The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


R
07/02/2024 RIYA RAJAK Fashion Views 62 Comments 0 Analytics Video English DMCA Add Favorite Copy Link
शादी के घर में दिखाना है जलवा तो इन कपड़ों को दें प्राथमिकता, देखकर लोग करेंगे तारीफ
जैसे ही घर में किसी की शादी की तारीख तय होती है, वैसे ही इसकी तैयारियां धूमधाम से शुरू हो जाती हैं। लोग दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ अपने खुद से लिए भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत आउटफिट की तलाश करते हैं। खासतौर पर अगर बात करें दूल्हा-दुल्हन के भाई और बहन की, तो उनका सबसे अलग और प्यारा दिखना तो बेहद जरूरी होता है।
लड़कों को तो अपने कपड़ों के चयन में ज्यादा दिक्कत नहीं आती है, लेकिन लड़कियों के लिए हर रस्म में अलग कपड़े सेलेक्ट करना काफी कठिन होता है। शादी की हर रस्म में लड़कियां अलग-अलग रंग और अलग-अलग प्रकार के कपड़े पहनती हैं।
अगर आपके घर में भी शादी है, और आप इस संशय में हैं, कि कैसे कपड़े पहनकर आपका अंदाज बेहद खूबसूरत दिखेगा, तो ये लेख इसमें आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, इस लेख में हम आपको हर रस्म के लिए आउटफिट के बारे में बताएंगे, ताकि शादी की हर रस्म भी आपका जलवा दिखता रहे। 
हल्दी के दिन के लिए इस तरह का दुपट्टे वाला शरारा सूट सबसे बेस्ट है। आप इसके साथ अपने बालों में खास तरह की हेयर स्टाइल जरूर बनाएं। 
मेहंदी में स्लीवलेस टॉप के साथ इस तरह की स्कर्ट आपके लुक को प्यारा दिखने में मदद करेगी। ये देखने में भी प्यारी दिखती है। 
शादी के दिन के लिए लहंगा सबसे बेस्ट ऑप्शन रहता है। वैसे तो बहुत सी महिलाएं शादी में साड़ी पहन लेती हैं, लेकिन शादी की रात के लिए लहंगा सबसे सही रहता है। आप अपनी पसंद का लहंगा चाहे तो बनवा सकती हैं, या फिर रेडीमेड लहंगा खरीद सकती हैं। 

                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved