से धीरे - धीरे स्ट्रेस घटना लगता है। ी

बेटर रिजल्ट :मुझे स्पीच बोलना बहुत अच्छा लगता है, इसलिए अगर कहीं भी स्पीच हो मैं वहां तुरंत चली जाती हूं। आपको पता है स्पीच के माध्यम से मैंने बहुत उपयोगी वस्तुओं को भी जीता है। मैं अपना पढ़ाई, स्किल, टीचिंग, पैशन, इत्यादि पर वर्क कर पाती हूं। स्बसे पहले आपको स्मार्ट वर्क के लक्ष्य को तय करना होगा कि आपको जीवन में क्या करना है? आपका क्या aim है? और उन कार्यों के लिए पुरे सिद्द्त से मानसिक ब्रेन का उपयोग करें एवं अपने स्मार्ट वर्क के लिए खुद को अच्छा बनाने का निरंतर प्रयास करें।

 प्राथमिकता : स्मार्ट वर्क में हर कार्य स्मार्ट होता है, इसलिए हम कार्यों को प्राथमिकता देते है। आप जैसे वर्क्स करेंगे वैसे आपको परिणाम मिलेगा, इसलिए अपने स्मार्ट वर्क को प्राथमिकता दें। अगर आप यह जानते होंगे कि इस कार्यों को करने से आपके जीवन में क्या प्रभाव आएगा।

बैलेंस : जब फिजिकल तौर पर hardwork करते है, तब आप personal एवं professional दोनों जीवन में सही से बैलेंस नहीं हो पाता है। लेकिन जब आप स्मार्ट वर्क करते है तब आप अपने परिवार, बच्चें, दोस्तों, अपने समाज के लोगों के साथ समय बिता पातें है यानि आपका जीवन बैलेंस हो पाता है।

लर्निंग :हम सभी जानते है, सीखना निरंतर प्रक्रिया है। जब  9-5 के जॉब के कारण मनुष्य घर आते है, आराम करते है, रात का खाना और फिर सो जाते है। एवं यह प्रक्रिया निरंतता जारी रहती है। जिसके कारण वे ना तो अपने पैशन, स्किल इत्यादि में समय नहीं दे पाते लेकिन जब वे स्मार्ट वर्क करते है तब वे लर्निंग, नये - नये स्किल्स को सिख सकते है, अपने बौद्धिक शक्ति को बढ़ाने का पूरा प्रयास करते है। एवं अपने हर दिन बेस्ट of बेस्ट बनाने का प्रयास करते हो।

यह कुछ अंतर है। स्मार्ट वर्क vs hardwork। याद रखिये दोनों में मेहनत लगता है। किसी में फिजिकल बॉडी, किसी में ब्रेन।
अब आपके ऊपर है आप आगे बढ़ने के लिए क्या चुनते है?

चलिए अब हमलोग मिलते है, अगले निबंध में। तब तक के ध्यान रखिये अपना. 🙏

धन्यवाद
काजल साह
                             

No article(s) with matching content

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved