इस साल 08 मार्च को महाशिवरात्रि है। हर साल महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस रात शिव जी और माता पार्वती एक साथ भ्रमण पर निकलते हैं। मान्यता है कि इस दिन शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में शिव-गौरी को प्रसन्न करने के लिए शिवरात्रि के दिन लोग व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। इस दिन बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार पुष्प, सफेद चंदन, सफेद फूल, गंगाजल और गाय के दूध से भोले शंकर की पूजा की जाती है। वैसे तो शिवलिंग पर मात्र एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करने से ही महादेव प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे प्रसाद और भोग भी हैं जिन्हें शिव जी को अर्पित करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर किन चीजों का भोग लगाने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं...
महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को ठंडाई का भोग लगाया जाता है और इस ठंडाई भांग मिलाया जाता है, जो कि शिव जी को बेहद पसंद है। मान्यता है कि ठंडाई का भोग लगाने से भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं।
लस्सी भी भोले बाबा को बेहद प्रिय है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को ठंडाई के अलावा आप लस्सी का भी भोग लगा सकते हैं। पूजा खत्म होने के बाद इसे खुद ग्रहण और लोगों में भी प्रसाद के रूप में बांटे।
महाशिवरात्रि के पावन दिन भगवान शिव शंकर को हलवे का भोग लगाएं। ये हलवा आप कूट्टू के आटे का या फिर सूजी का बना सकते हैं। शिव जी को हलवे का भोग लगाने से वह बहुत खुश होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
भोलेनाथ को मालपुआ बहुत पसंद है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा में मालपुए का भोग जरूर लगाएं। यदि आप घर पर मालपुआ बना रहे हैं, तो उसमें थोड़ा-सा भांग का पाउडर मिला दें। इससे शिव जी जल्द प्रसन्न होंगे।
शिव शंभू को भांग अत्यंत प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन पूजा में भांग की पत्तियों के अलावा इसका आप अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। भांग के पकौड़े का भी भोग शुभ साबित होगा।
|
S
|
12.04.2024
Suman Ghosh
Readers
202
|
Which NAATI Test is Required for Permanent Residency (PR)? 
Permanent residency is the legal status granted by a host country to foreign na .....
|
R
|
14.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
253
|
कल से ही इन फोन में कर सकेंगे इंस्टॉल, डेवलपर प्रीव्यू होगा 
यदि आपके पास भी पिक्सल स्मार्टफोन हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। इसी सप्ताह आपको .....
|
R
|
14.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
283
|
वसंत पंचमी के पावन अवसर पर अपने दोस्तों को दें ये शुभकामना  
वसंत पंचमी का त्योहार देवी सरस्वती के महत्व को दर्शाता है। देवी सरस्वती बुद्धि, .....
|
N
|
27.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
394
|
Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नहान का क 
पटना: हिंदी महीने का सबसे पवित्र महीना कार्तिक माह का आज (सोमवार) पूर्णिमा है. .....
|
N
|
02.11.2023
Neelesh Sharma
Readers
310
|
Diwali 2023: खुशियों का महापर्व दिवाली किस दिन मनाई जाएगी ? 
Diwali 2023 Date: दिवाली का त्योहार भारतीय संस्कृति का गौरव है, क्योंकि दीपावली .....
|
N
|
25.10.2023
Neelesh Sharma
Readers
357
|
क्यों कंधे पर जाती हैं माता की विदाई, जानिए 
दस दिनों शारदीय नवरात्र मंगलवार को समाप्त हो गया. माँ के भक्तों ने अश्रुपूरित न .....
|
N
|
23.10.2023
Neelesh Sharma
Readers
199
|
सांसद बिद्युत बरण महतो ने ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्ल 
सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज नवमी के पावन शुभ अवसर पर ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर .....
|
N
|
23.10.2023
Neelesh Sharma
Readers
169
|
यहां होगा झारखंड के सबसे बड़े रावण का दहन, 72 फीट ऊंचाई, एक  
झारखंड में कांड्रा स्थित एसकेजी मैदान में राज्य का सबसे बड़ा रावण तैयार किया जा .....
|
N
|
23.10.2023
Neelesh Sharma
Readers
196
|
जमशेदपुर में मां दुर्गा के दरबार की सजावट में खर्च हुए 80 क 
जमशेदपुर में दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाने की परंपरा रही है. इस बार शहर में .....
|
|