Diwali 2023 Date: दिवाली का त्योहार भारतीय संस्कृति का गौरव है, क्योंकि दीपावली में अंधकार पर प्रकाश की जीत का उत्सव मनाते हैं. ब्रह्म पुराण कहता है कि कार्तिक अमावस्या की आधी रात में लक्ष्मी उन लोगों के घर भ्रमण करती हैं जहां साफ-सफाई, शांति और प्रकाश हो, इसलिए घर को साफ और सजाकर दीपावली मनाने की परंपरा है.
इससे लक्ष्मी खुश होती हैं और लंबे समय तक घर में रहती हैं और उन्हें धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं. हर साल लोगों को दिवाली का बेसब्री से इंतजार रहता है. जानें इस साल दिवाली कब मनाई जाएगी. लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त.
इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 12 नवंबर 2023 को दोपहर दोपहर 02 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और कार्तिक अमावस्या तिथि 13 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी.
हिंदू धर्म में उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाया जाता है, लेकिन दिवाली में लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में की जाती है इसलिए इस बार दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी.
दिवाली 2023 लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त (Diwali 2023 Laxmi Puja Muhurat)
लक्ष्मी पूजा (प्रदोष काल समय) - शाम 05.39 - रात 07.35 (12 नवंबर 2023)
वृषभ काल - शाम 05:39 - रात 07:35
लक्ष्मी पूजा (निशिता काल समय) - 12 नवंबर 2023, रात 11:39- 13 नवंबर 2023, प्रात: 12:32
सिंह लग्न - प्रात: 12:10 - प्रात: 02:27 (13 नवंबर 2023)
दिवाली 2023 कैलेंडर (Diwali Calendar 2023)
धनतेरस - 10 नवंबर 2023
नरक चतुर्दशी - 12 नवंबर 2023
दिवाली - 12 नवंबर 2023
गोवर्धन पूजा - 14 नवंबर 2023
भाई दूज - 15 नवंबर 2023
दिवाली का महत्व (Diwali Significance)
मार्कंडेय पुराण के अनुसार जब धरती पर सिर्फ अंधेरा था तब एक तेज प्रकाश के साथ कमल पर बैठी देवी प्रकट हुईं, वो लक्ष्मी थीं. उनके प्रकाश से ही संसार बना इसलिए इस दिन लक्ष्मी पूजा की परंपरा हैं. दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन करने से धन की कभी कमी नहीं होती. दिवाली के दीप जीवन में सकारात्मकता लाते हैं अंधकार रूप समस्या पर प्रकाश डालकर उसका नाश करते हैं. वहीं, कार्तिक माह की अमावस्या श्रीराम के अयोध्या लौटने के स्वागत में दीपावली मनाने की परंपरा है.
|
S
|
12.04.2024
Suman Ghosh
Readers
202
|
Which NAATI Test is Required for Permanent Residency (PR)? 
Permanent residency is the legal status granted by a host country to foreign na .....
|
R
|
04.03.2024
RIYA RAJAK
Readers
83
|
महाशिवरात्रि 2024: भोले बाबा को प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवर 
इस साल 08 मार्च को महाशिवरात्रि है। हर साल महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन मा .....
|
R
|
14.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
253
|
कल से ही इन फोन में कर सकेंगे इंस्टॉल, डेवलपर प्रीव्यू होगा 
यदि आपके पास भी पिक्सल स्मार्टफोन हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। इसी सप्ताह आपको .....
|
R
|
14.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
284
|
वसंत पंचमी के पावन अवसर पर अपने दोस्तों को दें ये शुभकामना  
वसंत पंचमी का त्योहार देवी सरस्वती के महत्व को दर्शाता है। देवी सरस्वती बुद्धि, .....
|
N
|
27.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
394
|
Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नहान का क 
पटना: हिंदी महीने का सबसे पवित्र महीना कार्तिक माह का आज (सोमवार) पूर्णिमा है. .....
|
N
|
25.10.2023
Neelesh Sharma
Readers
358
|
क्यों कंधे पर जाती हैं माता की विदाई, जानिए 
दस दिनों शारदीय नवरात्र मंगलवार को समाप्त हो गया. माँ के भक्तों ने अश्रुपूरित न .....
|
N
|
23.10.2023
Neelesh Sharma
Readers
200
|
सांसद बिद्युत बरण महतो ने ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्ल 
सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज नवमी के पावन शुभ अवसर पर ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर .....
|
N
|
23.10.2023
Neelesh Sharma
Readers
169
|
यहां होगा झारखंड के सबसे बड़े रावण का दहन, 72 फीट ऊंचाई, एक  
झारखंड में कांड्रा स्थित एसकेजी मैदान में राज्य का सबसे बड़ा रावण तैयार किया जा .....
|
N
|
23.10.2023
Neelesh Sharma
Readers
197
|
जमशेदपुर में मां दुर्गा के दरबार की सजावट में खर्च हुए 80 क 
जमशेदपुर में दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाने की परंपरा रही है. इस बार शहर में .....
|
|