India vs New Zealand: विजय रथ पर सवार टीम इंडिया को अपना सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। ये सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम भारतीय टीम के लिए काफी खास है। टीम इंडिया ने अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप इसी मैदान पर जीता था। लेकिन जब टीम ने इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेला था तो कुछ ऐसा हुआ था जिसे जानकर फैंस की चिंता बढ़ जाएगी।
6 साल पहले वानखेड़े में हुआ था आमना-सामना
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम अभी तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक वनडे मैच खेला गया है। यह मैच 22 अक्टूबर 2017 को खेला गया था। जिसमें विराट कोहली की कप्तानी भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। विराट के शतक की मदद से टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 280 बनाए थे। लेकिन न्यूजीलैंड ने 4 विकेट गंवाकर ही मैच जीत लिया था। न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लैथम ने 103 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
वानखेड़े स्टेडियम में कीवी टीम का प्रदर्शन
वानखेड़े स्टेडियम में कीवी टीम ने 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत दर्ज की और एक में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर न्यूजीलैंड ने भारत और कनाडा को हराया है। जबकि श्रीलंका के खिलाफ उसे हार मिली थी। दूसरी और भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक 21 वनडे मैच खेले, जिसमें से उसने 12 में जीत दर्ज की है और 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर।
न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उप-कप्तान/विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और विल यंग।
|
N
|
04.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
222
|
टीम इंडिया के नए मिशन का कब से होगा आगाज, यहां जानिए पूरा श 
India vs South Africa Series Schedule and Squad : पांच टी20 मैचों की सीरीज में .....
|
N
|
04.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
233
|
अर्शदीप सिंह ने बताया आखिरी टी20 मैच का टर्निंग पॉइंट, इस 1 
IND vs AUS 5th T20I Match: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें टी20 में जीत .....
|
N
|
04.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
207
|
IND vs SA सीरीज के लिए नए कप्तान का ऐलान, ये स्टार खिलाड़ी  
India vs South Africa Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर से 3 मैचों .....
|
N
|
27.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
265
|
IND vs AUS: प्रसिद्ध कृष्णा ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी प 
India vs Australia SURYAKUMAR YADAV: भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लगा .....
|
N
|
24.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
243
|
Watch: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद सूर्यकुमार का हुआ स् 
India vs Australia Suryakumar Yadav: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज के पहले .....
|
N
|
23.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
302
|
ईशान-सूर्या ने खेली धमाकेदार पारी, रिंकू ने दिलाई टीम को रो 
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 2 व .....
|
N
|
22.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
49
|
ICC के एक फैसले ने खत्म किया इस खिलाड़ी का करियर, करना पड़ा 
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने हाल ही में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के इंटर .....
|
N
|
22.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
267
|
ICC Rankings: वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के करीब विर 
विश्व कप के समापन के बाद आईसीसी ने पहली वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारत .....
|
N
|
22.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
255
|
IND vs AUS Final: फाइनल में आउट नहीं थे रोहित शर्मा, ट्रेवि 
World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले को खत्म हुए दो दिन बीत चु .....
|
|