The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
23/09/2023 Kajal sah Tradition Views 349 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
दुर्गा पूजा को बेस्ट तरीके से सेलिब्रेट करने के टिप्स

निम्नलिखित टिप्स फॉर ट्रैवेलिंग : 1.पंडाल : कोलकाता में छोटे से लेकर बड़ा पंडाल आपको देखने को मिलेगा। और इस पंडाल को देखने के लिए देश - विदेश सभी लोग आते है। आप पूजा से सम्बंधित विभिन्न प्रकार के सामग्री को आप पंडाल पर चढ़ा सकते है। अत्यधिक लोग पंडाल घूमने के लिए जाते है, लेकिन हमारा उद्देश्य यह होना चाहिए कि हमें भगवान का दर्शन करना है। दुर्गा भगवान और अन्य भगवानों का। 2. मूर्ति : आप इस बार अपने घर में दुर्गा पूजा को सेलिब्रेट कर सकते है। अब आपके मन में प्रश्न होगा कि कैसे? आप खुद से मूर्ति बना सकते है, अगर आपको आता है? या आप छोटे से रूप में मूर्ति स्थापित कर सकते है। एवं छोटे से पंडाल को बना सकते है। आप अपने घर को प्राकृतिक समानों से सजा सकते है, फूलों से डेकोरेट कर सकते है।आप स्वयं से अपने घर में आरती।आप माँ दुर्गा का मंत्र, भजन के साथ, विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्रो का आप प्रयोग कर सकते है। दुर्गा पूजा एक विशेष पूजा है, आप इस त्यौहार मजेदार तरीके से मनाने के लिए आप विभिन्न प्रकार के फ़ूड्स अपने घर में बना सकते है। जैसे आप रसगुल्ला, जलेबीयां, पूरी इत्यादि का आप माँ को भोग एवं स्वयं एवं अपने परिवार के लिए बना सकते है। प्रोग्राम : दुर्गा पूजा में विभिन्न स्थलों पर विभिन्न प्रकार के कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन होता है। जैसे - नृत्य, डांस, कविता इत्यादि आप इन सभी प्रोग्राम, प्रतियोगिता, कल्चर इवेंट्स में पार्ट कर सकते है। Eco : आज वर्तमान पूरा विश्व प्रदूषण से लड़ रहे है, हमारा यह फर्ज होना चाहिए, जो हर साल हम प्रकृति को दूषित करने वाले सामग्रीयों का उपयोग करते है, जिससे पर्यावरण दूषित हो जाती है। जो हमारे लिए एवं पर्यावरण के सबसे अधिक घातक है। इसलिए अगर आप अपने घर में पूजा सेलिब्रेट कर रहे है , तो अपने घर को eco - friendly मटेरियल से सजायें। फ़ूड्स :दुर्गा एक विशेष पूजा है, एवं आप इस पूजा को और रोमांचक बना सकते है अगर आप अपने हाथों से बने मिठाइयाँ, प्रसाद इत्यादि खुद से बनाये। भगवान के लिए भोग, स्वयं के लिए एवं अपने परिवार जन के लिए आप अपने हाथों से फ़ूड्स बना सकते है। मंत्र: हर साल हम क्या करते है? Pandiji के मन्त्र को सुनते है, आप इस बार pandiji के मन्त्र को सुनिए एवं उनसे सीखें। अगर आप स्वयं से माँ दुर्गा का आरधना करना चाहते है, तो आप पूजा से पहले अच्छे मंत्रो को सीखें एवं उसका प्रयोग करें। लाइट : दुर्गा पूजा है! तब क्या आप अपने घर को फिका - फिका रहने देंगे नहीं ना। तब इस बार अपने घर के हर स्थान को दिए से, लाइट से, इत्यादि तरीके से अपने घर को प्रकाशित करें। आयोजित :अगर आप इस दुर्गा पूजा को यादगार बनाना चाहते है, तो आप स्वयं एवं अपने मित्रों के साथ विभिन्न कल्चरल प्रोगाम का आयोजन कर सकते है। कहानियां : भगवान से जुड़ी कहानियां हमारे हिंदी पौराणिक कथाओं में बहुत है। आप दुर्गा माँ से रिलेटेड विभिन्न प्रकार के कहानियां को सुन सकते है। जिससे आप अपने ऑफिस, बच्चें, दोस्तों, परिवार जन इत्यादि को आप सुना सकते है। साथ ही साथ अगर आप चाहते है कि सच का दुर्गा पूजा लगे तो आप अपने घरों में भक्ति सांग्स, भजन इत्यादि आप पुरे 10 दिनों तक बजा सकते है। होस्ट : भले ही आपको बोलने में डर लगता हो, लेकिन आप अपने दुर्गा पूजा से पहले होस्टिंग का अभ्यास कर ले, जहाँ आपको होस्टिंग करने का मौका मिले। उस मौका का फायदा जरुर ले। ड्रेस : दुर्गा पूजा कोलकाता का सुप्रसिद्ध त्यौहार है। आप दुर्गा पूजा को रुचिपूर्ण बना सकते है। अगर आप दुर्गा पूजा के अकॉर्डिंग ही क्लोथ्स पहने। जैसे :बेंगली साड़ी पंजाबी कुर्ता भारतीय संस्कृत से जुड़े आप क्लोथ्स को पहन सकते है। नौ - कन्या : दुर्गा पूजा का सबसे सुंदर मुझे एक और चीज लगता है वो है नौ कन्या। यह बच्चें के लिए होते है, जो बच्चियां लड़कियां है। उनका स्वागत माँ दुर्गा के रूप में किया जाता है। उनका सम्मान, आदर, प्रेम बड़े उत्साह के साथ जो नौ कन्या करते है अपने घर में बुलाते है, उनको भोजन,उनके सजाते है, उनको विभिन्न प्रकार के भोजन जैसे : 1. पूरी, चना और आलू का सब्जी, चटनी, हलुआ,इत्यादि। उनको विभिन्न प्रकार के गिफ्ट्स देते है। वालंटियर्स : आप विभिन्न पंडाल में वालंटियर्स का कार्य कर सकते है। यह कार्य आप इनकम के सोर्स से ना करें। आप विभिन्न पंडाल में लोगों की सेवा, भगवान के सेवा के लिए वालंटियर्स का कार्य कर सकते है। भगवान : दुर्गा माँ को केवल 10 दिन ही याद करने से क्या भगवान की आधरना होंगी? उत्तर है नहीं। हमें भगवान को हमेशा दिल से धन्यवाद करना चाहिए। भगवान को हमेशा ज्ञापन करें जो भगवान ने आपको दिया है। सच्चे दिल से, सच्चे मन से, सच्चे आस्ता के साथ करें। यह कुछ टिप्स है, जिसके माध्यम से आप दुर्गा पूजा को बहुत ही एन्जॉय तरीके से मना सकते है। आपका यह प्रयास यह होना चाहिए कि आपको इस बार त्यौहार बहुत मजेदार तरीके से मनाने का प्रयास करें। धन्यवाद काजल साह

No article(s) with matching content

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved