The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
25/04/2025 Kajal sah General Views 12 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
गर्मी से राहत पाएं।

मैं कोलकाता की निवासी हूं। कोलकाता महानगर में दिन प्रति दिन गर्मी बढ़ रही है।भारत के विभिन्न राज्यों, जिलों,शहरों ,गांव इत्यादि में गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। गर्मी के मौसम में अत्यधिक तापमान और उमस तन और मन दोनों स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभास पड़ता है।मौसम विभाग का कहना है कि यह गर्मी और अधिक बढ़ेगी।अत्यधिक गर्मी के नकारात्मक प्रभाव के कारण थकावट,डिहाइड्रेशन , हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है।आज इस निबंध में सरल कुछ महत्वपूर्ण उपायों को बताने वाली हूं,जिससे अपनाकर गर्मी में राहत पाया जा सकता है।सरल एवं उत्तम है। 1. पानी: जल ही जीवन है। गर्मी में जल का महत्व और अधिक बढ़ जाती है।गर्मी में शरीर से पसीने के रूप में पानी की कमी होती है।गर्मी में उचित मात्रा में पानी पीने से तन और मन दोनों स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।गर्मी में पानी के अलावा नारियल पानी,नींबू पानी,छाछ इत्यादि का सेवन करें।ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करने से लाभ होता है। पेय पदार्थ के साथ दिन में एक या दो बार ठंडे पानी से स्नान करें।जिससे शरीर की गर्मी कम होती है और तन और मन दोनों को ताजगी मिलती है। 2. वस्त्र: गर्मी में वस्त्रों की बहुत बड़ी भूमिका होती है।गर्मी में ऐसे वस्त्रों को पहनना चाहिए,जिससे तन को गर्मी मौसम से राहत मिल पाएं।सूती , मलमल, लिनन जैसे हल्के एवं ढीले कपड़े पहनें।गर्मी मौसम के अनुकूल वस्त्र न पहने से गर्मी मौसम अधिक कष्ट हो सकता है।ढीले एवं गर्मी मौसम के अनुकूल वस्त्र पहनने से अच्छा होता है।ये कपड़े पसीना सोखते हैं और आराम मिलता है। 3. सनस्क्रीन: आधुनिक युग में गर्मी से राहत पाने के अनेक उपाय है।जिसमें एक महत्वपूर्ण उपाय शामिल है,सनस्क्रीन क्रीम।ऐसे अनेक फेस,बॉडी से संबंधित क्रीम्स एवं प्रोडक्ट का उपयोग कर सकते हैं,जिससे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है।कोई भी क्रीम या प्रोडक्ट उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले। 4. सिर और आंख: तेज़ गर्मी में सिर और आंखों पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।इसलिए गर्मी से राहत पाने के लिए टोपी, छाता एवं आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लासेस जरूर पहनें। सिर पर धूप का अधिक पड़ता है और आंखों में जलन भी शुरू हो जाता है,तेज धूप की वजह से।इसलिए इस गर्मी के मौसम में टोपी,छाता, ग्लूकोस वाटर एवं sunglasses जरूर रखें। 5.फल एवं सब्जियों:गर्मी में मसालेदार,तीखा एवं मांसाहार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।ऐसे फल एवं सब्जियों का सेवन करना चाहिए,जिससे तन को ताजगी एवं मन को शांति मिले।जिससे पर्याप्त मात्रा में पानी मिले,जिससे शरीर हाइड्रेटिंग रहें।जैसे– तरबूज,खीरा ,संतरा,अंगूर ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए एवं सब्जियों में टमाटर ,करेला,कद्दू इत्यादि का सेवन करना चाहिए।ऐसे फलों के सेवन से शरीर ठंडा रहता है और गर्मी से उत्पन्न चिड़चिड़ापन,गुस्सा इत्यादि सब दूर हो जाता है। 6. कैफ़ीन एवं मीठे ड्रिंक्स से बचें: गर्मी के मौसम में ऐसे ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए एवं ऐसे प्रोडक्ट का उपयोग नहीं करना चाहिए।कैफीनयुक्त और मीठे पेय शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं।इनके स्थान पर हर्बल चाय या ठंडे फलों के रस का सेवन करना चाहिए। 7. घर एवं दूर:घर में गर्मी से राहत पाना भी जरूरी है।गर्मी में अधिकांश लोग ac, फ्रीज इत्यादि प्रोडक्ट्स खरीदते हैं और जिनके पास धन नहीं होता है,वे नहीं खरीद पाते हैं।ऐसे प्रोडक्ट से कई घातक गैस निकलता है।जैसे – cfc गैस। घर के पर्दे बंद रखें एवं घर को पानी से ठंडा करें। मसालेदार भोजन का सेवन न करें,ऐसे भोजन शरीर की गर्मी को बढ़ा सकते हैं।हल्का भोजन का सेवन करना चाहिए। यह कुछ महत्वपूर्ण उपाय है,गर्मी से बचने के लिए।आशा करती हूं कि यह निबंध आपको अच्छा लगा होगा और गर्मी से बचने के लिए उपरोक्त टिप्स को आप ज़रूर अपनाइएगा। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved