The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
30/07/2023 Kajal sah General Views 252 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
डिप्रेशन क्या अंत हो सकता है?

जीवन बहुत अल्प है। इसलिए हर क्षण हर पल को बहुत आनंदायक से जिए। आज के वर्तमान समय यह देखा जा रहा है कि हम अपने जीवन में ख़ुशी के जगह दुख को बहुत बड़ा स्थान दे रहें है, जो करना पूर्ण रूप से गलत है। अगर आप अपने जीवन में दुख को स्थान दीजियेगा आप हमेशा दुख ही में ही रहिएगा। मुसीबतें सभी के जीवन आती है, और समस्या हमारे जीवन में इसलिए आती है, जिससे हम मजबूत बन पाए एवं हर परिस्थियों का सामना कर पाए। आज मैं आप सभी के समक्ष कुछ ऐसे टिप्स लेकर आई हूँ, जिससे आप दुखी को जड़ से खत्म कर सकते है, अपने जीवन से। जरुरी यह भी है कि आप इन टिप्स को अपने जीवन में अमल करें। बातें : ऐसे लोगों से बातें करें जिससे आपको मोटीवेट एवं सकारात्मक फील हो। आप अपनी फीलिंग को अपने क्लोज मित्र, फॅमिली मेंबर या जो आपके बहुत नज़दीक उसे शेयर करें।आप अपनी पीड़ा को जितना अपने पास रखियेगा वो और विस्तृत होता जायेगा। इसलिए अच्छा यह है कि अपने दर्दो को, अपने पीड़ा को शेयर करें एवं स्वयं को समझें। व्यायाम : व्यायाम एक ऐसा माध्यम है जिसके सहारे आप मानसिक एवं शारीरिक शक्ति को बहुत मजबूत बना सकते है। इसलिए अपने जीवन में व्यायाम को जरूर अमूल्य स्थान दें। प्रतिदिन व्यायाम करें। इससे आपका मूड भी बेहतरीन होगा एवं आप दुख का अंत भी धीरे - धीरे हो जायेगा। नींद : नींद ज्यादा या बहुत कम लेने से भी शरीर में थकावट सा महसूस होता है, इसलिए आलस्य या दुखी आप महसूस करते है, इसलिए यह बहुत अनिवार्य भी नींद उचित मात्रा में ले यानि अच्छी नींद लें। ना ज्यादा ना ही कम। भोजन : आप जो नॉन -वेज, जंक फ़ूड इत्यादि का सेवन करते है,आपकों क्या लगता है? यह आपकों तंदरुस्त बनाती है? उत्तर है नहीं। यह आपको भले ही थोड़े पल के लिए ख़ुशी देती है, लेकिन आगे चलके यह एक व्यापक समस्या बनके उभरती है। इसलिए इन भोजनों का सेवन अत्यधिक रूप से ना करें। पौष्टिक भोजन का सेवन करें। फ्रूट्स, वेजटेबल, फलो का जूस इत्यादि का सेवन करें। हॉबी : दुख को अंत करने का सबसे अच्छा तरीका है, आप नये हॉबी में शामिल हो जाए। वो कहते है ना बुरे हब्बीट्स को अंत करने सबसे अच्छा तरीका है नये हैबिट्स को अपने दिनचर्या में शामिल करना। आपको जो करना अच्छा लगता है, हॉबीज में आप उसे करें लेकिन साथ ही साथ नये हॉबीज को जरूर अपनाये। यह सीखने एवं सीख लेने से आपकों बहुत अच्छा महसूस होगा। प्रकृति : हमारे जीवन का सबसे अच्छा मित्र प्रकृति है, इसलिए अपने जीवन में प्रकृति को मित्र बनाये। आप हरे -भरे स्थान पर यात्रा करें, जिससे आपकों पॉजिटिव एवं ऊर्जावान आप महसूस कीजियेगा। मन की शांति एवं नये - नये सकारात्मक विचार आएंगे। पेड़ो के नीचे बैठे, बारिश के हर बून्द को महसूस करें, पक्षियों की आवाजे सुने इत्यादि। रूटीन : आप अपना डेली रूटीन एक ऐसा बनाये जहाँ दुख का स्थान ही ना मिले यानि खाली समय आपको ना मिल पाए। जब आपके पास समय का आभाव होगा तब आप दुख को सोचने का समय ही आपक पास नहीं होगा। पैशन से लेकर अपने प्रोफेशन, वर्क से लेकर स्किल्स करने एवं सीखने का नियमित रूटीन बनाये। शो : ऐसा कॉमेडी, मोटिवेशन मूवी या शो देखे जिससे आपकों अच्छा लगे एवं आपका दुख का अंत हो जाये। हँसने से हम बहुत सारी बीमारियों का अंत कर सकते है, इसलिए दुखी का अंत करना है अपने फ्री टाइम या संडे को जरूर ही मूवी देखे। इंसीपीरेशन : दुख को अंत करने एक और सबसे अच्छा तरीका है, कि आप प्रेरणादायक पुस्तकें, पॉडकास्टस, यूट्यूब पर पॉजिटिव लोगों को देखे, सक्सेसफुल व्यक्तियों के इंटरव्यू, वीडियोस इत्यादि जरूर देखे एवं स्वयं को पॉजिटिव डोज़ रोज देते रहें रिलेक्सिंग एक्टिविटीज : आप अपने दुखी का अंत आप रिलेक्सिंग एक्टिविटीज के माध्यम से कर सकते है। जैसे : ड्राइंग, पेंटिंग, चित्रकला, गार्डनिंग इत्यादि आप कर सकते है। नये स्किल : आज प्रतियोगिता का वर्ल्ड है, इसलिए इसी प्रतियोगिता के दुनिया सबसे जरुरी शिक्षा से भी वो है स्किल्स। इसलिए अपने समय का सही उपयोग स्किल को सीख कर के। इससे आप दुख का अंत एवं नया हुनर यानि नयी स्किल आपके पास आ जाएंगी। प्यार : किसी के पीछे मत भागिए यानि स्वयं से प्यार करें। स्वयं से प्यार करें,आपकों दुखी कभी भी प्राप्त नहीं होगा। हम सभी का शरीर नश्वर है, इसलिए किसी व्यक्ति या समाग्री के पीछे भाग कर अपने समय की बर्बादी ना करें। अपने समय का उपयोग स्वयं के विकास एवं स्वयं से सबसे अधिक प्यार करें। यह कुछ टिप्स है, जिसका आप सही से उपयोग करके आप अपने दुख का अंत कर सकते है। इसलिए आज से ही कोशिश करें। धन्यवाद काजल साह:स्वरचित

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved