The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


A
13/03/2025 Aditi Pandey Crime Scene Views 61 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
गुमला पुलिस ने नक्सली नेता दुर्गा सिंह को किया गिरफ्तार

रांची और गुमला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए छापेमारी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गुमला जिले के कामडरा थाना क्षेत्र से पीएलएफआई के केंद्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह उर्फ प्रभाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुमला के एसपी ने नक्सली कमांडर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस प्रशासन इस सफलता को एक बड़ी उपलब्धि मान रहा है। बता दें कि दुर्गा सिंह एक हार्डकोर नक्सली है वह झारखंड के विभिन्न हिस्सों में कारोबारियों को धमकी देकर लेवी वसूलता था। फरवरी में कोल्हान के सारंडा जंगल में पीएलएफआई की केंद्रीय कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें पीएलएफआई के अध्यक्ष के रूप में मार्टिन केरकेट्टा और उपाध्यक्ष के रूप में दुर्गा सिंह का चुनाव हुआ था। गुमला पुलिस गुरुवार को इस गिरफ्तारी पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मामले के बारे में और जानकारी दे सकती है। ध्यान रहे कि डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्य के सभी सुरक्षा बले के जवानों औऱ पुलिस कर्मियों को टार्गेट दिया है कि जल्द से जल्द राज्य से नक्सलियों का सफाया हो जाए। इसी कड़ी में लगातार राज्य के सुरक्षा कर्मी लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च अभियान चला रहे है। लगातार कोल्हान के सारंडा, गोईलकेरा, गुमला और भी नक्सल प्रभावित एरिया जहां अभी भी नक्सली मौजूद है। उनकी धड़ पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

No article(s) with matching content

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved