विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच ऑन-फील्ड लड़ाई जिसमें गौतम गंभीर भी शामिल थे, आईपीएल 2023 के सबसे बड़े विवादों में से एक रहा था। यह घटना लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान हुई। कोहली और नवीन के बीच बहस शुरू हुई, लेकिन यह जल्द ही एक विवाद में बदल गया, क्योंकि एलएसजी के पूर्व मेंटर गंभीर ने अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज के समर्थन में हस्तक्षेप किया और कोहली से भिड़ गए।
जब से यह घटना हुई है, विवाद में शामिल सभी तीन खिलाड़ियों ने इसके बारे में अपने विचार साझा किए हैं। हाल ही में नवीन ने इस लड़ाई के बारे में कुछ अंदरूनी जानकारियां साझा की हैं और पूरी कहानी बताई है। उन्होंने कहा, हम अपना मैच बेंगलुरु में खेलने गए थे। यहीं से यह सब शुरू हुआ। हमने वह गेम जीता। वह मैच बहुत करीबी था। इसलिए हमारे खिलाड़ियों में से एक (आवेश खान) ने विजयी रन बनाने के बाद उत्साह में हेलमेट फेंक दिया। विराट कोहली को शायद यह पसंद नहीं आया। इसके बाद उनकी टीम लखनऊ आई। मुझे लगता है कि मैं नौवें या 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरा था और तब तक हम काफी हद तक मैच हार चुके थे।
नवीन ने कहा- इसलिए मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरी छींटाकशी होगी। लेकिन जब ऐसा हुआ, जैसा मैंने कहा, जब कोई शुरू होता है, तो मैं शांत नहीं बैठ सकता। खेल के बाद, हैंडशेक के दौरान भी चीजें जारी रहीं। छींटाकशी आरसीबी के दो खिलाड़ियों कोहली और मोहम्मद सिराज ने शुरू की।
कोहली और गंभीर दोनों का आईपीएल में भिड़ने का इतिहास रहा है। इससे पहले आईपीएल 2013 में कोहली और गंभीर भिड़ गए थे। तब गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे और कोहली आरसीबी में थे। कोहली के आउट होने पर गंभीर की ओर से कुछ बात कही गई तो कोहली वापस मुड़कर उनके पास पहुंचे और दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी।
कोहली के खिलाफ अपनी लड़ाई में गंभीर की भागीदारी के बारे में बात करते हुए नवीन ने कहा, गौतम गंभीर (शश... इशारे से) के इशारे से बहक गए थे और भावनाओं में बह गए थे। पिछले गेम में, जब हमें एक गेंद पर एक रन की जरूरत थी, तो उनके गेंदबाजों में से एक ने नॉन-स्ट्राइकर एंडर पर मांकड़िंग करने की कोशिश की थी। यह आखिरी विकेट था। हालांकि, गेंदबाज बेल्स नहीं हटा सका था। खेल भावना के लिहाज से यह अच्छा नहीं था क्योंकि वह मैच इतना रोमांचक था और इतना बेहतरीन था कि यह शर्म की बात होती अगर यह रन आउट में समाप्त हो जाता। इस वजह से वह (गंभीर) भीड़ को चुप कराना चाहते थे। वह जुनूनी इंसान हैं और विराट भी।
हालांकि, गंभीर ने उस विवाद को लेकर कई बार बयान दिया है और कहा है कि जो चीजें मैदान पर होतीं उन्हें वहीं छोड़ देना चाहिए और वह एक खिलाड़ी के तौर पर विराट का सम्मान करते हैं। वहीं, कोहली और नवीन के बीच भी विवाद वनडे विश्व कप के दौरान खत्म हो गया था। भारत और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप मैच के दौरान कोहली और नवीन दोनों ने अपने मतभेदों को सुलझा लिया और एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखे गए। इसके बाद कोहली ने दर्शकों की ओर इशारा कर नवीन को परेशान नहीं करने की भी अपील की थी।
|
N
|
22.03.2024
Neelesh Sharma
Readers
52
|
IPL 2024: M S Dhoni की जगह रुतुराज गायकवाड़ होंगे चेन्नई सु 
IPL 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बड़ा फेरबदल हुआ है. इस सीजन म .....
|
R
|
19.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
71
|
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में इस स्टार गेंदबाज को दिया ज 
राजकोट टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
49
|
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचीं, पुरुष 
भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को सेलांगोर में हॉन्गकॉन्ग को 3-0 से हराकर बैडमिंट .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
53
|
बीसीसीआई और जय शाह की चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे ईशान किश 
ईशान किशन की रणजी ट्रॉफी से अनुपस्थिति जारी है। झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खे .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
53
|
हार्दिक चोटिल हुए तो कप्तान कौन होगा?, जय शाह ने रोहित को क 
भारत इस वर्ष जून माह में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 विश्व कप में .....
|
R
|
10.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
55
|
कप्तान के लिए बात से नहीं, काम से सम्मान जीतना अहम, धोनी ने 
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में एक हैं। टीम इ .....
|
R
|
09.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
79
|
पाकिस्तान को हराकर छह साल बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, 11 फरव 
अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को खेला जाएगा। भारतीय टीम प .....
|
R
|
09.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
62
|
IND vs ENG: आज हो सकता है भारतीय टीम का एलान, बाकी बचे तीन  
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों .....
|
R
|
07.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
51
|
आईपीएल 2024: 14 नहीं तो 10 मैच भी..., रिकी पोंटिंग का ऋषभ प 
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को उम्मीद है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 म .....
|
|