The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


N
15/04/2024 Neelesh Sharma General Views 63 Comments 0 Analytics Video English DMCA Add Favorite Copy Link
नक्सलियों पे शिकंजा: जंगल में सर्च अभियान के दौरान 8 IED बम बरामद, साजिश नाकाम....
Latehar: लातेहार जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम। इलाके में एक साथ 8 बम लगा रखा था जिसे सुरक्षा बलों ने डिफ्यूज कर दिया है। बरवाडीह थाना क्षेत्र के मोरवाई गांव के समीप लोहरा जंगल से CRPF पुलिस ने 8 अलग-अलग कंटेनर में रखा IED बम बरामद किया है। 
बम दस्ता निरोधक दल ने डिफ्यूज कर दिया है। CRPF 11 वीं बटालियन के द्वितीय कमांडेंट विनोद कुमार कनौजिया ने बताया कि कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर सोमवार को CRPF E/11 कम्पनी व स्थानीय पुलिस के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया।
पहाड़ी के नीचे एक तार से कनेक्ट कर लगाए गए थे 8 बम अभियान के दौरान लोहरा जंगल में सीआरपीएफ पुलिस को एक पहाड़ी के नीचे 8 अलग-अलग कंटेनर में रखा हुआ कुछ संदिग्ध वस्तु दी। डॉग स्क्वॉड के माध्यम से जांच करने पर पता चला कि संदिग्ध वस्तु एक IED बम है। जो एक सीरीज में तारों को जोड़कर रखा गया है।
जवानों ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर बटालियन की बम निरोधक दस्ता टीम ने मौके पर ही बरामद आईईडी बम को डिफ्यूज कर दिया। उन्होंने कहा, प्रत्येक कंटेनर करीब डेढ़ किलोग्राम के है। बताया जाता है कि नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी बम को जंगल में छुपा कर रखा था। जिसे सीआरपीएफ ने बरामद कर नक्सलियों के मंसूबे को पानी फेर दिया।

                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved