झारखंड एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) गैंगस्टर अमन साहू की संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी कर रही है। एटीएस टीम उसकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाने के लिए झारखंड से नेपाल तक छानबीन कर रही है। यह जांच की जा रही है कि उसने किन-किन लोगों के नाम पर संपत्तियां खरीदी थीं। इन संपत्तियों के मौजूदा मालिकों को नोटिस देकर पूछताछ की जाएगी। रांची में स्थित उसकी कुछ संपत्तियों का विवरण पहले ही जुटाया जा चुका है, और उसके करीबियों से पूछताछ भी हो चुकी है। अब एटीएस अमन साहू के भाई आकाश से भी पूछताछ करने की योजना बना रही है।
करीबियों के नाम पर खरीदी थीं संपत्तियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमन साहू के पास रांची में एक अपार्टमेंट और एक व्यावसायिक इमारत थी। इसके अलावा, झारखंड के अन्य जिलों और छत्तीसगढ़ में भी उसकी संपत्तियां थीं, जिन्हें उसने अपने करीबियों के नाम पर खरीदा था।
पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अमन साहू
बता दें कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ पुलिस अमन साहू को रांची ला रही थी, इसी दौरान पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में उसकी गाड़ी पर बम से हमला किया गया। इस हमले के कारण गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, और इसी दौरान अमन साहू भागने की कोशिश करने लगा। उसने एक जवान का हथियार छीनकर फायरिंग कर दी, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और भागने की कोशिश कर रहे अमन साहू को मौके पर ढेर कर दिया। बता दे कि अमन साहू को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पूछताछ के लिए रायपुर ले गया थ। बताया जा रहा था कि अमन साहू का गैंग लगातार छत्तीसगढ़ के कोयला कारोबारी से लवी की मांग किया करत था। और नहीं देने पर उन पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया करता था। इसी सलसिले में छत्तीसगढ़ की पलिस अमन साहू से पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। इसी बीच रांची के बढ़िया तू में एक कोयला कारोबारी पर गोलीबारी की गई। जिस के बाद झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा के तमाम नेताओं ने झारखंड में लॉयन आर्डर पर सवाल खड़ा किया। उसके बाद मामले की जानकारी देते हुए झारखंडी dgp अनुराग गुप्ता ने बताया कि रांची में हुए कोयला कारोबारी की जांच की जा रही है साथ होना बताए कि जेल से तीन गैंग अमन साहू अमन श्रीवास्तव और विकास तिवारी मुख्य रूप से अपना सरगना बाहर चलाते हैं। जिसके बाद अमन साहू को छत्तीसगढ़ से रांची पूछताछ के लिए लाओ जा रह था। इसी बीच पलामू के जौनपुर में उसका एनकाउंटर कर दिया गया। अमन साहू एनकाउंटर के बाद भी राजनीति आना ही रुकी कई मंत्री और विधायक विधानसभा के बजट सत्र में जांच की मांग की है। फिलहाल एटीएम अमन साहू की संपति की जांच कर रही है। जल्द ही उसके संपति को जप्त किया जाएगा।
|