The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
24/07/2024 Kajal sah Development Views 338 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
एक अद्भुत एवं आकर्षण

एक अद्भुत एवं आकर्षण व्यक्तित्व क्या आप बनाना चाहते है? क्या आप चाहते है कि आपको सभी ध्यानपूर्वक सुने? आज इस निबंध में मैं आपको बेहद महत्वपूर्ण टिप्स बताऊंगी.. जिससे आप अपने पर्सनालिटी को निखार सकते है। अट्रैक्टिव पर्सनालिटी केवल शारीरिक सुंदरता से ही नहीं होता है। बाह्य सुंदरता से के साथ सबसे महत्वपूर्ण आंतरिक सौंदर्यता। ऐसे व्यक्तित्व होना चाहिए.. कि जब भी कोई व्यक्ति उदास व्यक्ति भी मिले.. तब उसमे जोश एवं उत्साह आ जाए। महत्वपूर्ण टिप्स फॉर अट्रैक्टिव पर्सनालिटी : 1. आत्म- जागरूकता : अपने व्यक्तित्व को उत्तम बनाने के लिए सबसे पहले आपको स्वयं को अच्छे से जानना होगा। कोई भी शून्य से शिखर तक इसलिए पहुँच पाते है क्युकी वे स्वयं का विश्लेषण करते है। स्वयं का विश्लेषण से तात्पर्य है - अपनी ताकत एवं कमजोरी समझे। आप किस - किस क्षेत्र में अच्छे है और नहीं। आपके जीवन का उद्देश्य है? जब तक आप स्वयं के प्रति जागरूक नहीं होंगे.. तब तक आप जीवन में कुछ भी बड़ा हासिल नहीं कर पाएंगे। अगर आपने अभी तक स्वयं को नहीं ढूँढा है। तब आज ही एक शांत रूम में बैठे। और अपनी कमजोरी और अपनी मजबूतीयों को एक पन्ने में लिखे। यह एक बेहतरीन तरीका है.. स्वयं को अत्यंत गहराई से जानने का। 2. विश्वास : सफलता का सबसे बड़ा शस्त्र है स्वयं पर अटूट विश्वास। जब आप खुद पर भरोसा एवं अपनी क्षमताओं पर भरोसा करते है.. तब आप जीवन में हर वह लक्ष्य पा सकते है.. जो आप चाहते है। व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए पहले आपको स्वयं पर विश्वास करना होगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना होगा। अगर आप किसी विषय के बारे में नहीं जानते है.. तब विषय को सीखे। अपनी कमजोरियों को ताकत बनाये। हमेशा याद रखे यह दुनिया केवल परिणाम देखती है। इसलिए स्वयं पर भरोसा, कड़ी मेहनत पर भरोसा और अपने प्रयासों पर यकीन रखे। एक दिन जीत जरूर आपकी होगी। आपके लक्ष्य के राह पर कई लोग आपको डेमोटिवेट करेंगे.. कई बार हिम्मत भी आपका टूट सकता है। लेकिन आपको स्वयं पर अटूट विश्वास रखना है।पत्थर से तकनीकी युग तक मनुष्य अपने आत्मविश्वास के कारण ही पहुँच पाया है। स्वामी जी कहते है - ब्रह्मामण्ड की सारी शक्तियाँ है, हमारे पास। लेकिन एक हम ही है कि हमने इन हाथों से अपने आँखों को बंद कर लिया है और कहते है - अंधेरा है अंधेरा है। हाथ हटा लो.. प्रकाश ही प्रकाश है। स्वयं पर विश्वास कीजिये.. एक दिन जीत जरूर आपकी होगी। 3. सकारात्मक : जैसा बोयेंगे वैसा मिलेगा। गाँधी जी कहते है - मनुष्य अपने विचारों से निर्मित प्राणी है। जैसे वह सोचता है, वैसा वह बन जाता है। नकारात्मक विचार वह धीमा जहर है जो तन, मन की सारी शक्तियों को ध्वन्स कर सकता है। नकरात्मकता से व्यक्ति कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता है। अगर आप अपने पर्सनालिटी को अट्रैक्टिव बनाना चाहते है तब जीवन में सकारात्मकता को सबसे पहले स्थान दे। सत् कार्य, सत् चिंतन एवं सत् व्यवहार सदैव जीवन का हिस्सा बनाये। 4. प्रभावी संचार : कम्युनिकेशन सबसे महत्वपूर्ण कला है। अगर आप लोगों के साथ बेहतरीन तरीके से कम्युनिकेट कर पाते है.. तब आपको अनेक अवसर और सम्मान मिल सकता है। व्यक्तित्व को आकर्षण बनाने के लिए सभी महत्वपूर्ण में प्रभावी संचार महत्वपूर्ण है। mutebreak.com वेबसाइट पर मैंने विभिन्न कम्युनिकेशन स्किल से संबंधित आर्टिकल लिखी हूं। जिससे पढ़कर और अपने जीवन में उतार कर आप अपने कम्युनिकेशन को इफेक्टिव कम्युनिकेशन में परिवर्तित कर सकते है।लेकिन आपको कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बता देती हूं। * सार्थक,स्पष्ट एवं संक्षिप्त से बोले * दूसरों को ध्यान सुने। दूसरों के भावनाओं को समझे। * बोलते समय अपने टोन, बॉडी लैंग्वेज एवं कंटेंट ध्यान दे। * प्रतिदिन अपने कम्युनिकेशन स्किल को बेहतरीन बनाने के लिए अभ्यास करे। 5. क्रिएटिव : अधिकांश युवा अपना अत्यधिक समय सरकारी नौकरी या अन्य व्यर्थ के कार्य में व्यय कर देते है। हमारे पास सीमित ऊर्जा एवं समय है। हर समय का इफेक्टिव तरीके से उपयोग करना चाहिए। अधिकांश लोग अपने खाली समय को मनोमंजन में व्यय कर देते है। लेकिन अगर आप अपना अट्रैक्टिव पर्सनालिटी बनाने के इच्छुक है तब अपने खाली समय को सीखने में, स्किल्स लर्निंग, क्रिएटिव लर्निंग ( पेंटिंग, लेखन, भाषण इत्यादि ) 6. विनम्रता एवं सत्यनिष्ठा: किसी ने कहा है -अपार धन अपने संग व्यापक अहंकार भी लता है।जैसे ही अंहकार हमारे जीवन में प्रवेश करता है.. जीवन का पतन होना आरम्भ हो जाता है।पर्सनालिटी को अट्रैक्टिव बनाने के लिए अपने कर्म, वचन एवं व्यवहार से हमेशा विन्रम रहे।सत्य के पथ पर विन्रमता के साथ आगे बढ़े। दूसरों के वचन एवं अच्छे कार्य का सदैव सम्मान करे। जीवन में कभी भी अहं ना लाये। जीवन में कुछ भी हमारा नहीं है। सब कुछ ईश्वर ने हमें दिया है। इसलिए भगवान के प्रति आभार हमेशा व्यक्त करे। 7. सीखना :डॉ भीम राव राम जी अम्बेडकर अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के बाद रोजाना 14-18 घंटे पढ़ा करते थे। निरंतर सीखते रहे है। जितना आप जानेंगे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपका ज्ञान बढ़ेगा। हमें प्रतिदिन अपने ज्ञान एवं स्किल को बढ़ाना चाहिए। आपका जो भी पैशन है.. उसे रोज अभ्यास करे। जितना आप अभ्यास करते है आप धीरे - धीरे बेहतरीन बनने लगते है। 8.मदद करे : जीवन क्षणभंगुर है। हमारे पास समय और ऊर्जा सीमित है। लोगों से नफ़रत, घृणा करने में समय व्यय ना करे। अपने समय का उपयोग जरूरतमंदो की मदद करे, भगवान को ध्यानवाद ज्ञापन करे इत्यादि। यह कुछ महत्वपूर्ण टिप्स है, जिससे आप अपने पर्सनालिटी को अट्रैक्टिव बना सकते है। स्वयं पर विश्वास रखे.. जरूर एक दिन आपका भी पर्सनालिटी अट्रैक्टिव बन सकता है। धन्यवाद काजल साह

No article(s) with matching content

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved