The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


R
25/01/2024 RIYA RAJAK Fashion Views 138 Comments 0 Analytics Video English DMCA Add Favorite Copy Link
गणतंत्र दिवस पर क्या पहनें इसे लेकर हैं कनफ्यूज़, तो यहां से लें इसके आइडियाज
गणतंत्र दिवस भारत के लिए एक बहुत बड़ा पर्व होता है और इस बार तो ये और भी ज्यादा खास है क्योंकि इस बार भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस साल पूरे एक हफ्ते तक ये कार्यक्रम चलेगा। अगर आप भी बनने वाले हैं इस कार्यक्रम का हिस्सा तो क्या पहनें जिससे नजर आएं अलग यहां से लें आइडियाज।
 इस साल का गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए बहुत ही खास है क्योंकि इस बार भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। 26 जनवरी 1950 को भारत का गणतंत्र लागू हुआ था। तब से लेकर आज तक इस दिन को भारत में एक पर्व की तरह सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराया जाता है। इस मौके पर परेड निकलती है और भारत के अलग-अलग राज्यों की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं। 
ऐसे मौकों पर आप किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं, तो किस तरह के आउटफिट्स पहनें, ये डिसाइड करना एक मुश्किल भरा काम होता है खासतौर से पुरुषों के लिए, तो आज हम यहां ऐसे ही कुछ आइडियाज लेकर आएं हैं, जो इस अवसर पर पहनने के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन्स। भारत के झंडे में तीन रंग शामिल हैं केसरिया, सफेद और हरा, तो आप इन्हीं तीन रंगों को मिक्स एंड मैच करते हुए अपना लुक क्रिएट कर सकते हैं। 
एवरग्रीन होने के साथ ही सेफ एंड बेस्ट ऑप्शन। व्हाइट कलर की साड़ी को आप केसरिया या हरे रंग के ब्लाउज़ के साथ पहन सकती हैं। वैसे गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस के लिए अब तिरंगा साड़ियां भी आसानी से मार्केट में मिल जाती हैं, तो आप ऐसी की साड़ी कैरी कर सकती हैं। मतलब इन तीन रंगों को मिक्स एंड मैच करते हुए बहुत सारे लुक्स बनाए जा सकते हैं।
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved