The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
02/10/2023 Kajal sah Achievement Views 292 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
रिच माइंडसेट

उन्नति, सफलता इसका डेफिनेशन अलग - अलग सभी व्यक्तियों के अनुसार है। किसी के लिए अत्यधिक धन कमाना सफलता है, किसी के लिए नाम कमाना, किसी के लिए नाम और धन दोनों कमाना सफलता है। आज मैं आपको यह बताने वाली हूं जो भी व्यक्ति धन और नाम दोनों से सफल हुए है। उनकी क्या - क्या हैबिट्स है। मनुष्य हैबिट्स से निर्मित प्राणी है, जैसे उसका हैबिट्स होगा वैसे वो बन जायेगा। आपने देखा होगा सक्सेसफुल व्यक्तियों की आदत सामान्य लोगों से अलग होता है, इसलिए वे आपने जीवन में सफलता के रस को चखते है। इसलिए आज मैं आपको कुछ टिप्स बताऊंगी कि आप कैसे आपने बैड हैबिट्स को गुड हैबिट्स में बदल सकते है। 1. कंटिन्यूस : जब आप उन व्यक्ति को देखते है, जो धन और मान दोनों से अमीर होते है, जो दूसरों के लिए प्रेरित बनते है। वे हमेशा स्वयं को कभी भी ज्ञानी नहीं मानते है। वे हमेशा लर्निंग करते रहते है एवं अपने स्किल को ग्रो उप करते रहते है। वैसे ही आपको उन्नति का रस चखना है तो आपको निरंतर सीखते रहना है। 2. ऊर्जा : सक्सेसफुल लोगों का माइंडसेट बहुत अलग होता है, यानि भीड़ से अलग। कुछ बड़ा वो ठान कर सोचते है तभी तो वे भीड़ से अलग निकल जाते है। वे मौके का इंतज़ार नहीं करते है, वे स्वयं से ही मौके क्रिएट कर देते है। वे सही समय का इन्तिज़ार नहीं करते बल्कि उनके लिए को सही समय है वो आज है, अभी है। उनका माइंडसेट ऊर्जा से पूर्ण रहता है। गोल्स : सक्सेसफुल व्यक्ति must do, can do aur dont do ऐसे अपने गोल्स को प्रतिदिन बनाते है, जो गोल्स आपके सपने के पूर्ति हेतु अतिआवश्यक है उसे आपको must do में रखना है। जब सबसे महत्वपूर्ण कार्य करने के बाद जो काम आवश्यक है उसे can do में रखे एवं जो कार्य बिल्कुल जरुरी नहीं है उसे dont do में रखें। हेअल्थी : स्वास्थ्य माइंड में ही स्वास्थ्य विचार आते है, और यह बातें सक्सेसफुल व्यक्ति बहुत अच्छे से समझते है। इसलिए आपको अपने माइंडसेट और शारीरिक मजबूती के लिए प्रतिदिन व्यायाम जरूर करना चाहिए। लिटरेसी ::हमारा स्कूल और कॉलेज सिस्टम ऐसा है, जहाँ केवल फॉर्मल एजुकेशन तक हमें सिमित रखा जाता है। और उसी स्कूल और कॉलेज में कोई बच्चा आज बड़े - बड़े उद्योग के मालिक है। वे सामान्य बच्चे से इसलिए अलग होते है क्युकी वो खुद को नये - नये स्किल्स से खुद को अपडेट कराते रहते है। वैसे आप भी स्वयं को नये - नये महत्वपूर्ण स्किल्स सिखाते रहे। जैसे - सबसे पहले को फाइनेंसियल लिटरेसी पर जरूर से जरूर सीखना चाहिए। Innovation: सक्सेसफुल व्यक्ति हमसे इसलिए आगे बढ़ जाते है, क्युकी उनके सोचने, समझने की शक्ति में नयापन, क्रिएटिविटी, डीप थिंकिंग इत्यादि गुण शामिल रहते