Sri Lanka: श्रीलंका में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर कोलंबो से दक्षिण-पूर्व की ओर था। हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। फिर भी भूकंप के कारण लोगों में दहशत फैल गई। लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। श्रीलंका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और खान ब्यूरो ने कहा कि भूकंप से कोई खतरा नहीं है। वैसे श्रीलंकाई अधिकारी वर्तमान में भूकंपीय गतिविधि के प्रभाव का आकलन कर रहे हैं।
ताजिकिस्तान और पाकिस्तान में भी आया था भूकंप
इससे पहले ताजिकिस्तान में सोमवार शाम को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप के ये झटके सोमवार शाम 5:46 बजे के आसपास महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र 194 किमी की गहराई पर था। वहीं 11 नवंबर को भारत के एक और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी जोरदार भूकंप के झटके आए थे। 11 नवंबर की शाम 6 बजकर 6 मिनट पर पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 थी।। भूकंप महसूस होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जो लोग घरों में थे वे बाहर निकल आए थे। इससे पहले इसी साल मई, जून और जुलाई पाकिस्तान में भूकंप के बड़े झटके महसूस किए गए थे।
क्यों आते हैं भूकंप?
दरअसल, धरती की मोटी परत जिसे क्टोनिक प्लेट्स कहा जाता है, वह अपनी जगह से खिसकती रहती है। ये प्लेट्स अमूमन हर साल करीब 4-5 मिमी तक अपने स्थान से खिसक जाती हैं। ये क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर , दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इस क्रम में कभी कोई प्लेट दूसरी प्लेट के निकट जाती है तो कोई दूर हो जाती है। इस दौरान कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। ऐसे में ही भूकंप आता है और धरती हिल जाती है। ये प्लेटें सतह से करीब 30-50 किमी तक नीचे हैं।
कैसे करें बचाव?
अगर अचानक भूकंप आ जाए तो घर से बाहर खुले में निकल जाएं। यदि आप घर में फंस गए हों तो बेड या मजबूत टेबल के नीचे छिप जाएं। घर के कोनों में खड़े होकर भी खुद को बचा सकते हैं। भूकंप आने पर लिफ्ट का प्रयोग बिल्कुल न करें। खुले स्थान में जाएं, पेड़ व बिजली की लाइनों से दूर रहें। इसके अलावे भूकंप रोधी मकान भी उतने ही जरूरी होते हैं। यह हालांकि बहुत महंगा नहीं होता, पर इसे लेकर लोगों में जागरूकता की कमी के कारण अक्सर लोग इसकी अनदेखी कर बैठते हैं।
|
N
|
04.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
133
|
पाकिस्तान के बाद तुर्की में तेज भूकंप, दहशत में लोग निकल आए 
Earthquake in Turkey: तुर्की में तेज भूकंप से धरती कांप उठी है। तेज भूकंप के का .....
|
N
|
22.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
139
|
इजरायल के बाद अब अमेरिका ने भी किया हिजबुल्लाह के ठिकानों प 
हमास आतंकियों का साथ दे रहे लेबनान के इस्लामिक संगठन पर इजरायल के बाद अब अमेरिक .....
|
N
|
15.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
156
|
किम जोंग उन ने फिर बढ़ाई अमेरिका और दक्षिण कोरिया की टेंशन, 
उत्तर कोरिया सिर्फ दक्षिण कोरिया और जापान के लिए ही नहीं, बल्कि अमेरिका के लिए .....
|
N
|
14.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
138
|
इजराइल हमास जंग का 39वां दिन: गाजा में जंग के बीच आतंकी संग 
Israel Hamas War day 39: इजराइल और हमास के बीच जंग को 38 दिन हो गए, लेकिन इसके .....
|
N
|
03.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
139
|
Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भीषण बम ब् 
Pakistan: पाकिस्तान एक बार फिर बम धमाके से दहल उठा है. शुक्रवार (3 नवंबर) को आत .....
|
N
|
28.10.2023
Neelesh Sharma
Readers
191
|
इजराइल ने तेज किए जमीनी हमले, गाजा का संपर्क पूरी दुनिया से 
Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इजराइल ने हमास पर हमले और .....
|
N
|
27.10.2023
Neelesh Sharma
Readers
148
|
इज़रायल-ग़ाज़ा युद्ध : ग़ाज़ा में भारी तबाही, 24 घंटे में इ 
इज़रायल और हमास की जंग का आज 21वां दिन है. इज़रायली सेना ने कल गाजा में 250 जगह .....
|
N
|
25.10.2023
Neelesh Sharma
Readers
309
|
क्या आपके मोबाइल फोन पर भी आया है ये Emergency Alert? घबराए 
आज दोपहर 1.30 बजे कई स्मार्टफोन्स पर एक इमरजेंसी मैसेज आया है जिसे Emergency Al .....
|
|