मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। उससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य के लोगों से भारत को दुनिया में नंबर वन बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने के लिए बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अमित शाह ने उज्जैन में रविवार को एक रैली में कहा कि कांग्रेस के शासन में मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य था, लेकिन बीजेपी ने सुशासन के माध्यम से सभी क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित किया।
राममंदिर के निर्माण पर बोले शाह
अमित शाह ने कहा कि मैं दुनिया में देश को नंबर एक बनाने और लोगों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने के लिए आपसे कमल के निशान पर वोट देने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण दशकों से रुका हुआ था, लेकिन मोदी ने बीजेपी के शासनकाल में मंदिर की आधारशिला रखी। शाह ने कहा कि 22 जनवरी को राम लला भव्य मंदिर में विराजेंगे। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने सालों से राममंदिर के निर्माण में अड़ंगा लगाया। जब मैं बीजेपी अध्यक्ष था, तब राहुल बाबा मंदिर वहीं बनाएंगे पर तिथि नहीं बताएंगे का नारा लगाकर हमारा मजाक उड़ाया करते थे। अब हमने मंदिर का निर्माण करवा दिया है और तारीख भी बता दी है, वह 22 जनवरी है।"
सड़कों की दयनीय स्थिति को किया याद
पूर्व बीजेपी अध्यक्ष ने दशकों पहले कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश में सड़कों की दयनीय स्थिति को याद किया। उन्होंने कहा, "कुछ वर्ष पहले मैं अक्सर गुजरात के दाहोद से उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जाया करता था। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में गुजरात का दाहोद पार करने के बाद मुझे मालूम हो जाता था कि हमारी गाड़ी मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है, क्योंकि सड़कों पर गड्ढों की वजह से मैं जाग जाया करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य का हर गली-नुक्कड़ विकास की गतिविधियों से पटा पड़ा है।
"राज्य का बजट बढ़कर 3.15 लाख करोड़ हो गया"
अमित शाह ने कहा कि जब 2002 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता से गई तब राज्य का बजट 23000 करोड़ रुपये का था, लेकिन अब यह बढ़कर 3.15 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा, "गांधी, कमलनाथ और नकुलनाथ और दिग्विजय सिंह एवं उनके बेटे के तीन परिवारों ने मध्य प्रदेश को बर्बाद करने के सिवाय कुछ नहीं किया। जब मैं इंदौर से उज्जैन आया तब मैंने सभी ओर सड़कें, पुल और फ्लाईओवर बनते हुए देखा। नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के लिए एक ही बजट में नौ लाख करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
|
N
|
08.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
39
|
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने पर्यवेक् 
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी न .....
|
N
|
05.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
76
|
कल होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक टली, सामने आई ये वजह 
नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन की बैठक को टाल कर दिया गया है। यह बैठक कल 6 दिसंबर को .....
|
N
|
04.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
68
|
Elections Result: पीयूष गोयल से शेयर किया राहुल गांधी का मो 
हाल ही में देश में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को तेलंगाना छोड़कर बाकी सभ .....
|
N
|
04.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
121
|
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में CM के नाम हुए तय, बी 
नई दिल्ली: बीजेपी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए मुख्यमंत्रियों क .....
|
N
|
27.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
99
|
MP Election 2023: चुनाव आयोग के सामने लगाई गई अर्जी, 3 दिसं 
MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद से चुनाव आयो .....
|
N
|
16.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
139
|
Rajasthan Election 2023: ... लोग मर रहे थे, पीएम मोदी थाली  
Rajasthan Assembly Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र .....
|
N
|
15.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
36
|
MP Election: मैं तुम्हें अपनी जान से ज्यादा प्यार करता हूं, 
अनूपपुर: वैसे तो मध्य प्रदेश में एक मंत्री जी हमेशा ही अपने किसी ना किसी अंदाज .....
|
N
|
14.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
62
|
Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रांची में रोड शो,जानिए 
Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर खूंटी के उल .....
|
N
|
04.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
93
|
पीएम मोदी ने जिन इलाकों में प्रचार किया वहां बीजेपी कितनी क 
Karnataka Assembly Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों से स .....
|
|