है। इसलिए अगर आपको उन्नति की ओर अग्रसर होना है तब आपको अपने सोच को innovation की ओर ले जाना होगा। डिसिप्लिन : सफलता का सबसे जरुरी मंत्रा है डिसिप्लिन। सामान्य लोग इसलिए आगे नहीं बढ़ पाते, क्युकी उनमे अनुशासन का आभाव रहता है लेकिन सक्सेसफुल व्यक्ति कोई भी कार्य को डिसिप्लिन से करते है एवं स्वयं के बनाये हुए रूटीन डिसिप्लिन से फॉलो करते है। रिस्क : elon musk, steeve jobs इत्यादि जैसे महान लोग इसलिए उन्नति के शिखर को उन्होंने चूमा, क्युकी वे रिस्क लेने से नहीं डरते थे। अब आपके मन में प्रश्न होगा क्या कोई भी रिस्क? नहीं। वे रिस्क लेते थे, लेकिन वो रिस्क को टेकिंग कैलकुलेशन के सिद्धांत पर लेते थे। इसलिए कम्फर्ट जोन से निकले रिस्क्स ले। विकास : सक्सेसफुल व्यक्ति अपने माइंड के विकास पर बहुत ध्यान देते है। क्युकी हमारे जीवन का सबसे पावरफुल शक्ति हमारा माइंड है और सबसे कमजोर शक्ति हमारा माइंड बन सकता है, अगर हम अपने माइंड को सही से पोषण ना दे तब। इसलिए हमें हमेशा अच्छी किताबें, अच्छे लोग, अच्छे सकारात्मक विचार, योगा, मैडिटेशन से उन्नति की ओर हमें अग्रसर होना चाहिए। लीडरशिप :सक्सेसफुल व्यक्ति किस प्रकार से सिचुएशन को लीड करना पड़ता है, कैसे कठिन सिचुएशन को संयम रखना पड़ता है, अपने टीम को कैसे गाइड्स किया जाता है इत्यादि लीडरशिप क्वालिटी एक अच्छे लीडर में होता है। उनके अंदर लीडरशिप स्किल होता है, अगर हमें भी एक लीडरशिप स्किल को सीखना होगा एवं अपने पर्सनालिटी को निखारना होगा। फेलियर : फेलियर किसी भी व्यक्ति को अच्छा नहीं लगता, इसलिए वे सामान्य ही रह जाते है, वही सक्सेसफूल व्यक्ति फेलियर को लर्निंग का नया ओप्पोर्टनिटी मानते है। इसलिए फेलियर ना डरे एवं फेलियर नया सिख ले एवं उस सिख को नये ओप्पोर्चुनिटी की तरह use करें। धन्यवाद : सक्सेसफुल व्यक्ति वो हर चीज के लिए धन्यवाद ईश्वर को करते है, जो ईश्वर उन्हें प्रोवाइड किया है। और उन्हीं से वो आगे बढ़ते रहते है, वैसे आप भी भगवान से शिकायत ना करें बल्कि ईश्वर ने आपको जो संसाधन दिए है, उसी का उपयोग करके उन्नति के मार्ग को चुने। Show ऑफ नहीं : प्रेरित, महान सक्सेसफुल व्यक्ति के पास जितना भी अपार धन क्यों ना हो लेकिन वो कभी भी show off नहीं दिखाते एवं अपने सिंपल तरिके से जीते है। सामान्य व्यक्ति थोड़ा धन जैसे ही आ जाता है, वैसे ही वो शो off करना स्टार्ट कर देते है। अगर यह हैबिट्स यानि शो ऑफ करने की बैड हैबिट अगर आप करते है तब इसका जल्द से जल्द त्याग करें। यह कुछ हैबिट्स जो अधिकतम सफल व्यक्तियों में देखा जाता है, एवं अगर आपको उन्नति को धन और मान दोनों में प्राप्त करना है तो आपको इनके हैबिट्स को अब से धीरे - धीरे लाना स्टार्ट कर देना चाहिए। धन्यवाद काजल साह

No article(s) with matching content

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved