Election 2024: लोकतंत्र के महापर्व में राजस्थान की एक दुल्हन शादी के मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची। हाथ में मेहंदी और शादी के लिबास में मतदान केंद्र पहुंची दुल्हन को देखकर वोटर भी चकित रह गये। ये नजारा राजस्थान के धौलपुर लोकसभा के लिए हो रही वोटिंग के दौरान दिखी। दरअसल राजस्थान के बारह जिलों में आज सुबह 7 बजे से ही वोट डाले जा रहे हैं।
धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में भी वोटिंग की जा रही है. यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसेड़ी, करौली में भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।वोटिंग शुरू होने के कुछ ही देर बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसेड़ी, करौली में एक दुल्हन वोट डालने पहुंची। शिवानी नाम की इस मतदाता की एक दिन पहले शादी हुई है।
रातभर शादी की रस्में निभाने के बाद सुबह विदाई से पहले शिवानी अपने मतदान केंद्र पहुंची और मेहंदी से लाल हाथों के नाखून पर नीली स्याही लगवाई। जैसे ही शिवानी वोटिंग सेंटर पहुंची, लोगों का ध्यान उसकी तरफ चला गया. मांग में सिंदूर और भारी लहंगे में ही शिवानी वोट देने आई।शिवानी ने बताया कि विदाई के बाद वो अपने मतदान केंद्र से दूर चली जाएगी. इस वजह से उसने विदाई से पहले अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करने का फैसला किया. आपको बता दें कि लगन के सीजन में हो रहे मतदान में कई जगहों पर दुल्हनों ने आकर वोट दिया है।
बरेली में भी दुल्हन ने डाला वोट…..
इधर बरेली के बहेड़ी में शादी के बाद दुल्हन मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची। उसने ससुराल जाने से पहले मतदान किया। मतदान के बाद दुल्हन ने लोगों से मतदान करने की अपील की।
बहेड़ी के गांव बंजरिया में बृहस्पतिवार रात सपना की बरात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह दुल्हन बनी सपना मंडप से सीधे बूथ संख्या 23 कंपोजिट विद्यालय बंजरिया पहुंची। उसने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दी।
मतदान केंद्र पर दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह या। दुल्हन के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि विदाई के बाद सपना ने मतदान करने की इच्छी जताई। इस पर उन्होंने दूल्हा पक्ष से बात की। वे भी तैयार हो गए। ससुराल जाने से पहले सपना ने मतदान किया। इसके बाद विदा होकर शेरगढ़ के गांव पहाड़पुर में अपनी ससुराल चली गई।
जमुई में भी दुल्हन पहुंची मतदान करने…….
लोकतंत्र की खूबसूरती में तब चार चांद लग गया, जब शादी मंडप से उठी नवविवाहिता सीधे मतदान केंद्र पर पहुंच गई और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह नजारा जमुई लोकसभा के शेखपुरा विधान सभा के शहर चकदिवान के वसंती कन्या मिडिल स्कूल के बूथ संख्या 68 पर देखने को मिला, जहां विवाहिता सुष्मिता अपने पति प्रदीप के साथ विवाह के पोशाक में ही वोट देने पहुंची। विवाहिता ने कहा कि पहली दफा वोट देने आई है और वोट देने के बाद ही ससुराल के लिए रवाना होगी। सुष्मिता की शादी एक निजी मैरेज हाल में करीब दिन 8.30 बजे संपन्न हुई और 8.32 बजे वह बूथ पर पहुंच गई। मंडप से बूथ तक जाने के साक्षी बाराती के साथ मुहल्ले के लोग बने और इस कार्य के लिए दूल्हा-दुल्हन की लोगों ने जमकर सराहना की। इस मौके पर नवविवाहिता ने कहा कि देश के विकास के मुद्दे पर पहली बार वोट दिया है।
|
N
|
23.07.2024
Neelesh Sharma
Readers
33
|
Budget 2024: 64 हजार महीने तक की कमाई टैक्स के दायरे में नह 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकरदाताओं को राहत देते हुए नई कर प्रणाली के टै .....
|
N
|
23.07.2024
Neelesh Sharma
Readers
30
|
Bollywood: पुलिस अधिकारी के किरदारों के नाम रहेगा ये साल, अ 
भारत में हर साल हजार से भी ज्यादा फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों में अभिनेता कई अ .....
|
N
|
23.07.2024
Neelesh Sharma
Readers
32
|
झारखंड हाईकोर्ट: RIMS जैसे अस्पताल को उपकरण और सुविधाएं नही 
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक पीआईएल पर सुनवाई करते हुए राज्य के सबसे .....
|
N
|
24.07.2024
Neelesh Sharma
Readers
32
|
आखिर कौन से 7 दिन होंगे सावन माह में बेहद खास?  
भगवान शिव के प्रिय माह सावन की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान शिव भक्त व्रत रखते ह .....
|
N
|
22.07.2024
Neelesh Sharma
Readers
46
|
कांवर यात्रा को देख ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, दिल्ली-नोएडा में 
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से शुरू हुए कांवड़ यात्रा के कारण ट्रैफिक जाम का सामना .....
|
N
|
21.07.2024
Neelesh Sharma
Readers
45
|
शादीशुदा जोड़े या लिव-इन में रह रहे कपल्स के पास होने चाहिए 
अगर आप लिव-इन में रह रहे हैं या आपकी नई-नई शादी हुई है, तो आपको अपनी फाइनेंशियल .....
|
N
|
22.07.2024
Neelesh Sharma
Readers
42
|
दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुए राहत फतेह अली खान, पुलिस स्टे 
मशहूर गायक राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर विमान में चढ़ने से रोका गया है .....
|
N
|
21.07.2024
Neelesh Sharma
Readers
37
|
Weather: मुंबई में बारिश से त्राहिमाम, रनवे पर भरा पानी 36  
पहाड़ से लेकर मैदानी राज्यों तक पूरा बारिश इन दिनों भारी बारिश से जूझ रहा है। प .....
|
N
|
22.07.2024
Neelesh Sharma
Readers
34
|
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं पूजा खेडकर की मां, कि 
महाराष्ट्र में विवादों में घिरी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरम .....
|
|