The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


N
01/04/2024 Neelesh Sharma General Views 48 Comments 0 Analytics Video English DMCA Add Favorite Copy Link
Delhi leopard Terror: बुराड़ी में तेंदुआ का आतंक कई लोगों को कर दिया है घायल, पूरे इलाके में दहशत का है माहोल....

Delhi: दिल्ली में पहली बार तेंदुआ घुसने की खबर सामने आ रही है। बुराड़ी के जगतपुर गांव में तेंदुआ घुस गया है, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहोल था। जानकारी के मुताबिक, तेंदुए ने कई लोगों को घायल कर दिया है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और घटना के बारे में वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। दिल्ली में पहली बार तेंदुए ने लोगों पर हमला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 6:14 बजे वजीराबाद में आदर्श नगर गली नंबर 3 के पास जगतपुर गांव में तेंदुआ घर में घुस गया है। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को सूचित किया गया। तेंदुए ने 3 लोगों पर हमला किया। जिनकी पहचान हो गई है। पुलिस ने बताया कि महेंदर, आकाश और रामपाल पर हमला किया गया। ये सभी जगतपुर गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल, मौके पर वन विभाग की टीम के 7 लोग और स्थानीय पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

No article(s) with matching content

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved