The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


R
08/02/2024 RIYA RAJAK Accident Views 208 Comments 0 Analytics Video English DMCA Add Favorite Copy Link
गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरा, एक की मौत; परिजन को 15 लाख का मुआवजा, दो अफसर सस्पेंड

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा गर गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिससे पांच लोग घायल हो गए, उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां, घायलों में से एक की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। सड़क को बंद कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद से इस लाइन में मेट्रो ट्रेन को फिलहाल सिंगल लाइन से संचालित किया गया। डीएमआरसी मृतकों के परिजनों को 15 लाख रुपये का मुआवजा देगी। जो गंभीर रुप से घायल हैं उन्हे 2.50 लाख और मामूल चोट वालों को 50 हजार का मुआवजा देने का एलान किया है। निर्बाध यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए घटना के एक घंटे के भीतर तत्काल आधार पर सड़क से मलबा हटा दिया गया। डीएमआरसी ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन ढहने की घटना में 2 अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया। इसके मलबे की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं, चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी (पूर्वी तरफ) का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिर गया। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। जो घटना के वक्त अपनी स्कूटी पर सवार था। घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved