The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
20/11/2023 Kajal sah General Views 281 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
क्या आपने मायापुर का आनंद लिया है?

कोलकाता स्वादिष्ट पकवान, दुर्गा पूजा, प्यारे लोग और सुंदरता से पूर्ण स्थानों के लिए केवल भारत ही नहीं पुरे विश्व में जाना जाता है। मैं लगभग 12-14 वर्ष से कोलकाता में रह रही हूँ। जब 7-13 वर्ष की थी, तब मुझे फेस्टिवल्स से लेकर कोलकाता के हर मेले में घुमना बहुत पसंद था। लेकिन कक्षा बढ़ने लगा और पढ़ायी बढ़ने लगा, तब धीरे - धीरे फेस्टिवल, मेला में घूमना कम हो गया लेकिन अगर आप मुझसे जब भी पूछियेगा कि तुम सबसे ज्यादा अनुभव कहाँ से प्राप्त कर सकती हो? मेरा उत्तर होगा - नये - नये स्थानों पर यात्रा करने से। मुझे उन स्थानों पर यात्रा करना अच्छा लगता है - जो भगवान से जुडा स्थान और प्रकृति से पूर्ण स्थान हो। 1 जुलाई 2023 रात 9बजे की बात है, मेरी मित्र पिया ने अचानक से प्लान बनाया - मायापुर यात्रा के लिए। वेस्ट बंगाल का सबसे प्रसिद्ध मंदिर कृष्ण मंदिर।जहाँ जब आप यात्रा करते है,तब आपको शांति,प्रेम,और उत्साह मिलता है।वह पल बहुत यादगार था,क्युकी जाने की इतनी ख़ुशी थी,मैं 3 बजे उठकर तैयारी करने लगी।और हमारा ट्रेन 6 बजे का था। मायापुर इतना सुंदर स्थान है कि जहाँ पर अलग - अलग देश के लोग,भारत के कोने - कोने से लोग यात्रा करने लगते है। चलिए जानते है,कि मैंने क्या - क्या अनुभव प्राप्त किया और वहां की हर खूबसूरती को मैं आपसे साझा करना चाहती हूं। 1. टेम्पल :हम सभी शांति की तलाश अलग - अलग स्थानों पर करते है, लेकिन अगर आप अपने जीवन को अपने कर्मा और ईश्वर की कृपा में व्यतीत करते है, तब आपको शांति, धन, स्नेह इत्यादि सद्गुण आपको प्राप्त होगा। मायापुर की सबसे सुंदर विशेषता है यहाँ कृष्ण जी का बहुत सुंदर - सुंदर मंदिर है जहाँ जब आप अपना टाइम स्पेन करते है, तब आपको बहुत स्नेह मिलता है। यहाँ मंदिर केवल कृष्ण जी का ही नहीं था, अपितु विभिन्न हिन्दू धर्म के भगवान का मंदिर है। समय के आभाव के कारण हमने केवल कृष्ण भगवान के मंदिर को ही हमने विजिट किया। मेला : मायापुर भक्ति से जुडी विभिन्न थिंग्स का मेला लगता है। वहां आपको बुक्स से लेकर स्टडी थिंग्स, मीठे - मीठे पकवान से लेकर प्रसाद इत्यादि सभी सुंदर सामग्री आपको सस्ते -सस्ते रूपये मे आपको मिल जायेगा। गौशाला : दुखी की यह बात थी, कि पिया और मैं 10:30 बजे तक पहुँची, क्युकी मायापुर सियालदह से लगभग 3 से 4 घंटे दुरी पर है। इसलिए हमलोग गौशाला को देखकर नहीं पाए, लेकिन अगर आप मायापुर जायेंगे, तब आप जरूर मायापुर के गौशाला को जरूर विजिट करें। यकीन मानिये जब मैंने इसे मोबाइल से देखा था, तब मैं श्री कृष्ण के बचपन में चली गई थी। इसलिए आप जरूर से जरूर गौशाला को आंनद जरूर ले। भजन : मायापुर का हर स्थान स्वर्ग के सामान है, हर लोगों के जब मुँह से हरे कृष्णा जब सुनती हूँ, तब मैं स्नेहित हो जाता है। मायापुर के भजन के लिए यह बहुत सुंदर स्थान है, जहाँ पर कृष्ण भक्त लोगों के समक्ष भजन, कृतन प्रस्तुत करते है। यह दृश्य आपको बहुत ही मोहित, मनमोहक प्रतीत होगा। इसलिए जब आप मायापुर जाये, तो इसका जरूर से जरूर आनंद ले। संग्रहलय: आपने ऐतिहासिक, कला, राष्ट्रीय इत्यादि संग्रहलय आप जरूर गए होंगे, लेकिन जब आप मायापुर आते है, तब आप स्पीर्चुअल, भगवान से जुड़े पुराने - पुराने इतिहास का आनंद और जानकारी आप स्पीर्चुअल संग्रहलय से ले पाएंगे। जहाँ आप अपने सनातन धर्म को और भी अच्छे से जान पाएंगे। महाभोग : जब मैंने महाभोग के लिए लोगों का लाइन देखा, तब मैं बहुत चकित हो गई। क्युकी यह भोजन नहीं था,भक्तों के हाथों से बना भगवान का प्रसाद था, जिसमे उनका प्यार, आशीर्वाद इत्यादि सभी शामिल था। जैसे ही मैंने अपने मुँह में पहला निवाला लिया, तब मन को शांति, स्नेह मिला वह कभी भी ना तो बाहर के खाने से और घर के खाने से मिला। इस बार तो मैंने ज्यादा अनुभव नहीं ले पाई, लेकिन अगली बार पुरे 1-2 दिन समय बिताकर आऊँगी। हर छोटे से हर बड़े अनुभव को आपके साथ साझा करूंगी। जरूर समय निकालकर आप मायापुर का आंनद ले। जब मैं मायापुर से आई, तब मेरे अंदर अलग ही जूनून, ऊर्जा और स्नेह था।जरूर जाये और अपने हृदय को पुलकित करें। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved