N
|
|
भारतीय नौसेना हाई अलर्ट पर, कराची में चीनी पनडुब्बी पर पैनी नजर, चीन-पाकिस्तान की नेवी है साथ
|
|
China Submarine on Arabian Sea: भारतीय नौसेना हाई अलर्ट पर है। क्योंकि चीन और पाकिस्तान की नौसेनाएं मुंबई के करीब कराची में साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों नौसेनाएं बड़े जंगी अभ्यास को अंजाम देने में जुटी हुई है। अरब सागर में चीन और पाकिस्तान की नौसेना का यह अब तक का सबसे बड़ा जंगी अभ्यास है। इस अभ्यास ने भारत की एजेंसियों का सिरदर्द बढ़ा दिया है। कराची में चीन की सबमरीन डटी हुई है। यह भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। क्योंकि यह मुंबई के काफी करीब है। हालांकि भारत भी इस युद्धाभ्यास को देखते हुए हाई अलर्ट पर है। जानकारी के मुताबिक भारत का सर्विलांस एयरक्राफ्ट चीन की पनडुब्बी पर नजर रखे हुए है। चीन पाकिस्तान के इस युद्धाभ्यास को सी-गार्डियन-3 नाम दिया गया है।
कराची बंदरगाह पर चीनी जंगी जहाज, पनडुब्बी मौजूद
कराची में इस समय चीन के युद्धपोतों से लेकर एक पनडुब्बी और सहायक जहाज मौजूद हैं। कराची बंदरगाह जो अरब सागर पर बना है, वहां पर नौ दिनों तक यह युद्धाभ्यास चलने वाला है। चीन की टाइप-039 पनडुब्बी और इसके सहायक जहाज पर भारत नौसेना का सर्विलांस एयरक्राफ्ट पी8 नजर रख रहा है। न सिर्फ इस पनडुब्बी पर बल्कि उसके बाकी जहाजों पर भी भारत की करीबी नजर है। चीन की पनडुब्बी और उसके युद्धपोतों ने मलक्का जलडमरूमध्य से एंट्री की है। यह क्षेत्र भी भारत के लिए रणनीतिक तौर पर काफी अहम है। साल 2013 के बाद से यह आठवां मौका है जब चीनी नौसेना ने हिंद महासागर में कोई पनडुब्बी तैनात की है।
मलक्का से पहुंची कराची
चीन की टाइप 039 पनडुब्बी, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों का एक ग्रुप है। इस ग्रुप की सभी पनडुब्बियां चीन में विकसित होने वाली पहली डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है। सी गार्डियन-3 ड्रिल ऐसे समय में हो रही है जब हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों में तेजी से इजाफा हुआ है। चीन ने हॉर्न ऑफ अफ्रीका में जिबूती में एक बड़े मिलिट्री बेस की स्थापना की है।
श्रीलंका मे पहले से ही डटा हुआ है चीनी जासूसी जहाज
जहां कराची पोर्ट पर चीनी सबमरीन और जंगी जहाज मौजूद हैं। वहीं भारत के दक्षिण में कोलंबो पोर्ट पर चीनी जासूसी जहाज भी तैनात है। भारत के ऐतराज के बावजूद कोलंबो पोर्ट पर चीनी जहाज की तैनाती को श्रीलंका चीन के दबाव में नहीं रोक पाया। कहने को तो चीन इसे रिसर्च शिप कहता है, जिसमें चीनी और श्रीलंकाई वैज्ञानिक रिसर्च करते हैं। लेकिन इसके बहाने चीन की जासूसी हरकतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
|
|
Related articles
|
N
|
09.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
37
|
SBI अकाउंट होल्डर्स के लिए जरूरी खबर, आज रात UPI-नेट बैंकिं 
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के कस्टमर हैं तो आज आपके लिए एक जरूरी खबर है। एसबीआई क .....
|
N
|
07.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
43
|
दक्षिणी गाजा में इजराइली सेना ने मचाया कोहराम, शवों से भर ग 
इजराइल हमास युद्ध का 61वां दिन: इजराइल ने अस्थाई संघर्ष विराम के बाद गाजा पर ह .....
|
N
|
07.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
49
|
पूरे राजस्थान में करणी सेना का उग्र आंदोलन, पुलिस ने कर दिय 
जयपुर में दिनदहाड़े राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी .....
|
K
|
04.12.2023
Kajal sah
Readers
201
|
वास्तविक कर्णधार  
आज के विद्यार्थी कल के कर्णधार है, आज के युथ जिस कार्य में लीन है उसी से उनका भ .....
|
K
|
01.12.2023
Kajal sah
Readers
212
|
आपके पास दो ऑप्शन हैं? 
अगर आपके पास दो ऑप्शन है - पहला कि आपके पास आइडियाज है बिज़नेस के लिए और दूसरा क .....
|
K
|
29.11.2023
Kajal sah
Readers
237
|
कविता : श्रेष्ठ भारत  
एकता की पहचान है भारत
प्रेम का भाव है भारत
शांति का प्रतीक है भारत
विजय का च .....
|
K
|
25.11.2023
Kajal sah
Readers
208
|
हमे भगवत गीता क्यूँ पढ़ना चाहिए? 
जब मन में अहंकार, घृणा और नफरत प्रवेश हो जाता है। तब मानव जीवन विनाश एवं नर्क क .....
|
N
|
22.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
83
|
Jamshedpur excise department success: गुप्त सूचना के आधार प 
Jamshedpur: जमशेदपुर आबकारी विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां गुप्त सूचना के .....
|
N
|
21.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
38
|
PM मोदी और CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी, दाऊद इब्राहिम क 
Mumbai: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम की धमकी देने के मामले में एक शख्स क .....
|
|
|
|
|
WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!
Please tick to get otp in your mail id...!
|
|
|
|