The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


N
16/11/2023 Neelesh Sharma Weather Views 209 Comments 0 Analytics Video English DMCA Add Favorite Copy Link
Jharkhand weather alert: इन जिलों में होगी बारिश, 3 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Weather update: झारखंड व ओडिशा सहित कुछ और राज्य एक बार फिर से भारी बारिश की चपेट में आ सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते ओडिशा के तटवर्ती राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तटीय जिलों के कलेक्टरों ने मछुआरों को यह निर्देश जारी किया है कि वे समंदर में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाएं। मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ जिलों में हल्की बारिश देखी जा सकेगी।

इन जिलों में हो सकती है बारिश
16-18 नवंबर को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. इनमेंपाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, जामताड़ा,पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रांची व खूंटी जिला शामिल है. अभिषेक आनंद बताएं इन जिलों में हल्की बारिश के आसार है.जिस कारण दिन के अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकेगी व न्यूनतम तापमान में भी 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद है.यानी दिन और रात के तापमान में अधिक फर्क ना होने की उम्मीद है. उन्होंने आगे बताया बारिश के कारण ठंडी हवा चलेगी और कंकनी का एहसास अधिक होगा.इस दौरान खासकर बच्चे और बुजुर्ग ठंड से बच्चे और गर्म कपड़े पहन कर ही दोपहर में भी बाहर निकले।

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया दरअसल, कुछ जिलों में बारिश होने की वजह है अंडमान निकोबार आइलैंड के समीप एक लो प्रेशर एरिया का बनना जो 16 नवंबर एक साइक्लोन का रूप ले सकता है.इसका असर आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के तट पर देखा जाएगा व बंगाल की खाड़ी में भी कुछ हलचल देखी जा सकती है.इन दोनों का असर झारखंड के कुछ जिलों में बारिश के रूप में देखी जा सकेगी.वहीं, अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved