The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
01/06/2024 Kajal sah Bravery Views 307 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
पॉवरफुल सुपर कंप्यूटर

माइंड अर्थात पॉवरफुल सुपर कंप्यूटर है। हम सब का माइंड एक शक्तिशाली एवं सशक्त टूल है। मनुष्य में वह अपार शक्ति है.. जिससे वह हर असंभव कार्य को संभव कर सकता है। सुख, प्रसन्नता, सफलता इत्यादि हम सभी पा सकते है.. जब हमारा स्ट्रांग माइंडसेट होगा। अगर हम अपने माइंड का सही से इस्तमाल ना करे.. यह हमारे विरोध में भी कार्य कर सकता है। जीवन का दूसरा नाम संघर्ष है। हम जितना संघर्ष करते है। आप जितना नकारात्मक विचार, कार्य,ओवरथिंकिंग से लड़ते है.. हम उतना निखरते है। लेकिन हमें एक बाद सदैव याद रखना है.. जब भी जीवन में कठिन समय आये.. तब हमें लड़ना है। हर वह क्षण से लड़कर हमें अपने माइंड पर नियंत्रण जरूर रखना चाहिए। आज इस निबंध में मैं आपको बेहद महत्वपूर्ण टिप्स बताऊंगी.. जिससे हम अपने माइंड को कण्ट्रोल कर सकते है। कुछ महत्वपूर्ण टिप्स है। 1. विचार : मनुष्य विचारों से निर्मित प्राणी जैसा वह सोचता है.. वैसा वह बन जाता है। अगर हम अपने माइंड पर जीत हासिल करना चाहते है.. तब सबसे पहले हमें अपने विचारों को अच्छे से विश्लेषण करना होगा। हम किस प्रकार से सोचते है..जब हम अपने विचारों को सही से विश्लेषण कर लेते है।और हमें यह ज्ञात हो जाए कि हमारा विचार नकारात्मक है। तब हमें अपने विचारों पर ध्यान देना चाहिए और उन विचारों को सकारात्मक विचारों में परिवर्तन करना चाहिए। उदाहरण : चलिए उदाहरण से समझते है.. मान लीजिये एक रवि नाम का व्यक्ति है । जब वह गुस्से में होता है.. तब वह अपशब्द, नकारात्मकता से परिपूर्ण बातें कहने लगता है।इस नकारात्मक को वह सकारात्मक में कुछ इस प्रकार से बदल सकता है। जब उसे क्रोध आये.. तब वह अपना ध्यान सकारात्मकता की ओर कर सकता है। 2. चुनौती : हमारा असली शत्रु कोई व्यक्ति नहीं.. अपितु हमारा असली शत्रु हमारा आलस, हमारे आंतरिक में निहित नकारात्मकता। भौतिक वस्तु, मनुष्य हमारा शत्रु नहीं है। अगर हम अपने माइंड पर स्वयं का नियंत्रण चाहते है.. तब हमें प्रतिदिन स्वयं से लड़ना होगा। हमें नकारात्मक विचार, नकारात्मक कार्यों से लड़ना होगा। इन सभी को पराजय करके हमें विजय जरूर प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। 3. Affirmations : सकारात्मक affirmations में सशक्त ताकत है.. जिससे हमारा माइंड सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसित होता है। प्रतिदिन कुछ समय जरूर दे.. सकारात्मक affirmation के लिए। यह आपका बहुत ही मदद करता है.. हमारा माइंड सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ने के लिए जरूर दे। उदाहरण के लिए.. आप स्वयं से कह सकते है.. मैं स्ट्रांग हूं और मेरे अंदर योग्यता अपने सपने को पूर्ण करने की। मैं विजेता हूं इत्यादि। सकारात्मक affirmation में वह सशक्त ताकत है... जिससे आप अपने माइंड पर अत्यंत शीघ्रता से जीत हासिल कर सकते है। 5. हेअल्थी : जिस प्रकार फिजिकल हेल्थ हमारे लिए जरुरी है। ठीक उसी प्रकार मेन्टल हेल्थ भी। एक हेअल्थी लाइफ स्टाइल के लिए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान हमें देना चाहिए। सही नींद, उचित भोजन, व्यायाम, उचित किताबों का अध्ययन इत्यादि। 6. सीमा : मोटिवेशन से भी जिसमें सबसे ज्यादा शक्ति है.. वह अनुशासन का।जब अनुशासन का अभाव रहता है.. तब ना ही हम टाइम का सही से उपयोग करते है और ना ही अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते है। मोटिवेशन का असर कुछ पलों के लिए होता है.. लेकिन जब अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते है। तब हम अपने माइंड पर कण्ट्रोल करने लगते है। अपने लिए हमें सीमा निर्णय करना बेहद जरुरी है। हर कार्य के लिए टाइम जरूर निर्धारित करे। समय निर्धारित करने से हम अपने ऊर्जा और समय का सही उपयोग सही स्थान पर कर पाते है। # सेल्फ : यह आपका जीवन है.. किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी बार फेल हुए, आपने कितनी मेहनत की। केवल आपका रिजल्ट देखा जाता है। ईश्वर हम सभी को इस धरती पर एक उद्देश्य के साथ भेजते है। हमें स्वयं का आत्मविश्लेषण करना चाहिए। माफ़ : कई बार दोस्तों या अन्य लोगों के बातों को अपने दिलों पर लगा लेने से .. हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर कई बार नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए सभी को माफ़ करना सीखे। क्षमा एक ऐसा सुंदर गुण है.. जिससे हम अपने जीवन से नकारात्मक विचारों को अपने जीवन से दूर कर पाते है। यह कुछ महत्वपूर्ण टिप्स है.. जिससे अगर हम नियमित रूप से अभ्यास करे.. तों जरूर से जरूर अपने माइंड पर विजय हासिल कर सकते है। भौतिक दुनिया से अध्यात्मिक दुनिया में प्रवेश करे। इसे आपका तन और मन प्रफुल्लित रहेगा। धन्यवाद काजल साह

No article(s) with matching content

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved