The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
28/05/2023 Kajal sah Mystery Views 287 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
निबंध : सपनों में छिपा है : जीवन का रहस्य
स्वपन बड़ा रहस्य है। मनोवैज्ञानिक सपनों की इच्छा से जोड़ते हैं, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मनोवैज्ञानिक  सिंगमंड फ्रायड ने मनुष्य की मन की इच्छा को लिविडो कहा था। आधुनिक मनोवैज्ञानिक सपनों के नियंत्रण तक पहुंच गए हैं. मस्ती को विशेष स्तर की विद्युत तरंगों के प्रभाव में डालकर प्रयोग हुए हैं वैज्ञानिकों का दावा है कि विद्युत झटके से सपने को रोके जा सकते हैं। लेकिन इच्छा को चलते फिरते  सपने दृश्यों में गढ़ा  जाना अभी भी अव्यख्योय है, मिस्त्री अध्ययन में सपने में आए दृश्यों का अर्थ समझने का काफी परिश्रम हुआ है।
 डिक्शनरी ऑफ ड्रीम्स मैं मिश्र की ऐसी अध्ययन का आश्चर्यजनक उल्लेख है, इसकी मूल सिद्धांत भारतीय चिंतन से मिलते जुलते हैं। फ्रायड के अनुसार सारे सपने हमारी इच्छा का ही परिणाम है।  अथर्ववेद में काम देवता को स्वप्न सर्जक कहा गया है, यहां कविता को काम की पुत्री कहा गया है। मित्र के पहले उपनिषद दर्शन में भी सपने को समझने की भारी कोशिश की गई। फ्रायड की आधी बात सच है। अधिकांश अपने हमारी इच्छा का ही सृजन होते हैं। मन और संसार गढ़ता है। हम सपने संसार के पात्र होते  है। सपने संसार मजेदार है। कभी खूबसूरत, वन उपवन, तो कभी सूखे पेड़ लेकिन मेरा निजी अनुभव भिन्न भी है । ऐसा  अनुभव अनेक अन्य मित्रों का भी है, अनेक दूसरे दिन जस के तस सही सिद्ध हो जाते हैं।

बड़ा रहस्य है स्वप्न
 शास्त्रों के अनुसार सपनों में आकाश में उड़ना, नदी या समुद्र में तैरना, तारों या चंद्रमा का दर्शन, महल या पर्वत की चोटी पर आसीन होना अशुभ होता है।
 सपने में पानी वाली जगह जैसे तालाब पोखर में नहाना, सफेद फूल, दर्पण, देवी-देवता तथा आभूषण से सुसज्जित स्त्री को देखना सुख कारक है।
 यदि आप सपने में स्वयं को मल में लिपटा हुआ आते हैं या आप को सांप नें काट लिया है तो इसका मतलब यह है कि आपको धन की प्राप्ति होगी।
 सपने में आपके सिर पर सांप ने काट लिया तो आपको बेहतरीन नौकरी मिलेगी, पुराना धन मिलने, विवादित या बरसों से बाधित काम के योग बनते हैं।
 सपने में यदि आपके दांत टूटे दिखे तो इसका मतलब यह है कि आप बीमार पड़ने वाले हैं, खाई में गिरना पद हानि  अथवा पतन का प्रतीक माना जाता है।
 सपने में सिर के केसों का गिरना या टूटना या खोना दुर्घटना का सूचक है। सपने में दूध का जलना भी अशुभ माना जाता है।

सपना एक अर्थ अनेक
 अगर सपने में दिखे चीजें के बारे में तो आप जान सकते हैं कि क्या होने वाला है। सपने में जलता हुआ चिराग या मोमबत्ती  देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है। जलता हुआ चिराग निश्चित रूप से आपके सुख समृद्धि में वृद्धि होने का सूचक है। सपने में बुझा हुआ चिराग देखना अशुभ और खालीपन का प्रतीक होता है। आप रात को सपने में अस्त्र-शस्त्र देखते हैं, तो इसको अच्छा माना गया है। आपके जीवन से रोग, दुख, संकट भाई आदि का नाश होने वाला है। यदि आप किसी मुकदमे में फंसे हैं तो आपका फैसला आपके हक़ में ही होगा।
 सपने में अपने तहखाना देखा है या उसमें प्रवेश किया है तो आप भविष्य में तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
 सपने में आपने ताश देखा है तो भविष्य में आप के किसी मित्र पड़ोसी से लड़ाई होगी। सपने में सजा हुआ घर दिखना अशुभ होता है। निकट भविष्य में आपकी संपत्ति का नुकसान हो सकता है। अगर आपने सपने में किसी पुराने घर का खंडहर देखा है  तो यह कठिन परिश्रम और संघर्ष का प्रतीक है। भविष्य में कठोर परीक्षण के बाद आपको अंतत सफलता प्राप्त होगी।

धन्यवाद
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved